NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में पिछले साल रोजाना हुए 5 बलात्कार, हर 3 दिन में हुई 4 हत्या
    अगली खबर
    दिल्ली में पिछले साल रोजाना हुए 5 बलात्कार, हर 3 दिन में हुई 4 हत्या
    दिल्ली में 2024 में हुए अपराधों के आंकड़े सामने आए हैं

    दिल्ली में पिछले साल रोजाना हुए 5 बलात्कार, हर 3 दिन में हुई 4 हत्या

    लेखन आबिद खान
    Jan 11, 2025
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    देश की सरकार के दिल्ली में होने के बाद भी राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है।

    आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल हर दिन औसतन 5 महिलाएं बलात्कार की शिकार हुई हैं। इसी तरह हर 3 दिन में 4 लोगों की हत्या की गई है।

    हालांकि, 2023 की तुलना में अपराधों में थोड़ी कमी आई है, लेकिन फिर भी आंकड़े हैरान करने वाले हैं।

    अपराध

    2024 में कितने अपराध दर्ज किए गए?

    आंकड़ों के अनुसार, 2024 में दिल्ली में हत्या के 504, लूट के 1,510, दंगों की 33, बलात्कार की 2,076, उत्पीड़न की 2,037 और छेड़छाड़ के 362 मामले दर्ज किए गए।

    2023 और 2024 दोनों साल डकैती के 29-29 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा घातक दुर्घटनाओं की 1,504, चोरी की 29,011 और जुएं संबंधित 3,556 घटनाएं सामने आईं।

    कुछ अपराधों को छोड़कर बाकियों में 2023 की तुलना में गिरावट देखी गई।

    2023 में अपराध

    2023 के मुकाबले आई इतनी कमी

    2024 में 2023 की तुलना में हत्या के 2, लूटपाट के 144, दंगों के 10, बलात्कार के 65, उत्पीड़न के 308 और छेड़छाड़ के 81 मामले कम सामने आए।

    घातक दुर्घटनाओं और चोरी जैसी कुछ घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

    2024 में घातक दुर्घटनाओं के 1,504 जबकि 2023 में 1,432 मामले दर्ज हुए थे।

    इसी तरह 2024 में चोरी के 29,011 मामले सामने आए, जो 2023 के मुकाबले 400 ज्यादा है।

    गिरफ्तारी

    2024 में 114 खूंखार अपराधी हुए गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने 2024 में 114 खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 40-40 पैरोल नियम तोड़ने वाले और वांछित अपराधी हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य अपराधियों में 18 अंतरिम जमानत के नियम तोड़ने वाले, 9 घोषित अपराधी, 4 इनामी अपराधी और 3 गैर-जमानती वारंट चोर शामिल हैं।

    इसके अलावा ऐसे 6 अपराधी पकड़े गए, जिनकी पुलिस को 10 साल से ज्यादा समय से तलाश थी।

    बयान

    अधिकारी बोले- अपराधियों को पकड़ने के लिए बहुमुखी दृष्टिकोण अपनाया

    आंकड़ों को लेकर विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) देवेश चंद्राश्रवि ने कहा, "एक साल के लगातार प्रयास और सटीकता के साथ क्राइम ब्रांच ने उन्नत प्रौद्योगिकी उपकरण और पारंपरिक बुद्धिमत्ता को विकसित कर बहुमुखी दृष्टिकोण अपनाया है। तकनीकी निगरानी, ​​कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) विश्लेषण और मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर विभिन्न समर्पित टीमों ने उन अपराधियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया है, जो सालों से फरार थे।"

    कानून व्यवस्था

    केजरीवाल ने उठाए थे कानून व्यवस्था पर सवाल

    अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

    कुछ दिन पहले उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था।

    इसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, हर जगह जबरन वसूली करने वाले गिरोह सक्रिय हैं, ड्रग माफिया पूरे शहर में फैल रहे हैं और लोगों को मोबाइल फोन और चेन स्नैचिंग की घटनाओं से परेशान किया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में अपराध
    अरविंद केजरीवाल

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    दिल्ली

    दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद GRAP-3 की पाबंदियां लागू, इन गतिविधियों पर लगी रोक वायु गुणवत्ता सूचकांक
    पहाड़ी राज्यों में आज से फिर शुरू होगी भारी बर्फबारी, बारिश की भी है चेतावनी  बारिश
    अरविंद केजरीवाल का ऐलान- दिल्ली में सरकार बनने के बाद पानी के गलत बिल होंगे माफ आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे प्रवेश वर्मा भाजपा समाचार

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: ED ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    क्या है वक्फ बोर्ड घोटाला मामला, जिसमें हुई AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी? अमानतुल्लाह खान
    पूजा खेडकर का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निकला फर्जी, दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में दी जानकारी दिल्ली हाई कोर्ट
    दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हुई आतिशबाजी पर दर्ज की FIR अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली में अपराध

    श्रद्धा हत्याकांड: महरौली जंगल से खोपड़ी और जबड़ा बरामद, कराई जाएगी DNA जांच दिल्ली
    दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला, मां-बेटे ने पति के कई टुकड़े कर फेंके दिल्ली
    दिल्ली से लापता हुए बच्चे का सिर कटा शव मेरठ में मिला, मानव बलि का शक दिल्ली
    दिल्ली: द्वारका में 17 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक, स्थिति नाजुक; 3 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    शिक्षक से नेता बने अवध ओझा, अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए क्या तैयारी कर रही है AAP? दिल्ली
    भाजपा ने अंदर से दिखाया अरविंद केजरीवाल का 'शीशमहल', देखिए कैसा दिखता है दिल्ली
    दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, जानिए क्या-क्या कहा दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025