LOADING...

10 Feb 2021


होंडा एक्टिवा 6G खरीदने का शानदार मौका, कैशबैक के साथ मिल रहे कई बेहतरीन ऑफर्स

होंडा की एक्टिवा को देश में काफी पसंद किया जाता है। इसलिए इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी एक्टिवा 6G पर बेहतरीन ऑफर्स दे रही है।

जनवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज सेडान रही होंडा सिटी

होंडा सिटी का जादू अभी भी चल रहा है। आज भी मिड साइज सेडान कारों के बीच ग्राहकों की यह पहली पसंद बनी हुई है।

देश की जेलों में बंद हैं 4.78 लाख कैदी, 66 प्रतिशत ST, SC और OBC

देशभर की विभिन्न जेलों में 4,78,600 अपराधी अपने अपराधों की सजा भुगत रहे हैं।

2019 के बाद से सिर्फ दो टेस्ट शतक लगा पाए हैं कोहली, ऐसा रहा है प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पहले टेस्ट में हार मिली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए भारत के लिए यह सीरीज महत्वपूर्ण रहने वाली है।

भारत में कल होगी रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन की एंट्री, होंगे ये बदलाव

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी अपनी लोकप्रिय बाइक हिमालयन का 2021 मॉडल लॉन्च करने वाली है।

नींबू के छिलकों को फेंकने की बजाय इस तरह करें उनका इस्तेमाल

अगर आप नींबू में से रस निकालकर उसका छिलका फेंक देते हैं तो अब से ऐसा न करें क्योंकि अगर आप चाहें तो इन छिलकों का यूनिक तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड: पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रविंद्र जडेजा- रिपोर्ट

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत को 227 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

किसान आंदोलन: देशभर में पंचायत स्तर पर भीड़ जुटाने की तैयारी में है किसान यूनियन

कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अब आंदोलन में भीड़ जुटाने के लिए नई रणनीति तैयार की है।

लद्दाख: भारत-चीन ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे से टैंकों को हटाना शुरू किया- रिपोर्ट

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच चले आ रहे तनाव में अब कमी के संकेत नजर आए हैं।

हर गर्भवती महिला को पता होने चाहिए गर्भावस्था से जुड़े ये भ्रम और उनकी सच्चाई

हर गर्भवती महिला को अपने होने वाले बच्चे को लेकर कई चीजें जानने की इच्छा होती है।

रणधीर कपूर ने किया खुलासा, करीना कपूर 15 फरवरी को बच्चे को दे सकती हैं जन्म

मां बनना और बच्चे को जन्म देना अपने आप में एक सुखद अनुभव होता है। हाल ही में बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है।

लोकसभा में प्रधानमंत्री ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, कहा- जारी रहेगी मंडी व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कृषि कानूनों पर खुलकर बात की।

सिंगल चार्ज में 488 किलोमीटर चलेगी ऑडी की ई-ट्रॉन GT इलेक्ट्रिक सेडान

जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान कार ई-ट्रॉन (e-tron) के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है।

छह टीमों की टी-20 लीग लॉन्च करेगा एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड

एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बीते मंगलवार को छह टीमों की अपनी टी-20 लीग शुरु करने की घोषणा की है।

पीरियड्स के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां, हो सकती है परेशानी

पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है और इस स्थिति में महिलाओं को कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों का भी सामना करना पड़ता है।

कोरोना वैक्सीन: फरवरी में 25 देशों को 2.4 करोड़ खुराकें भेजेगा भारत, कनाडा का नाम नहीं

भारत फरवरी में 25 देशों को कोरोना वायरस वैक्सीनों की 2.4 करोड़ खुराकें भेजेगा और विदेश मंत्रालय ने इससे संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। मामले से संबंधित अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कमर्शियल सौदों के तहत इन खुराकों की आपूर्ति की जाएगी।

युवावस्था प्राप्त कर चुकी मुस्लिम नाबालिग लड़की शादी कर सकती है- हाई कोर्ट

लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने बुधवार को अहम फैसला सुनाया है।

विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई की टीम का हुआ ऐलान

आगामी 20 फरवरी से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की 22 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है।

उत्तराखंड बाढ़: 13 गांवों का दुनिया से जमीनी संपर्क कटा, हेलिकॉप्टर से पहुंचाई जा रही मदद

