Page Loader
जनवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज सेडान रही होंडा सिटी

जनवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज सेडान रही होंडा सिटी

Feb 10, 2021
09:53 pm

क्या है खबर?

होंडा सिटी का जादू अभी भी चल रहा है। आज भी मिड साइज सेडान कारों के बीच ग्राहकों की यह पहली पसंद बनी हुई है। यही कारण है कि होंडा सिटी पिछले महीने इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। लोकप्रिय मिड साइज सेडान कार टोयोटा यारिस को पीछे छोड़ते हुए यह जनवरी, 2021 में बाजार में इस सेगमेंट के 44 प्रतिशत शेयर अपने नाम करने में सफल रही है।

जानकारी

इस साल बिक्री में हुआ 111 प्रतिशत का इजाफा

पिछले साल जनवरी की अपेक्षा इस साल होंडी सिटी की बिक्री में 111 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी, 2021 में इसकी 3,667 यूनिट्स बिकी। वहीं, पिछले साल इसी महीने में 1,734 यूनिट्स बिकी थी। हालांकि, हुंडई वरना कुछ ही यूनिट्स से होंडी सिटी से पीछे रह गई है। इसने भी अपनी बिक्री में 109 प्रतिशत का इजाफा किया है। इसकी पिछले महीने कुल 2,000 यूनिट्स बिकी। वहीं, जनवरी, 2020 में इसकी 835 यूनिट्स बिकी थी।

फीचर्स

इन फीचर्स से लैस है कार

यह सेडान सन रूफ और मून रूफ जैसी सुविधाओं के साथ आती है। इसमें क्रोम ग्रिल के साथ-साथ LED हेडलाइट्स, डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और LED टेल लैंप्स जैसे लाइटिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। बता दें कि कार का व्हीलबेस 2600mm है। साथ ही इसमें ट्यूबलेस और रेडियल एलॉय व्हील्स भी लगाए गए हैं। इसके अलावा कार में रियर विंडो डिफॉगर, एडजस्टेबल हेडलाइट्स और फ्रंट फॉग लाइट लगाई गई हैं।

केबिन

कैसा है केबिन?

होंडा की नई कार सिटी की केबिन में पांच लोगों के बैठने की जगह दी गई है। इसके साथ ही इसमें मल्टी-फंक्शन पावर लेदर स्टीयरिंग व्हील भी लगा हुआ है। इसता ही नहीं, होंडा सिटी कार में वॉइस कंट्रोल फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो, और ऐपल कारप्ले जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इंजन

कार में दिया गया दमदार इंजन

यह कार डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसमें 1498cc का दमदार इंजन लगाया गया है, जो कार को स्टार्ट होने के लिए 3,600rpm पर 97.9bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 1,750rpm पर 200nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। इंजन्स मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। इसमें सुरक्षा के लिए पावर डोर लॉक्स और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के साथ-साथ कई एयरबैग्स भी दिए गए हैं।

जानकारी

क्या है कीमत?

होंडा सिटी की शुरुआती कीमत भारत में 10.99 लाख रुपये है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 14.84 लाख रुपये है। ये दोनों कीमतें दिल्ली एक्स शोरूम की हैं। फरवरी में इस पर डिस्काउंट भी मिल रहा है।