Page Loader
कन्नौज में रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत का लैंटर गिरा, मलबे में दबे कई मजदूर
कन्नौज में रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत का लैंटर गिरने से कई मजदूर दबे (तस्वीर: एक्स/@skphotography68)

कन्नौज में रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत का लैंटर गिरा, मलबे में दबे कई मजदूर

Jan 11, 2025
04:07 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा हादसा घटित हुआ है। यहां रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यीकरण कार्य के दौरान 2 मंजिला निर्माणाधीन इमारत का लैंटर भरभराकर गिर गया। इससे मलबे में कई मजदूर दब गए। सूचना पर पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कराकर 23 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया। इनमें से 6 को अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि, अभी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है और बचाव कार्य जारी है।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर सौन्दर्यीकरण कार्य चलते 2 मंजिला इमारत का काम चल रहा था। इसमें दर्जनों मजदूर काम में जुटे हुए थे। उसी दौरान इमारत का लैंटर भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। सूचना पर पहंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से मजदूरों को मलबे से निकालने का काम शुरू किया। इसके बाद 23 मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य को निकालने का काम जारी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां हादसे के बाद का वीडियो

संज्ञान

मुख्यमंत्री ने लिया घटना पर संज्ञान

इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी प्रमुख अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इसी तरह, स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ राज्य आपदा राहत प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।