उत्तराखंड के चमोली में आई बाढ़ के कारण एकमात्र पुल बह जाने से जिले के 13 गांवों का संपर्क कट गया है।

टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन के बेहतरीन आंकड़ों पर एक नजर

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड को 227 रनों से जीत दिलाने के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रिवर्स स्विंग का शानदार नमूना पेश किया था।

इस साल 27 जून को होगी UPCS सिविल सेवा परीक्षा, आयोग ने किया कंफर्म

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2021 में होने वाले सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की तारीख की घोषणा कर दी है।

किसी आम नागरिक या पत्रकार को अनुच्छेद 370 पर फैसले की पूर्व जानकारी नहीं थी- सरकार

केंद्र सरकार ने किसी भी आम नागरिक को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की पूर्व जानकारी होने से इनकार किया है। बुधवार को राज्यसभा में एक सवाल का जबाव देते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि किसी भी आम नागरिक या पत्रकार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जाने के फैसले की पहले से जानकारी नहीं थी।

फिल्म 'जल्लीकट्टू' ऑस्कर 2021 से हुई बाहर, 'बिट्टू' ने बनाई टॉप-10 में जगह

फिल्म जगत के लिए ऑस्कर एक बड़ा पुरस्कार है। प्रत्येक साल कई फिल्में कई कैटेगरी में इस पुरस्कार के लिए नामित की जाती हैं।

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज: चोटिल शादमान इस्लाम दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

पहले टेस्ट में स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के चोटिल होने के बाद अब बांग्लादेश टीम को एक और झटका लगा है।

आंखों का मेकअप साफ करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां

आंखों का मेकअप साफ करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि अगर महिलाएं सही तरह से मेकअप साफ नहीं करती हैं तो इससे उनकी आंखों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अब तक के उच्च स्तर पर बताना सही नहीं- धर्मेंद्र प्रधान

देश में पेट्रोल और डीजलों की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे और डीजल पर 25 पैैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी को लेकर राज्यसभा में भी हंगामा हुआ।

क्यों चर्चा में है ट्विटर जैसी कू ऐप और इसे किसने बनाया है?

ट्विटर के साथ सरकार के तकरार के बीच कई केंद्रीय मंत्री और सरकारी विभाग कू (Koo) ऐप पर एक्टिव हो गए हैं।

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी बने माता-पिता, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म

हाल ही में कई सेलिब्रिटीज माता-पिता बने हैं। अब खबर आ रही है कि टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी एक लड़के के माता-पिता बने हैं।

पश्चिम बंगाल में छह-सात चरणों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 15 फरवरी के बाद फैसला

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में छह-सात चरणों में विधानसभा चुनाव कराने पर विचार कर रहा है और इस संबंध में अंतिम फैसला 15 फरवरी के बाद लिया जा सकता है।

ICC टेस्ट रैंकिंग: तीसरे स्थान पर पहुंचे रूट, अश्विन ने भी लगाई छलांग

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट को शानदार फॉर्म का फायदा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में मिला है।

वैक्यूम क्लीनर खरीदने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

आजकल लोग घर की सफाई के लिए विभिन्न तरह के क्लींनिंग अप्लाइंसेस का सहारा लेने लगे हैं और वैक्यूम क्लीनर इन्हीं अप्लाइंसेस में से एक है। इसकी मदद से घर की साफ-सफाई करना काफी आसान हो जाता है।

IPL 20201: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजी सलाहकार बने संजय बांगर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 सीजन शुरु होने में अभी समय बचा हुआ है, लेकिन टीमों ने अपनी तैयारियां अभी से शुरु कर दी है।

अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा पाए स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को मिलेगा दूसरा मौका

देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब तक 60 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई INS विराट को तोड़ने पर रोक, कंपनी को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय नौसेना के ऐतिहासिक विमान वाहक युद्धपोत INS विराट को तोड़ने पर रोक लगा दी है। जहाज को एक संग्रहालय में तब्दील करने का प्रस्ताव रखने वाले एक समूह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है।

कई चुनौतियों के बावजूद क्रिकेट खेल रहे हैं जैक लीच, जानिए उनका सफर

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोमाकी SE, टॉप स्पीड है 85kmph

दिल्ली स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कोमाकी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जिसे कोमाकी SE नाम दिया गया है।

भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिका ने कहा- अपने दोस्त के साथ खड़े हैं

भारत-चीन सीमा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वह पड़ोसियों को डराने-धमकाने के चीन के रवैये से चिंतित है और मामले में अपने दोस्त (भारत) के साथ खड़ा है।

क्या '3D रामायण' में महेश बाबू निभाएंगे राम का किरदार?

