पटना: खबरें
भारत में बनेगा 7,000 किलोमीटर का बुलेट ट्रेन का नेटवर्क, जानिए कब शुरू होगा कार्य
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को संसद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय आम बजट पेश किया। इसमें रेल मंत्रालय को कुल 2.93 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है।
बिहार: NEET छात्रा की मौत की जांच CBI करेगी, मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
बिहार की राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है।
तेजस्वी यादव को मिली RJD की कमान, कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। पटना में हुई RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तेजस्वी को ये पद सौंपने पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।
कौन हैं भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और उन्हें कैसे मिली यह जिम्मेदारी?
भाजपा संगठन को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को सोमवार को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
कौन हैं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन, जिन्हें भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?
भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
बिहार: नीतीश ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसके बाद 17वीं विधानसभा भंग हो गई है।
नीतीश ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री; NDA विधायक दल के नेता चुने गए, कल लेंगे शपथ
नीतीश कुमार कल (20 नवंबर) को दोपहर 1:30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
लालू प्रसाद यादव के घर में कलह, परिवार की 3 और बेटियों ने पटना आवास छोड़ा
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर मची कलह का असर रविवार को भी दिखा।
बिहार की नई सरकार 19-20 नवंबर को लेगी शपथ, पटना के गांधी मैदान में होगा समारोह
बिहार के विधानसभा चुनाव प्रचंड जीत हासिल करने वाली भाजपा नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को हो सकता है।
कौन हैं जेल से जीतने वाले बाहुबली अनंत सिंह? मोकामा सीट पर 20 साल से दबदबा
बिहार के विधानसभा चुनाव 2025 में जिस सीट की सबसे अधिक चर्चा है, उसमें राजधानी पटना में शामिल मोकामा भी रही, जहां 2 बाहुबलियों के बीच आमने-सामने टक्कर थी।
बिहार: दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बिहार के मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर
बिहार की राजधानी पटना में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
बिहार विधानसभा चुनावों में इस बार क्या होगा खास, चुनाव आयोग ने दी अहम जानकारियां
बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
बिहार: आज से 3 अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 7 नई ट्रेनें शुरू, जानिए रूट और खासियत
बिहार में सोमवार 29 सितंबर से कुल 7 नई ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है, जिसमें 4 पैसेंजर ट्रेनें हैं, जबकि 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं।
बिहार में कांग्रेस ने जारी किया अति पिछड़ा घोषणा पत्र, राहुल बोले- आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे
बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर आज पटना में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई। ये आजादी के बाद पहली बार बिहार में कांग्रेस CWC बैठक थी।
दिवाली से पहले चलने लगेगी पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, जानिए रूट-किराया और खासियत
वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता के बाद रेल मंत्रालय अब वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह ट्रेन दिवाली से पहले चलने लगेगी।
NDA का बिहार बंद: पटना में आगजनी, जज की गाड़ी रोकी, कई जगहों पर हाईवे जाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के अपमान को लेकर आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार बंद बुलाया है। इस दौरान समस्तीपुर, बेगूसराय, छपरा, हाजीपुर में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है, जिससे लंबा जाम लग गया है।
बिहार: नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार के काफिले पर ग्रामीणों का हमला, सुरक्षाकर्मी हुआ घायल
बिहार के नालंदा जिले में ग्रामीण विकास मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता श्रवण कुमार के काफिले पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का सनसनीखेल मामला सामने आया है।
बिहार: पटना में टैंकर और टेम्पो की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल
बिहार की राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह टैंकर और टेम्पो की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए।
पटना में डबल डेकर फ्लाईओवर की सड़क का हिस्सा धंसा, 53 दिन पहले हुआ था उद्घाटन
बिहार की राजधानी पटना में कुछ समय पहले बनकर तैयार डबल डेकर फ्लाईओवर की हालत लगातार हो रही बारिश के कारण पस्त दिख रही है।
पटना: AIIMS में कार्यरत नर्स के घर में 2 बच्चे जले मिले, जिंदा जलाने का शक
बिहार की राजधानी पटना में रोंगटे खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नर्स के घर में 2 बच्चों के शव जली हुई अवस्था में मिले हैं, जिससे सनसनी फैल गई है।
कौन हैं बिहार में RJD विधायक वीरेंद्र, जिनकी पंचायत सचिव से बहस हुई वायरल?
