Page Loader
IPL 2025: जानिए कब होगी अगले संस्करण की शुरुआत, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई तारीख 
23 मार्च से शुरू हो सकता है अगला सीजन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: जानिए कब होगी अगले संस्करण की शुरुआत, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई तारीख 

Jan 12, 2025
05:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के अनुसार, IPL के आगामी संस्करण की शुरुआत 21 मार्च, 2025 से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। बता दें कि अगला सीजन 18वां संस्करण होने जा रहा है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

अपडेट 

राजीव शुक्ला ने दिया अपडेट

शुक्ला ने बताया कि BCCI के सचिव की नियुक्ति के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें आगे की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के स्थल के बारे में स्पष्टता लगभग तय हो गई है। शुक्ला ने पहले IPL 2025 की शुरुआत की तारीख 23 मार्च कह दी थी, लेकिन बाद में अपनी गलती का सुधार करते हुए उसे 21 मार्च बताया।

IPL 2025 

नीलामी में पंत बिके थे सबसे महंगे 

IPL 2025 की बड़ी नीलामी पिछले साल नवंबर में जेद्दा में हुई थी, जिसमें कुल 182 खिलाड़ी 639.15 करोड़ रुपये में बिके थे। नीलामी में मार्की खिलाड़ियों का बोलबाला रहा, जिसमें ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये में बिके थे। वह लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़ रुपये) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये) पर भी खूब धनवर्षा हुई थी, जबकि डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी नहीं बिके थे।