मंधु मंटेना की फिल्म '3D रामायण' को लेकर चर्चा होती रही हैं। पहले खबरें आई थीं कि इसमें दीपिका पादुकोण और प्रभास को सीता और राम के किरदारों के लिए चुना गया है। राम के किरदार के लिए ऋतिक रोशन के नाम की भी चर्चा हुई थी।

सरकार के निर्देश पर 500 से अधिक अकाउंट्स पर की गई कार्रवाई- ट्विटर

अपने शीर्ष अधिकारियों की संभावित गिरफ्तारी और आर्थिक दंड से बचने के लिए ट्विटर ने भारत सरकार की तरफ से बताए गए अकाउंट्स को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है।

IPL: टाइटल स्पॉन्सर अधिकार बेच सकती है वीवो, ये दो कंपनियां रेस में

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन (2020) से पहले चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो ने खुद को टूर्नामेंट से दूर कर लिया था।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज होगी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स'

मौजूदा समय में कई फिल्मों को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति दर्शकों का रूझान अब बढ़ा है। इस बीच कई वेब सीरीज भी रिलीज हो रही हैं।

केरल: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए एक ट्यूशन सेंटर में पढ़ने वाले 92 छात्र

केरल में एक ही ट्यूशन सेंटर पर पढ़ने वाले 91 छात्रों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। दो अलग-अलग स्कूलों के एक छात्र और एक शिक्षक के संक्रमित पाए जाने के बाद की गई टेस्टिंग में इन छात्रों को संक्रमित पाया गया।

रेनो की नई कॉम्पैक्ट SUV किगर का प्रोडक्शन शुरू, जल्द प्री बुकिंग के लिए होगी उपलब्ध

फ्रेंच ऑटोमोबाइल कंपनी रेनो अपनी कॉम्पैक्ट SUV किगर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे अगले महीने बाजार में उतारा जा सकता है।

उत्तराखंड आपदा: बचाव और राहत अभियान जारी, अब तक 32 शव मिले

उत्तराखंड के चमोली जिले में आई बाढ के बाद राहत और बचाव कार्य अभी जारी है।

यामाहा ने देश में उतारी दो नई बाइक्स 2021 FZ FI और FZS FI, जानिये फीचर्स

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता यामाहा ने भारतीय बाजार में FZ FI और FZS FI के 2021 मॉडल्स लॉन्च कर दिए हैं।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 11,067 नए मरीज, 94 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 11,067 नए मामले सामने आए और 94 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

उत्तर प्रदेश: कासगंज में पुलिसकर्मियों पर शराब माफिया का हमला, सिपाही की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बीती रात शराब माफियाओं के खिलाफ नोटिस चस्पा करने गए सब इंस्पेक्टर और सिपाही पर हमला हो गया।

कोहली की कप्तानी में लगातार पिछले चार टेस्ट हारी है भारतीय टीम, ऐसे रहे मैच

इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

इंटरनेट पर सुरक्षित रहें बच्चे, इंस्टाग्राम ने लॉन्च की 'पेरेंट्स गाइड'

इंस्टाग्राम ने भारत में 'पेरेंट्स गाइड' लॉन्च की है, जिसका मकसद पेरेंट्स को प्लेटफॉर्म पर मौजूद सुरक्षा फीचर्स की जानकारी देना है।

पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकी ये कॉन्पैक्ट SUVs, टॉप पांच में शामिल हैं ये कारें

नए साल की शुरुआत में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अच्छी बिक्री दर्ज की है।

अर्धमत्स्येन्द्रासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इसके फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें

शरीर को स्वस्थ रखने में योग अहम भूमिका अदा कर सकता है और इसी वजह से कहा जाता है कि "करो योग, रहो निरोग"।

09 Feb 2021


फिल्म 'गणपत' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी कृति सेनन

पिछले काफी समय से फिल्म 'गणपत' को लेकर अभिनेता टाइगर श्रॉफ चर्चा में बने रहे हैं। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

अगले साल आएगी सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर चलने वाली MG की इलेक्ट्रिक कार

अच्छी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने की इच्छा रखने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए जल्द ही एक नया विकल्प उपलब्ध होने वाला है।

