NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी पर भड़कीं, लोग बोले- किसी ने 'रामायण' के बारे में पूछ लिया होगा
    अगली खबर
    सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी पर भड़कीं, लोग बोले- किसी ने 'रामायण' के बारे में पूछ लिया होगा
    सोनाक्षी सिन्हा को आया गुस्सा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aslisona)

    सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी पर भड़कीं, लोग बोले- किसी ने 'रामायण' के बारे में पूछ लिया होगा

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 12, 2025
    12:33 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पहले जहीर इकबाल के साथ उनका अफेयर चर्चा में रहा। फिर शादी चर्चा का विषय बनी और उसके बाद वह एक बार फिर KBC में पूछे गए उस सवाल को लेकर ट्रोल हुईं, जिसका जवाब उन्हें पता नहीं था।

    बहरहाल, अब सोनाक्षी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर भड़कती दिख रही हैं।

    वीडियो

    क्या बोलीं सोनाक्षी?

    सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ एक इवेंट से निकल रही थीं। वह उनसे बात कर रही थीं, तभी पैपराजी ने तस्वीरों के लिए उन्हें घेर लिया, जिस पर वह नाराज हो उठीं।

    वायरल वीडियो में सोनाक्षी पैपराजी से हाथ जोड़कर गुस्से में कहती हैं, "बस हो गया। अब बस बहुत हो गया। बहुत हो गया। आप लोग यहां से जाओ।"

    सोनाक्षी का यह वीडियो देख कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल कर रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    पैपराजी से क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा? pic.twitter.com/gygJB1SeuG

    — Nehasharmanewsbytes (@nehuvk) January 12, 2025

    प्रतिक्रिया

    कुछ को याद आ गई जया बच्चन

    वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, 'ये कुछ ज्यादा कर रही है', वहीं दूसरे ने लिखा, 'किसी ने जरूर रामायण के बारे में पूछ लिया होगा।' इस पर एक ने जवाब दिया, बिल्कुल सही कहा भाई इस पर नाराजगी तो बनती है।

    कुछ ने अभिनेत्री का साथ देते हुए लिखा, 24 घंटे कैमरा लेकर पीछे रहोगे तो कोई भी गुस्सा ही होगा।

    उधर कुछ लोगों को उनका गुस्सा देखकर जया बच्चन की याद आ गई।

    छुट्टी

    शादी के बाद से खूब घूम-फिर रही हैं सोनाक्षी

    सोनाक्षी ने पिछले साल जून में जहीर से शादी की थी। शादी के बाद से वह लगातार अपने पति के साथ घूम-फिर रही हैं। हाल ही में दोनों ऑस्ट्रेलिया में छुट्टी मना रहे थे।

    पति के साथ अपनी छुट्टियों की शानदार तस्वीरें सोनाक्षी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही हैं।

    30 दिसंबर को जब दोनों ने अपनी सगाई के 2 साल पूरे होने का जश्न मनाया तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक साथ स्काइडाइविंग की थी।

    पिछली फिल्म

    पिछली बार इस फिल्म में दिखी थीं सोनाक्षी

    सोनाक्षी को आखिरी बार फिल्म 'काकुड़ा' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख नजर आए थे। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ZEE5 पर रिलीज किया गया था।

    फिल्म में सोनाक्षी डबल रोल में नजर आई थीं। 'काकुड़ा' को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

    अब जल्द ही सोनाक्षी फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनाक्षी सिन्हा
    वायरल वीडियो
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल
    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार

    सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को करेंगे शादी- रिपोर्ट  जहीर इकबाल
    सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल कौन हैं?  जहीर इकबाल
    सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा जहीर इकबाल
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का निमंत्रण पत्र हुआ लीक, इस दिन होगा कार्यक्रम जहीर इकबाल

    वायरल वीडियो

    अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर वरुण धवन ने कहा- एक इंसान को दोष नहीं दे सकते वरुण धवन
    एलन मस्क का डीपफेक वीडियो वायरल, क्रिप्टोकरेंसी गिफ्ट करने का वादा करते दिखाया गया एलन मस्क
    कपिल शर्मा ने उड़ाया निर्देशक एटली का मजाक, लोग कर रहे आलोचना; वीडियो देखें कपिल शर्मा
    'स्काई फोर्स' से लीक हुआ सारा अली खान और वीर पहाड़िया का वीडियो, डांस करते दिखे  सारा अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    'फतेह': सोनू सूद को सोलापुर के 500 बच्चों ने दिया उपहार, बनाया ये विश्व रिकॉर्ड सोनू सूद
    रंगमंच के दिग्गज अभिनेता आलोक चटर्जी का निधन, मनोज बाजपेयी ने दी श्रद्धांजलि  मनोज बाजपेयी
    रणबीर कपूर ने खरीदी 3 करोड़ रुपये की मर्सिडीज, अभिनेता के पास हैं ये गाड़ियां  रणबीर कपूर
    यश का असली नाम जानते हैं आप? जानिए बस ड्राइवर का बेटा कैसे बना सुपरस्टार दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025