LOADING...
महिंद्रा XUV 3XO EV उत्पादन के लिए तैयार, डिजाइन की दिखी झलक 
महिंद्रा XUV 3XO EV इसके ICE मॉडल से मिलती-जुलती होगी (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV 3XO EV उत्पादन के लिए तैयार, डिजाइन की दिखी झलक 

Jan 12, 2025
03:20 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार के लिए XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार कर रही है। अब इस गाड़ी की स्पष्ट तस्वीरें ओडिशा के राउरकेला में टाटा मोटर्स डीलरशिप के बाहर से सामने आई हैं। महिंद्रा XUV 3XO EV कंपनी की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे लाइन-अप में महिंद्रा XUV 400 के नीचे स्थित किया जाएगा। इसके उत्पादन के लिए तैयार मॉडल को 17 जनवरी से आयोजित होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया जा सकता है।

फीचर 

ऐसे होंगे XUV 3XO EV के फीचर 

महिंद्रा XUV 3XO EV को बिना किसी आवरण के देखा गया है, जो ICE मॉडल के समान दिखती है। इसके फ्रंट फेसिया में गोल प्रोजेक्टर स्प्लिट हेडलैंप और C-आकार के LED DRL मिलेंगे। इलेक्ट्रिक कार में एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स, काले रंग की रूफ रेल्स, ORVM और शार्क फिन एंटीना शामिल है। इसकी लंबाई XUV 400 से 200mm कम और बूट क्षमता भी कम होगी। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, केबिन में अपहोल्स्ट्री, सीटिंग लेआउट और डैशबोर्ड ICE मॉडल के समान होगा।

रेंज 

इतनी हो सकती है गाड़ी की रेंज 

फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा XUV 3XO EV में वायरलेस चार्जिंग, सिंगल-पेन सनरूफ, फ्रंट फॉग लैंप, रियर AC वेंट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल की सुविधा होगी। सुरक्षा के लिए 6-एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ईएसपी और ISOFIX चाइल्ड माउंट से लैस होगी। यह 35kWh बैटरी पैक से लैस होगी, जो 350 किलोमीटर से ज्यादा रेंज देगी। इसे जून तक लॉन्च किया जा सकता है और कीमत 11-15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।