बर्फ से जुड़े इन ब्यूटी हैक्स को रूटीन में शामिल करना हो सकता है फायदेमंद

लगभग हर महिला को किसी न किसी कारणवश ब्यूटी प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है और इन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए महिलाएं अक्सर कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट में कुलदीप को मिल सकता है मौका, गावस्कर ने जताई संभावना

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में 227 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

मार्च तक उठेगा किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, लगभग 20 मिनट में होगी चार्ज

किआ मोटर्स की कारों को काफी पसंद किया जा रहा है और अब कंपनी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन लाने के लिए तैयार है।

नए लेबर कोड में हो सकता है चार दिवसीय कार्य सप्ताह और फ्री मेडिकल जांच

केंद्र सरकार ने सोमवार को अपने नए लेबर कोड के तहत कंपनियों में चार दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने का प्रस्ताव दिया है। श्रम और रोजगार सचिव अपूर्व चंद्रा ने इसकी जानकारी दी है।

जाफर ने दिया उत्तराखंड कोच पद से इस्तीफा, रमेश पोवार बने मुंबई के नए हेडकोच

20 फरवरी से भारत की घरेलू वनडे प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी शुरु हो रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही उत्तराखंड की टीम को बड़ा झटका लगा है।

होंठों की सूजन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

होंठों पर चोट, घाव या किसी प्रकार के संक्रमण की वजह से होंठों पर सूजन आना आम है और यह चेहरे की खूबसूरती को काफी प्रभावित करती है।

विक्रम भट्ट और महेश भट्ट 20 साल बाद फिर साथ करेंगे काम, बनाएंगे हॉरर फिल्म 'कोल्ड'

फिल्म 'राज' में काम कर चुके विक्रम भट्ट और महेश भट्ट फिर से हॉरर फिल्म 'कोल्ड' में साथ काम करेंगे। करीब दो दशक के बाद विक्रम और महेश किसी फिल्म में साथ काम करने की योजना बना रहे हैं।

ट्रैक्टर परेड हिंसा: कोर्ट ने आरोपी दीप सिद्धू को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को शाम को न्यायालय ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

75 इंच की 4K डिस्प्ले वाला शाओमी Mi TV Q1 लॉन्च, जानें कीमत

चाइनीज टेक कंपनी शाओमी ने अपनी मौजूदा स्मार्ट टीवी रेंज में नया डिवाइस शामिल करते हुए Mi TV Q1 लॉन्च कर दिया है।

असम विधानसभा चुनाव: राज्य की समस्याओं बनाएं वीडियो, कांग्रेस देगी आईफोन

असम में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों ने जीत हासिल करने के लिए रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है।

पीरियड्स के दौरान इस तरह रखें त्वचा का ख्याल

पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके दौरान महिलाओं को न केवल पेट दर्द और मूड स्विंग्स बल्कि त्वचा संबंधी कई समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ता है।

अगले महीने खेली जाएगी 'रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज', सचिन समेत कई दिग्गज करेंगे वापसी

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है।

पंत को गेंदबाजी करने पर लीच बोले- लगा कि IPL खेल रहे थे

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड को 227 रनों से जीत दिलाने में बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच का भी अहम योगदान रहा।

डैटसन और टोयोटा की कारों पर फरवरी में मिल रही छूट, जल्द उठाएं ऑफर्स का लाभ

फरवरी में कारें खरीदने के लिए अच्छा मौका मिल रहा है। कई ऑटोमोबाइल कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, होंडा और हुंडई अपनी कारों पर छूट दे रही हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई और काम करने वालों पर 60 प्रतिशत तक बढ़े साइबर अटैक्स

साल 2020 में ज्यादातर यूजर्स अपना वक्त घरों में रहते हुए ऑनलाइन बिता रहे थे और साइबर अटैकर्स ने भी इस स्थिति का फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

देश में हर चौथा स्वास्थ्यकर्मी हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित- स्वास्थ्य मंत्री

देश में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के ताजा सीरोलॉजिकल सर्वे में सामने आया है कि लगभग हर चौथा स्वास्थ्यकर्मियों कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका है।

हाइलाइटर लगाते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है लुक

हाइलाइटर चेहरे के बेस्ट फीचर्स को हाइलाइट करने और उसकी कुछ कमियों को छिपाने में मदद करता है। यही कारण है कि सिर्फ प्रोफेशनल्स ही नहीं बल्कि आम लड़कियां भी अपनी मेकअप किट में हाईलाइटर को जगह देती हैं।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा दौरा रद्द करने के बाद अब ICC के पास पहुंची दक्षिण अफ्रीका

