Page Loader
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 29 नामों वाली दूसरी सूची, किसे-कहां से मिला टिकट?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी है

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 29 नामों वाली दूसरी सूची, किसे-कहां से मिला टिकट?

लेखन आबिद खान
Jan 11, 2025
09:54 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता को टिकट दिया है। सुल्तानपुर माजरा से कर्म सिंह कर्मा को मौका मिला है। वहीं, करावल नगर विधानसभा सीट से कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने दूसरी सूची में 5 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें से 2 अनुसूचित जाति (SC) से हैं।

टिकट

किसे-कहां से मिला टिकट?

भाजपा ने नरेला से राज करण खन्नी, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खन्ना, मुंडका से गजेंद्र दराल, किराड़ी से बजरंग शुक्ला, सुल्तानपुर माजरा से कर्म सिंह कर्मा, शकूर बस्ती से करनैल सिंह, त्रि नगर से तिलक राम गुप्ता, सदर बजार से मनोज कुमार जिंदल, चांदनी चौक से सतीश जैन, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, बल्लीमारान से कमल बागड़ी, मोती नगर से हरीश खुराना और मादीपुर से उर्मिला कैलाश गंगवाल को टिकट दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें सभी उम्मीदवारों के नाम

महिलाएं

अब तक 7 महिलाओं को मिला टिकट

भाजपा की दूसरी सूची में 5 महिला उम्‍मीदवारों के नाम हैं। दीप्ति इंदौरा को मटिया महल, उर्मिला कैलाश गंगवाल को मादीपुर, श्‍वेता सैनी को तिलक नगर, नीलम पहलवान को नजफगढ़ और प्रियंका गौतम कोडली से टिकट मिला है। प्रियंका हाल ही में AAP से भाजपा में आई हैं। भाजपा की पहली सूची में 2 महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था। करावल नगर से मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है।

पहली सूची

पहली सूची में थे 29 नाम

भाजपा ने 4 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 29 नाम थे। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा गया है, जबकि दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ टिकट दिया गया है। अब तक भाजपा 58 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है और अब 12 सीटों पर नाम तय होना बाकी है।

मतदान

दिल्ली में कब होना है चुनाव?

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी। यहां AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिनमें 8.49 लाख पुरुष, जबकि 71.74 लाख महिलाएं हैं। पिछले 2 चुनावों में यहां AAP ने बड़ी जीत दर्ज की है। 2020 में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं जीता था।