NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / घने कोहरे की जकड़ में पूरा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी 
    अगली खबर
    घने कोहरे की जकड़ में पूरा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी 
    दिल्ली सहित कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है (तस्वीर: एक्स/@GDNonline)

    घने कोहरे की जकड़ में पूरा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Jan 11, 2025
    09:07 am

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में होने के साथ शीतलहर का प्रकोप झेल रहा है। कई शहरों में सूरज दिनभर बादलों के पीछे छिपा रहने से दिनभर धूजणी छूट रही है।

    इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 से 12 जनवरी के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

    इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

    बर्फबारी 

    कश्मीर में आज ऐसा रहेगा मौसम

    जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार को ताजा बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

    शुक्रवार को कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। सबसे कम तापमान पहलगाम में माइनस 10 डिग्री दर्ज किया गया।

    जम्मू एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को 6 उड़ानें रद्द कर दी गईं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज भी हिमपात और कोहरे के आसार हैं। मनाली-केलंग मार्ग पर बस सेवा 3 सप्ताह बाद बहाल हुई।

    दिल्ली 

    राजधानी में और बिगड़ेगा मौसम

    दिल्ली में 11 और 12 जनवरी को बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है और घना कोहरा छाया रहेगा। आज अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 8 डिग्री रह सकता है।

    शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाये रहने के कारण दृश्यता शून्य रही। इसकी वजह से 33 से अधिक ट्रेनें देरी से रवाना हुईं, जबकि 100 से अधिक ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

    100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जबकि सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चले।

    उत्तर प्रदेश 

    उत्तर प्रदेश में क्या और गिरेगा तापमान?

    IMD ने उत्तर प्रदेश में पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है और आने वाले 4 दिनों में 2-5 डिग्री तापमान गिर सकता है।

    कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रदेश में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।

    शुक्रवार को कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से कम होने से उड़ानों और ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। लखनऊ में 4 उड़ानें निरस्त की गईं और 6 उड़ानें देर से पहुंची।

    राजस्थान 

    पश्चिमी विक्षोभ का राजस्थान में कैसा रहेगा असर?

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है और 11 जनवरी को भी राज्य में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

    इसके असर से आने वाले 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।

    प्रदेश में शुक्रवार को करौली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी आज बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    महाकुंभ में नजर आया कोहरा 

    #WATCH | Uttar Pradesh | Devotees take holy dip in Prayagraj ahead of the #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/cnVLxvyOfF

    — ANI (@ANI) January 11, 2025
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कुंभ मेला
    उत्तर प्रदेश
    जम्मू-कश्मीर
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    कुंभ मेला

    कुंभ के दौरान प्रयागराज में नहीं होंगी शादियां, योगी सरकार ने लगाई पाबंदी योगी आदित्यनाथ
    कुंभ 2019: निरंजनी अखाड़े के साधु हैं सबसे ज़्यादा पढ़े-लिखे, IIT-IIM में दे चुके हैं लेक्चर शिक्षा
    कुंभ मेले के लिए जियो लाई नया हैंडसेट, मिलेंगे ये खास फीचर्स रिलायंस जियो
    कुंभ में पहली बार निकली 'किन्नर अखाड़े' की देवत्व यात्रा, देखने के लिए उमड़ी भीड़ प्रयागराज

    उत्तर प्रदेश

    देश में पलायन में आई कमी, अब कहां जा रहे हैं उत्तर प्रदेश-बिहार के लोग? बिहार
    महाकुंभ 2025: पानी के अंदर से लेकर हवा तक, तीर्थयात्रियों पर रहेंगी ड्रोन की नजरें प्रयागराज
    उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में बाइक पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, 3 लोग जिंदा जले गोरखपुर
    घने कोहरे की ओट में छिपे कई शहर, जानिए आज पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम  बारिश

    जम्मू-कश्मीर

    अनुच्छेद 370 पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा, विधायकों में हाथापाई के बाद सदन स्थगित  भाजपा समाचार
    जम्मू-कश्मीर में 2 जगहों पर सुरक्षाबलों-आतंकियों में मुठभेड़; किश्तवाड़ में एक जवान शहीद, 3 घायल भारतीय सेना
    पहाड़ों में गिर रही बर्फ से मैदानाें में बढ़ने लगी ठिठुरन, आज कैसा रहेगा मौसम?  हिमाचल प्रदेश
    यासीन मलिक से जुड़े मामले की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने कसाब का जिक्र क्यों किया?  सुप्रीम कोर्ट

    दिल्ली

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया, गरीबों को मिले फ्लैट  नरेंद्र मोदी
    मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी अलका लांबा आतिशी
    दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद GRAP-3 की पाबंदियां लागू, इन गतिविधियों पर लगी रोक वायु गुणवत्ता सूचकांक
    पहाड़ी राज्यों में आज से फिर शुरू होगी भारी बर्फबारी, बारिश की भी है चेतावनी  बारिश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025