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए अपना दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित कर दिया था।

WHO की टीम को नहीं मिले दिसंबर, 2019 से पहले वुहान में कोरोना वायरस के सबूत

दुनियाभर में तबाही मचा रहे नए कोरोना वायरस की उत्पत्ति के रहस्य को सुलझाने के लिए चीन गई विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम को वुहान में दिसंबर, 2019 से पहले कोरोना वायरस के प्रकोप के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

एंड्रॉयड 12 में पूरी तरह बदल जाएगा UI, सामने आए स्क्रीनशॉट्स

मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड का नया वर्जन जल्द ही पेश किया जा सकता है और कंपनी 2021 की पहली तिमाही में एंड्रॉयड 12 डिवेलपर प्रिव्यू ला सकती है।

टेस्ला के निवेश के बाद पहली बार 47,000 डॉलर के पार पहुंची बिटकॉइन की कीमत

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 1.5 अरब डॉलर (करीब 109.3 अरब रुपये) का निवेश किया है।

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में बीमा का कोई प्रावधान नहीं- स्वास्थ्य राज्य मंत्री

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग अहम और अंतिम पड़ाव में चल रही है। देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' के साथ मेगा वैक्सीनेशन अभियान जारी है। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मियों में वैक्सीनों को लेकर संशय बना हुआ है।

देसी कुत्ते लगाएंगे कोरोना संक्रमण का पता, भारतीय सेना ने दिया प्रशिक्षण

देश में अब कुत्ते भी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देंगे।

गुलाम नबी आजाद के बाद कौन बनेगा राज्यसभा का नेता विपक्ष? इन नेताओं के नाम आगे

राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल खत्म होने के बाद कांग्रेस के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यह सवाल है गुलाम नबी के उत्तराधिकारी का।

वह दूसरे देश से खेलता तो अब तक 50 टेस्ट खेल चुका होता- कुलदीप के कोच

भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

तीसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री लीजा हेडन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली माता-पिता बने हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड: पहले टेस्ट में ये रहे भारत की करारी हार के कारण

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हरा दिया है।

बिरयानी से लेकर सूजी के हलवे तक, गगनयान मिशन पर एस्ट्रोनॉट्स को मिलेंगे ये व्यंजन

मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेट्री (DFRL) ने भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिश मिशन गगनयान पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के लिए विशेष भोजन तैयार किया है।

उत्तराखंड बाढ़: सुरंग में फंसे 35 मजदूरों को बचाने के लिए दो दिन से अभियान जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में आई बाढ़ के कारण एक सुरंग में फंसे लगभग 35 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान लगातार दो दिन से जारी है, हालांकि अभी तक इसमें कोई सफलता नहीं मिली है।

ऋषि कपूर के छोटे भाई और अभिनेता राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई और अभिनेता राजीव कपूर का आज निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हार्ट अटैक के कारण 58 वर्षीय राजीव की मृत्यु हुई है।

ऑनलाइन मेसेज और खबरें वेरीफाई करने लगे हैं 45 प्रतिशत भारतीय- रिपोर्ट

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते पिछले साल भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करीब 50 प्रतिशत बढ़ गया, लेकिन इसके साथ होने वाले साइबर अटैक्स भी बढ़े हैं।

ट्रायम्फ की एक और बाइक 2021 टाइगर 850 स्पोर्ट ने दी दस्तक, जानिये फीचर्स

ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी ट्रायम्फ ने भारत में अपनी नई एडवेंचर बाइक 2021 टाइगर 850 स्पोर्ट लॉन्च कर दी है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: पहले टेस्ट में भारत को हराकर पहले स्थान पर पहुंची इंग्लैंड

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 227 रनों से हराने के साथ ही इंग्लैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी तगड़ा फायदा मिला है।

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी से OLX पर हुई 34,000 रुपये की ठगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इकलौती बेटी हर्षिता एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। आरोपी ने उन्हें चकमा देकर उनके बैंक खाते से 34,000 रुपये उड़ा लिए।

कई लोगों को हैं दांतों की सफाई से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई