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव के बीच बातचीत की एक ऐसी ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसने बहुचर्चित 'पंचायत' वेब सीरीज की याद दिला दी।
बिहार के पटना में 'डॉग बाबू' नाम के कुत्ते ने बनवा लिया आवासीय प्रमाणपत्र, जांच शुरू
बिहार की राजधानी पटना में एक कुत्ते के नाम से आवासीय प्रमाणपत्र जारी हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया है।
कुंभ एक्सप्रेस के शौचालय में छिपाकर 298 लीटर विदेशी शराब की तस्करी, पटना में पकड़े गए
बिहार के पटना में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने एक गुप्त सूचना के बाद कुंभ एक्सप्रेस से 298 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है। शराब को शौचालय में छिपाकर तस्करी की जा रही थी।
पटना में जनसुराज के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, प्रशांत किशोर बोले- ये जंग की शुरुआत
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में आज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की।
चंदन मिश्रा हत्याकांड: कोलकाता से गिरफ्तार किए गए 5 आरोपी, पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड ने राज्य में कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। अब पुलिस ने इस घटना के बाद कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप हैं।
पटना: फिल्मी स्टाइल में गैंगस्टर की हत्या, अस्पताल में घुसे बदमाशों ने मारी गोली; देखें वीडियो
बिहार की राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब दिनदहाड़े पटना के एक अस्पताल में हथियारों से लैस 5 बदमाशों ने कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।
पटना हवाई अड्डे पर हवाई पट्टी से आगे निकला इंडिगो का विमान, 173 यात्री बाल-बाल बचे
बिहार के पटना में स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार रात को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा।
पटना में लापता ICICI बैंक के प्रबंधक का शव कुएं में मिला, पास खड़ी मिली स्कूटर
बिहार के पटना में लापता ICICI लोम्बार्ड के शाखा प्रबंधक अभिषेक वरुण का शव बेउर इलाके में एक कुएं के अंदर पाया गया है। उनकी चप्पल और स्कूटी भी घटनास्थल पर खड़ी मिली।
बिहार: पटना में वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या, पिछले 24 घंटे में चौथी वारदात
बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
बिहार में थम नहीं रहे अपराध, 24 घंटे में भाजपा नेता समेत 3 की हत्या
बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटे में बिहार में 3 लोगों की हत्या हुई है। इनमें भाजपा नेता सुरेंद्र केवट, प्रॉपर्टी कारोबारी पुट्टू खान और एक किसान सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।
गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी का बड़ा खुलासा, कहा- मजबूरी में दिया वारदात को अंजाम
बिहार की राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में गिरफ्तार किए गए शूटर उमेश यादव ने पुलिस पूछताछ में वारदात को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं।
पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो उड़ान से टकराया पक्षी, पटना वापस लौटा
बिहार के पटना से दिल्ली के लिए रवाना इंडिगो की IGO5009 उड़ान आसमान में पक्षी से टकरा गया, जिसके बाद उसे आपातकालीन परिस्थितियों में वापस पटना ले आया गया।
व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 10 लाख रुपये की दी थी सुपारी
बिहार की राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
बिहार: व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया
बिहार के पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या में शामिल आरोपी विकास उर्फ राजा को पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया।
पटना के कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या, बदमाशों ने नजदीक से सिर में मारी गोली
बिहार की राजधानी पटना के जाने-माने कारोबारी और भाजपा नेता गोपाल खेमका की शुक्रवार देर रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
बिहार: पटना के VVIP इलाके में खुलेआम गोलीबारी, थोड़ी दूर पर मुख्यमंत्री-न्यायाधीश का आवास
बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह-सुबह सबसे पॉश पोलो रोड इलाके में खुलेआम गोलीबारी की और फरार हो गए।
पटना में वाहन चेकिंग के दौरान चालक ने 3 पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत
बिहार की राजधानी पटना में वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए 3 पुलिसकर्मियों को रौंद दिया।
इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई
बिहार के पटना से झारखंड के रांची के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का विमान 4,000 फीट की ऊंचाई पर एक पक्षी के टकरा गया, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी
बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समय निकालकर सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की।
बिहार: महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे और सीटों के बंटवारे समेत किन मुद्दों पर फंसा पेंच?
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।