Page Loader
भौहों को घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 कारगर प्राकृतिक नुस्खे 

भौहों को घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 कारगर प्राकृतिक नुस्खे 

लेखन सयाली
Jan 12, 2025
05:05 pm

क्या है खबर?

एक समय था जब महिलाएं पार्लर जा कर अपनी भौहों को पतला करवाया करती थीं। हालांकि, पिछले कुछ सालों से महिलाओं के बीच घनी और गाढ़ी भौहें रखने का रुझान लौट आया है। इसके लिए आईब्रो पेंसिल और लाइनर जैसे मेकअप उत्पादों का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन हर बार इन्हें लगाना सही नहीं होता। अगर आप प्राकृतिक तरीकों से अपनी भौहों को घना बनाना चाहती हैं, तो ये 5 घरेलू नुस्खे आजमाकर देखें।

#1

गुड़हल के फूल का पेस्ट

भौहों को घना करने का प्रभावी प्राकृतिक और घरेलू उपचार है गुड़हल का फूल। एक अध्ययन में पाया गया कि इस फूल का अर्क बालों की लंबाई और उनके विकास को बढ़ाता है। इसके लिए गुड़हल के फूल को धो लें और उसकी पंखुड़ियों को पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपनी भौहों पर लगाएं और 20 से 30 मिनट तक सूखने दें। गर्म पानी से अपना चेहरा धोएं और इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार आजमाएं।

#2

प्याज का रस

प्याज केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि भौहों को घना बनाने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप प्याज का रस इस्तेमाल कर सकती हैं। इस नुस्खे को सदियों से बालों को स्वस्थ बनाने और उन्हें लंबा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। प्याज का रस निकालें और इसे रात को अपनी भौहों पर लगा लें। हालांकि, सोने से पहले इसे साफ कर लें, ताकि कोई नुकसान न हो।

#3

कॉफी

कॉफी कई लोगों का पसंदीदा पेय है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। हालांकि, इस पेय के जरिए आप घनी भौहें पा सकती हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन बालों के विकास को बढ़ावा देता है और उन्हें लंबा करता है। एक चम्मच कॉफी में आधा चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी भौहों पर लगा लें और सूखने के बाद पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 3 बार लगाने से जल्द परिणाम मिलेगा।

#4

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल एक तरह का एसेंशियल ऑयल होता है, जिसके जरिए नए बाल उगाए जा सकते हैं। आप इसे इस्तेमाल करके अपनी भौहों को भी घना कर सकती हैं। जर्नल ऑफ ड्रग्स इन डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि अरंडी के तेल का उपयोग करने से बालों के विकास और बालों की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। इसे अपनी भौहों पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें।

#5

लैवेंडर का तेल

लैवेंडर का तेल न केवल मन को शांति प्रदान करता है, बल्कि बालों का झड़ना भी कम करता है। इसे अपनी भौहों पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। अगर आप चाहें तो इसे कुछ देर बाद साफ कर सकती हैं या भौहों में अवशोषित होने दे सकती हैं। इस तेल के जरिए तनाव कम करने में भी मदद मिलती है। भौहों पर अरंडी का तेल लगाने से ये लाभ मिल सकते हैं।