दांत सफेद होने से न सिर्फ आपकी मुस्कुराहट खूबसूरत लगती है, बल्कि यह मुंह के स्वस्थ होने का भी प्रतीक हैं। इसी कारण लोग दांतों को साफ रखने के लिए तरह-तरह की तरकीब आजमाते हैं।

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को हराया, मैच में बने ये रिकार्ड्स

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ट्रैक्टर परेड हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने शशि थरूर और छह पत्रकारों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के दौरान एक किसान की मौत के मामले में टि्वटर पर असत्यापित खबर साझा करने के मामले में कांग्रेस सांसद और छह पत्रकारों को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

अकाउंट्स को लेकर जारी तकरार खत्म करने के लिए सरकार से बातचीत चाहती है ट्विटर

किसान आंदोलन के कारण बने तकरार के बीच ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मिलने का संपर्क किया है।

विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं मैक्ग्रा, जानिए उनके रिकार्ड्स

​क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम तेज गेंदबाजों में शुमार ग्लेन मैक्ग्रा मंगलवार (09 फरवरी) को 51 साल के हो गए हैं।

टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 4' में मुख्य भूमिका निभाएंगी सारा अली खान

अभिनेता टाइगर श्रॉफ इस साल अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'बागी 4' में उनकी भूमिका को लेकर काफी समय से चर्चा होती रही है।

राज्यसभा: गुलाम नबी के विदाई भाषण में भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी, कही ये बातें

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद के विदाई भाषण के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए और आजाद से संबंधित एक किस्सा कहते-कहते उनका गला भर आया।

पोको M3 की पहली सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट

इस महीने की शुरुआत में देश में लॉन्च हुए पोको के नये स्मार्टफोन M3 की पहली सेल आज यानी 9 फरवरी से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।

अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों की कोरोना वायरस मृत्यु दर 15-20 गुना अधिक- ICMR

केंद्र सरकार के एक विशेषज्ञ समूह के अनुसार, अन्य किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मरने या इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती होने की संभावना आम लोगों की तुलना में 15 से 20 गुना ज्यादा होती है।

टाइटन ट्रैक स्मार्टवॉच सीरीज भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

टाइटन ने भारत में अपने नए फिटनेस वियरेबल ब्रैंड ट्रैक (TraQ) की तीन नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी हैं।

11 फरवरी को लॉन्च होगा इंफीनिक्स स्मार्ट 5, फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री

इंफीनिक्स इस महीने में भारत में अपना नया स्मार्टफोन स्मार्ट 5 लॉन्च करने के लिए तैयार है।

आयरलैंड क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा ​कोरोना के कारण फिर से हुआ स्थगित

आयरलैंड क्रिकेट टीम को अप्रैल में होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करना था, जो कि कोरोना के कारण एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर 'देश विरोधी' कंटेट रिपोर्ट करने के लिए साइबर वॉलेंटियर ढूंढ रही सरकार

गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम सेल ने एक नया प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत लोग बतौर वॉलेंटियर शामिल होकर इंटरनेट पर मौजूद गैर-कानूनी कंटेट की जानकारी सरकार को दे सकेंगे।

दो महीने में छह बार बेची गई छत्तीसगढ़ की युवती, अंत में की आत्महत्या

मानव तस्करी के एक चौंकाने वाले मामले में छत्तीसगढ़ की एक 18 वर्षीय लड़की को दो महीने में छह बार बेचा गया। पीड़िता को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले लोगों को भी बेचा गया और अंत में उसने आत्महत्या कर ली।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,110 नए मामले, 78 मरीजों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 9,110 नए मामले सामने आए और 78 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

दिल्ली: किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में आरोपी बनाए गए पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की जो बाइडन से बात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बातचीत की।

नए साल पर रिलीज हो सकती है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस'

इस साल अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बेहद चर्चा में बने हुए हैं। इस साल उनकी कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो सकती हैं।

इस महीने महिंद्रा की इन कारों पर मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स, जल्द खरीदें

फरवरी महीने में अपनी बिक्री में बढ़ोतरी करने और अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए महिंद्रा अपनी कुछ लोकप्रिय कारों पर शानदार छूट दे रही है।

बकासन: स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है यह योगासन, जानिए इसकी अहम बातें

व्यस्त जीवनशैली के चलते बहुत से लोगों के लिए स्वास्थ्य का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल हो गया है। ऐसे में योग अपनाकर थोड़े समय में ज्यादा स्वास्थ्य लाभ उठाए जा सकते हैं।