भारत-चीन संबंध: खबरें
भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग जाएंगे NSA डोभाल, वांग यी के साथ अहम बैठक
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल चीन का दौरा करने वाले हैं। वे कल यानी 24 अगस्त को बीजिंग पहुंचेंगे और सीमा विवाद पर भारत-चीन के बीच विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत के 25वें दौर के लिए अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मिलेंगे।
भारत का चीन को करारा जवाब, अरुणाचल प्रदेश की किन 27 जगहों के नाम बदले?
चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की कई जगहों के नाम बार-बार बदलने की कोशिशों के बीच भारत ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों के नाम बदले हैं।
शी जिनपिंग के दौरे से पहले भारत-चीन में सीमा वार्ता, इन मुद्दों पर बनी सहमति
भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय कार्य तंत्र (WMCC) की 36वीं बैठक हुई। इसमें दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की स्थिति की समीक्षा की और सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
#NewsBytesExplainer: 6 साल बाद भारत-चीन में सीमा व्यापार शुरू; ये कितना बड़ा कदम, क्या होंगे फायदे?
भारत और चीन ने अपने संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 6 साल बाद सीमा व्यापार फिर से शुरू कर दिया है।
भारत-चीन ने 6 साल बाद खोली सीमा, आज से उत्तराखंड, हिमाचल और सिक्किम के रास्ते कारोबार शुरू
भारत और चीन के बीच उत्तराखंड, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के कई दर्रों के जरिए आज से फिर सीमा व्यापार शुरू हो रहा है।
भारत-चीन संबंधों पर अमेरिका ने ऐसा क्या कहा, जो भड़का चीन? जानें पूरा मामला
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट में चीन और भारत के संबंधों को लेकर कई दावे किए गए हैं। इसी रिपोर्ट में पाकिस्तान के साथ चीन के बढ़ते रक्षा सहयोग को लेकर भी कई बातें कही गई हैं।
भारत ने गलवान में खोला दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध स्मारक, जानिए क्या है इसकी खासियत
भारत ने गलवान घाटी में दुनिया का सबसे बड़ा युद्ध स्मारक खोला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को इसका उद्घाटन किया।
भारतीय बाजारों में 4 साल बाद फिर आएंगे चीनी सामान, जानिए सरकार क्यों दे रही अनुमति
भारतीय बाजार में पिछले 4 सालों से नदारद चीनी सामान फिर से दस्तक देने को तैयार हैं।
चीन ने 6 महीने बाद भारत को दुर्लभ खनिजों का निर्यात दोबारा शुरू किया
चीन ने 6 महीने की रोक के बाद भारत को दुर्लभ खनिजों की सप्लाय शुरू कर दी है। इसे देश के इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के निर्माताओं के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर बातचीत शुरू, पश्चिमी हिस्से के प्रबंधन पर जोर
भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पश्चिमी हिस्से में तनाव को कम करने के साथ उसके प्रबंधन औ नियंत्रण के लिए कमांडर स्तर की नई बातचीत शुरू कर दी है।
चीन के शंघाई से 9 नवंबर को दिल्ली आएगी पहली उड़ान, 5 साल बाद आवागमन शुरू
भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें रविवार रात से शुरू हो चुकी हैं। अब शंघाई से पहली उड़ान 9 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचेगी।
चीन भारतीय सीमा के नजदीक बना रहा वायु रक्षा परिसर, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
चीन भारतीय सीमा से सटे हुए इलाके में एक वायु रक्षा परिसर बना रहा है। इसमें कमान और नियंत्रण भवन, बैरक, वाहन शेड, गोला-बारूद भंडारण और रडार पोजीशन जैसे कई भवन शामिल हैं।
कैसे सुधरेंगे भारत और चीन के संबंध? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए 4 सुझाव
चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन चल रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता भी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले, क्या हुई चर्चा?
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक मुलाकात हुई।
भारत-चीन संबंध सुधारने के लिए शी जिनपिंग ने लिखा था गुप्त पत्र, रिपोर्ट में बड़ा दावा
बीते कुछ महीनों में भारत और चीन के संबंधों में काफी सुधार आया है। अब इसकी वजह सामने आई है।
शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, 31 अगस्त को होगी मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह के आखिर में जापान और चीन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं। 31 अगस्त को दोनों नेताओं की मुलाकात हो सकती है।
भारत-चीन के बीच क्यों बढ़ रही है नजदीकी और क्या इससे अमेरिका को नुकसान होगा?
हाल ही में चीनी विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया था और अब भारतीय प्रधानमंत्री चीन जाने की योजना बना रहे हैं।
भारत और चीन 5 साल बाद शुरू करेंगे सीमा के रास्ते व्यापार, क्यों अहम है फैसला?
चीन के विदेश मंत्री वांग यी के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सीमा व्यापार फिर से शुरू करने पर सहमति बनी है।
भारत-चीन करेंगे सीमा का स्थायी सीमांकन; भूमि व्यापार, वीजा और सीधी उड़ानों पर भी बनी सहमति
सालों के तनावपूर्ण संबंधों के बाद भारत और चीन के संबंध फिर सामान्य होते नजर आ रहे हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों में कई मुद्दों पर सहमति बनी है।
चीन भारत को करेगा दुर्लभ खनिज समेत कई चीजों की आपूर्ति, किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
भारत और चीन के बीच संबंध सामान्य होने के संकेत मिल रहे हैं।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18-19 अगस्त को भारत दौरा करेंगे, अजित डोभाल से मिलेंगे
चीन के विदेश मंत्री वांग यी के भारत दौरे की तारीख आ गई है। वे 2 दिन के लिए नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे।
#NewsBytesExplainer: भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान, प्रधानमंत्री मोदी का दौरा; करीब आ रहे हैं दोनों देश?
