LOADING...
असम की कोयला खदान से निकाले गए 3 और शव, मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई
असम की कोयला खदान से 3 शव और बदामद हुए (तस्वीर: एक्स/@soumyajitt)

असम की कोयला खदान से निकाले गए 3 और शव, मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई

Jan 11, 2025
02:15 pm

क्या है खबर?

असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में पानी भरने से पिछले 6 दिन से फंसे 9 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान में जुटे भारतीय नौसेना के गोताखोर और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के जवानों ने शनिवार को 3 शव और बाहर निकाल लिए। इसके साथ ही अब मृतकों की कुल संख्या 4 हो गई है। इससे पहले एक शव 8 जनवरी को निकाला गया था। हालांकि, अभी भी 5 श्रमिकों के खदान में फंसे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

पहचान

एक श्रमिक की हुई पहचान

अधिकारियों ने बताया कि बचाव टीमों ने शनिवार सुबह 7.36 बजे एक श्रमिक का शव बरामद किया था। उसकी पहचान उमरांगसो निवासी लिजेन मगर (27) के रूप में हुई है। बाद में बरामद किए दोनों शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इससे पहले मंगलवार सुबह गंगा बहादुर श्रेष्ठो का शव बरामद किया गया था। उसके बाद लगातार पानी निकालने के प्रयासों के बावजूद खदान में पानी का स्तर कम न होने से बचाव कार्य विफल हो गए थे।

हादसा

खदान में कैसे फंसे थे मजदूर?

उमरांगसो के 3 किलो क्षेत्र में स्थित 300 फीट गहरी कोयला खदान में सोमवार (6 जनवरी) को मजदूर कोयला निकाल रहे थे, तभी अचानक पानी भरने से मजदूर अंदर फंस गए। पानी का स्तर बढ़कर करीब 100 फीट आ गया था। बताया जा रहा है कि यह खदान रैट माइनर्स की है और वह अवैध रूप से संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया था कि खदान मालिक पुनीश नुनिसा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।