Page Loader
लोहड़ी मनाने के लिए करें उत्तर भारत के इन शहरों का रुख, शानदार रहेगा अनुभव

लोहड़ी मनाने के लिए करें उत्तर भारत के इन शहरों का रुख, शानदार रहेगा अनुभव

लेखन सयाली
Jan 11, 2025
05:55 pm

क्या है खबर?

13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा, जो उत्तर भारत का प्रमुख त्योहार होता है। इसे विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस पर्व से सर्दियों का मौसम खत्म होने लगता है और फसलों की कटाई शुरू हो जाती है। अगर आप इस साल धूम-धाम से लोहड़ी मनाना चाहते हैं तो उत्तर भारत के इन 5 शहरों का रुख करें। इनकी यात्रा के दौरान आपको इस त्योहार का असली सार देखने को मिलेगा।

#1

रोहतक

लोहड़ी का त्योहार हरियाणा का मुख्य पर्व है, जिसके जश्न में शामिल होने के लिए आप रोहतक जा सकते हैं। यहां गलियों और चौराहों पर लकड़ी की मदद से आग जलाई जाती है और लोग हर्षोंल्लास के साथ उसके नांचते-गाते हुए इसका जश्न मनाते हैं। इस दिन लोग अपनी-अपनी छतों पर चढ़कर पतंग उड़ाने के साथ गजक, चिक्की और रेवड़ी जैसे पकवानों का आनंद लेते हैं। आप लोहड़ी के दिन ये पारंपरिक व्यंजन बनाकर खा सकते हैं।

#2

अमृतसर

पंजाब में लोहड़ी को सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है, जिसका उत्सव यहां देखते ही बनता है। आप पंजाब का दिल कहलाए जाने वाले अमृतसर जा कर लोहड़ी के जश्न में शामिल हो सकते हैं। इस शहर का स्वर्ण मंदिर उत्सव को एक आध्यात्मिक स्पर्श प्रदान करता है। स्थानीय लोग यहां लोहड़ी वाले गीतों पर भांगड़ा करते हैं और आग में मेवे, मखाने और पॉपकॉर्न जैसे व्यंजन अर्पित करते हैं।

#3

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में भी इस त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस शहर में बड़ी तादाद में पंजाबी लोग रहते हैं, इसीलिए यहां भी इस पर्व को खास माना जाता है। यह शहर लोहड़ी के सामान की खरीदारी करने के लिए सबसे बढ़िया रहता है। साथ ही लोग यहां सामूहिक उत्सवों का आयोजन करते हैं और अलाव जलाकर स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेते हैं। यहां आकर लोहड़ी मनाना आपको जीवनभर याद रहेगा।

#4

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसे हुए पंजाबी लोग लोहड़ी का त्योहार मनाते हैं। इसके अलावा, यहां इस पर्व को मकर संक्रांति या खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। सभी घरों में उड़द डाल और चावल की खिचड़ी बनती है और उसे पापड़, घी और अचार के साथ खाया जाता है। इसके अलावा, पंजाबी घरों में लोहड़ी जलाई जाती है और लोग उसके आस-पास नांचते हैं। इस दिन यहां पतंग उड़ाने का रिवाज होता है।

#5

जलंधर

पंजाब में बसा जलंधर शहर अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां पर पारंपरिक तरीके से लोहड़ी का जश्न मनाया जाता है। स्थानीय निवासी लोहड़ी की शुभकामनाएं देने के लिए बड़े अलाव के आस-पास जमा होते हैं। इस दौरान, ढोल और लोक संगीत बजाया जाता है और लोहड़ी की बोलियां गाते हुए भांगड़ा किया जाता है। लोहड़ी के दिन महिलाएं ये आउटफिट पहन कर सबसे शानदार दिख सकती हैं।