साल 2020 में गलवान में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के संबंध बेहद खराब हो गए थे। हालांकि, अब दोनों देश धीरे-धीरे रिश्तों को सुधारने के प्रयास कर रहे हैं।
भारत ने चीन के साथ सीमा पर तनाव कम करने के लिए सुझाई 4-सूत्रीय योजना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन दौरे पर हैं। वहां उन्होंने अपने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
गलवान हिंसा के 5 साल: भारत ने सड़कों और सैन्य तैनाती बढ़ाकर कैसे मजबूत की नाकेबंदी?
आज से ठीक 5 साल पहले यानी 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प हुई थी।
#NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां?
रूस ने रूस, भारत और चीन (RIC) त्रिपक्षीय संवाद को फिर से शुरू करने की पहल की है।
चीन ने बदले अरुणाचल प्रदेश की जगहों के नाम, भारत बोला- इससे वास्तविकता नहीं बदलेगी
चीन ने एक बार फिर भारत के अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम को चीनी नाम में परिवर्तित किया है, जिससे भारत काफी नाराज है।
चीन ने भारत के साथ व्यापार घाटा कम करने के दिए संकेत- रिपोर्ट
अमेरिका के साथ जारी टैरिफ युद्ध के बीच चीन ने भारत के सामने बड़ी पेशकश की है।
चीन-भारत के संबंधों पर शी जिनपिंग बोले- आपसी उपलब्धियों के भागीदार बनना सही विकल्प
चीन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों का आपसी उपलब्धियों का भागीदार बनना सही विकल्प है।
भारत ने 4 चीनी उत्पादों पर लगाया एंटी-डंपिंग शुल्क, ये है वजह
भारत ने चीन से 4 वस्तुओं के आयात पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया है। इनमें वैक्यूम फ्लास्क, एल्युमीनियम फॉयल, सॉफ्ट फेराइट कोर और ट्राइक्लोरो आइसोसायन्यूरिक एसिड शामिल है।
चीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पॉडकास्ट की सराहना की, जानिए ऐसा क्या कहा
चीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पॉडकास्ट से काफी खुश है। उसने लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में चीन-भारत संबंधों को सुधारने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई टिप्पणी की सराहना की है।
चीन ने म्यांमार से सटी सीमा पर तैनात किया आधुनिक रडार, भारत पर बढ़ेगी निगरानी
चीन ने अपनी निगरानी क्षमता को बढ़ाते हुए म्यांमार सीमा के पास एक आधुनिक रडार प्रणाली स्थापित की है।
चीन ने भारत की ओर बढ़ाया हाथ, जताई साथ मिलकर काम करने की इच्छा
अमेरिका की ओर से चीनी उत्पादों पर लगाए गए व्यापक टैरिफ के कारण दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच चीन ने भारत की ओर हाथ बढ़ाते हुए साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी समकक्ष से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग दौरे पर हैं।
अजित डोभाल के बाद अब विदेश सचिव विक्रम मिस्री करेंगे 2 दिवसीय चीन की यात्रा
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री 26 और 27 जनवरी को चीन की यात्रा पर रहेंगे। मिस्री राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के दौरे के एक महीने बाद यहां जा रहे हैं।
#NewsBytesExplainer: ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन बनाएगा बांध; क्या है परियोजना, भारत कैसे कर रहा जवाबी तैयारी?
चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर भारतीय सीमा के बेहद करीब तिब्बत में दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाने जा रहा है। चीन की सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है।
भारत और चीन के बीच मानसरोवर यात्रा और सीमा व्यापार दोबारा शुरू करने पर सहमति बनी
भारत और चीन के संबंधों पर वर्ष 2020 के बाद जमी बर्फ पिघलने लगी है। दोनों देशों के बीच फिर सीमा व्यापार समेत कई चीजों को लेकर आम सहमति बनी है।
NSA अजित डोभाल जा सकते हैं चीन, जानिए क्यों
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल विशेष प्रतिनिधि वार्ता के लिए जल्द ही चीन का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, दौरे की अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन संबंधों पर दिया बयान, कहा- कुछ सुधार की संभावना है
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत-चीन समझौते के बाद शांति बहाली पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को लोकसभा में बयान दिया।
भारत-चीन के रक्षा मंत्रियों की होगी बैठक, अगले हफ्ते लाओस में मिलेंगे दोनों नेता- रिपोर्ट
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने चीनी समकक्ष डोंग जून के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक अगले हफ्ते लाओस में होने वाले आसियान रक्षा मंत्रियों प्लस (MDMM-प्लस) शिखर सम्मेलन के दौरान होगी।
देपचांग और डेमचोक में भारत-चीन की सेनाएं पीछे हटीं, दीवाली पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाएंगे सैनिक
भारत और चीन के बीच की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के संबंध में बड़ी खबर आई है। दोनों ही देशों की सेनाएं LAC के डेपसांग और डेमचोक से पूरी तरह पीछे हट गई हैं। यानी डेपसांग और डेमचोक में डिसएंगेजमेंट प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने LAC पर हुए समझौते का श्रेय सैन्य और कुशल कूटनीति को दिया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त को लेकर हुए समझौते का श्रेय सैन्य और कुशल कूटनीति को दिया है।
भारत-चीन की सेनाएं LAC से पीछे हटना शुरू हुईं, दोनों पक्षों ने 5-5 तंबू भी हटाए
भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बीते कई सालों से चल रहा विवाद खत्म होता नजर आ रहा है।