NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली चुनाव: शाह बोले- 5 फरवरी 'आपदा' से मुक्ति का दिन, केजरीवाल ने भी साधा निशाना
    अगली खबर
    दिल्ली चुनाव: शाह बोले- 5 फरवरी 'आपदा' से मुक्ति का दिन, केजरीवाल ने भी साधा निशाना
    दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है

    दिल्ली चुनाव: शाह बोले- 5 फरवरी 'आपदा' से मुक्ति का दिन, केजरीवाल ने भी साधा निशाना

    लेखन आबिद खान
    Jan 11, 2025
    06:07 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते-आते सियासी हमले तेज हो गए हैं।

    आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी।

    वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 5 फरवरी दिल्ली का 'आपदा' से मुक्ति का दिन है।

    केजरीवाल

    केजरीवाल बोले- बिधूड़ी भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा

    केजरीवाल ने कहा, "भाजपा की बैठक में तय हुआ है कि रमेश बिधूड़ी मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। अगले 1-2 दिन में सूत्रों के मुताबिक औपचारिक रूप से रमेश बिधूड़ी के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं। मैं बिधूड़ी जी से आग्रह करता हूं कि वे दिल्लीवासियों को बताएं कि पिछले 10 सालों में बतौर सांसद उन्होंने क्या-क्या किया है। लोगों को तय करना है कि उनके लिए कौन सही है।"

    चुनौती 

    केजरीवाल ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार को दी बहस की चुनौती

    केजरीवाल ने कहा, "रमेश बिधूड़ी अपना विजन बताएं कि दिल्ली के लोगों का उनका विजन क्या है। जब उनका औपचारिक ऐलान हो जाएगा तो जनतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए एक दिन दिल्ली के लोगों के सामने आम आदमी पार्टी और भाजपा के जो भी मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, उनके बीच एक सार्वजनिक बहस होनी चाहिए।"

    जब केजरीवाल से पूछा गया कि भाजपा मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में कैसे पता चला तो उन्होंने कहा कि सूत्रों से जानकारी मिली है।

    शाह का बयान

    शाह बोले- केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े

    अमित शाह ने कहा, "दिल्ली के झुग्गीवासी झूठे वादे करने वाले अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने जा रहे हैं। 5 फरवरी दिल्ली का 'आपदा' से मुक्ति का दिन है। इस दिन दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। AAP सरकार ने दिल्ली को नरक बनाने का काम किया है। जो अन्ना जैसे संत पुरुष को आगे कर सत्ता में आए, उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि सारे रिकॉर्ड टूट गए। दिल्ली सरकार 10 साल से आपदा बनी हुई है।"

    'शीशमहल'

    'शीशमहल' को लेकर भी शाह ने साधा निशाना

    शाह ने कहा, "केजरीवाल ने खुद के लिए शीशमहल बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने भरी सभा में कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि एक-एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम भाजपा करेगी। हमने यह करके दिखाया है। हमने गरीब कल्याण के सारे काम 10 साल में धरातल पर किए हैं। हमने साढ़े तीन करोड़ गरीबों को घर दिया। 10 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गैस सिलेंडर दिया, 6 लाख गांव में 2.62 करोड़ घरों में बिजली दी।"

    चुनाव

    दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान

    दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

    यहां AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

    चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिनमें 8.49 लाख पुरुष, जबकि 71.74 लाख महिलाएं हैं।

    पिछले 2 चुनावों में यहां AAP ने बड़ी जीत दर्ज की है। 2020 में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रमेश बिधूड़ी
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    लंदन: मैडम तुसाद में बनाया गया मोम का 'सॉसेज रोल', क्या है खास? लंदन
    यूट्यूब शॉर्ट्स में जोड़ा जाएगा गूगल लेंस, वीडियो में दिख रही चीजें सर्च कर सकेंगे यूजर्स यूट्यूब
    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी
    'शैतान' से लेकर 'स्त्री 2' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्में बॉलीवुड समाचार

    रमेश बिधूड़ी

    रमेश बिधूड़ी भड़काऊ भाषण: BSP सांसद ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा ने नोटिस दिया बहुजन समाज पार्टी
    भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी केजरीवाल के खिलाफ भी कर चुके हैं अमर्यादित टिप्पणी, पुराना वीडियो वायरल अरविंद केजरीवाल
    संसद के अंदर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी पर किसने क्या कहा? बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: क्या है विशेषाधिकार हनन और रमेश बिधूड़ी पर क्या कार्रवाई हो सकती है?  #NewsBytesExplainer

    आम आदमी पार्टी समाचार

    अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, पदयात्रा के दौरान फेंका गया तरल पदार्थ दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी AAP, किसी से नहीं होगा गठबंधन- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    AAP विधायक नरेश बालियान को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, क्या है मामला? दिल्ली पुलिस
    शिक्षक से नेता बने अवध ओझा, अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल का ऐलान- दिल्ली में सरकार बनने के बाद पानी के गलत बिल होंगे माफ आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे प्रवेश वर्मा भाजपा समाचार
    दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक छाई कोहरे की चादर, बारिश काे लेकर जारी हुआ अलर्ट  बारिश
    केजरीवाल के आवास की ऑडिट रिपोर्ट: 3 गुना ज्यादा राशि खर्च, 96 लाख के पर्दे लगे नरेंद्र मोदी

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025