NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब: AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, परिजनों ने किया यह दावा
    अगली खबर
    पंजाब: AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, परिजनों ने किया यह दावा
    पंजाब में AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत

    पंजाब: AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, परिजनों ने किया यह दावा

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 11, 2025
    09:59 am

    क्या है खबर?

    पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार देर रात अपने घर में गोली लगने से मौत हो गई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधायक को दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

    इधर, गोगी के परिजनों का दावा है कि गोगी ने गलती से खुद को गोली मार ली।

    कारण

    परिजनों ने क्या बताया कारण?

    पुलिस उपायुक्त (DCP) जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि गोगी के परिजनों ने गलती से गोली लगाना कारण बताया है।

    उन्होंने बताया कि रात को गोगी अपने कमरे में बंदूक साफ कर रहे थे। उसी दौरान गलती से बंदूक चल गई और गोली उनके सिर में लग गई।

    DCP ने बताया कि परिजनों का बयान रिकॉर्ड कर लिया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने बंदूक भी जब्त कर ली है।

    परिचय

    कौन थे गुरप्रीत गोगी?

    गुरप्रीत गोगी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP में शामिल हुए थे और लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।

    वह पूर्व कैबिनेट मंत्री और 2 बार के विधायक भारत भूषण आशु को 7,500 वोटों से हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे।

    वह लुधियाना पश्चिम के वार्ड नंबर 76 से 2007-2012, 2012-2017 और 2017-2022 तक लगातार 3 बार नगरपालिक पार्षद चुने गए थे। उनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी।

    कांग्रेस

    कांग्रेस सरकार में PSIEC अध्यक्ष भी रहे थे गोगी

    गोगी ने साल 2014 से 2019 तक जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।

    पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने 2019 से 2022 तक पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम (PSIEC) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

    गोगी ने 23 अगस्त, 2024 को उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने बुद्ध नाला पुनरुद्धार पहल के तहत 650 करोड़ रुपये की पाइपलाइन परियोजना के लिए आधारशिला हटाने का आदेश दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    आम आदमी पार्टी समाचार
    कांग्रेस समाचार
    लुधियाना

    ताज़ा खबरें

    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस
    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश

    पंजाब

    सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा सुखबीर सिंह बादल
    दिलजीत दोसांझ का तेलंगाना सरकार को जवाब, बोले- विदेशी कलाकार भारत आकर चाहे जो मर्जी गाएं दिलजीत दोसांझ
    पंजाबी महिलाओं के पारंपरिक परिधान होते हैं बेहद सुंदर, आइए इनके बारे में जानें  फैशन टिप्स
    पंजाब विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2024: AAP ने 3 सीटें जीतीं, कांग्रेस केवल एक पर विजयी विधानसभा चुनाव नतीजे

    आम आदमी पार्टी समाचार

    अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान, विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 'रेवड़ियां'  दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, पदयात्रा के दौरान फेंका गया तरल पदार्थ दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी AAP, किसी से नहीं होगा गठबंधन- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    AAP विधायक नरेश बालियान को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, क्या है मामला? दिल्ली पुलिस

    कांग्रेस समाचार

    संसद में धक्का-मुक्की मामला: राहुल गांधी पर FIR में क्या-क्या लगे हैं आरोप? संसद शीतकालीन सत्र
    #NewsBytesExplainer: 'एक देश एक चुनाव' पर बनी JPC में कौन-कौन, अब आगे क्या होगा?  एक देश एक चुनाव
    सरकार ने चुनाव नियम बदले, अब इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड नहीं मांग सकेंगे आम लोग; कांग्रेस ने घेरा  चुनाव आयोग
    कांग्रेस अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर 150 शहरों में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस अमित शाह

    लुधियाना

    देश की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनकर वायुसेना अधिकारी शलीजा धामी ने रचा इतिहास पंजाब
    देसी जुगाड़: पंजाब के इस व्यक्ति ने बाइक को बना दिया कार, देखें वायरल वीडियो पंजाब
    पंजाब की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें भारत की खबरें
    लुधियाना में कोरोना वायरस के 167 संदिग्ध मरीज लापता, जांच में जुटी दो टीम पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025