Page Loader
ट्रायम्फ की एक और बाइक 2021 टाइगर 850 स्पोर्ट ने दी दस्तक, जानिये फीचर्स

ट्रायम्फ की एक और बाइक 2021 टाइगर 850 स्पोर्ट ने दी दस्तक, जानिये फीचर्स

Feb 09, 2021
02:30 pm

क्या है खबर?

ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी ट्रायम्फ ने भारत में अपनी नई एडवेंचर बाइक 2021 टाइगर 850 स्पोर्ट लॉन्च कर दी है। इस प्रीमियम बाइक को सेमी फेयर्ड डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस बाइक में TFT स्क्रीन के साथ-साथ अन्य कई शानदार फीचर्स भी दिए हैं। नई एडवेंचर बाइक खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। इसे खरीदने से पहले इसके फीचर्स और कीमत के बारे में नीचे से जान लें।

डिजाइन

बाइक का लुक है स्पोर्टी

2021 ट्रायम्फ टाइगर 850 स्पोर्ट में एक स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसमें एक्सटेंशन के साथ मस्कुलर फ्यूल टैंक, एक फ्लैट सीट और उठा हुआ विंडस्क्रीन लगाया गया है। इसके साथ ही बाइक में 5.0 इंच की फुल कलर TFT स्क्रीन, लाइटिंग के लिए LED सेटअप और ब्लैक आउट एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इस बाइक का वजन 192 किलोग्राम है और इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 20 लीटर है।

इंजन

बाइक में दिया गया 800cc का इंजन

2021 ट्रायम्फ टाइगर 850 स्पोर्ट में दमदार इंजन दिया गया है। इस बाइक में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 888cc का लिक्विड कूल्ड तीन सिलेंडर वाला इंजन लगाया गया है। बता दें कि यह इंजन छह स्पीड गियरबॉक्स से लैस है, जिसमें स्लिप और असिस्ट क्लच हैं। इसके साथ ही यह 8,500rpm पर 84bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 6,500rpm पर 82Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिए दिए गए कई फीचर्स

राइडर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रायम्फ ने 2021 टाइगर 850 में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए हैं। इसके साथ ही यह डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल से लैस है। इसमें दो राइडिंग मोड्स रोड और रेन भी दिए गए हैं। बाइक में आगे की तरफ 45mm के फोर्क्स और पीछे एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ शॉकर लगाया गया है।

जानकारी

क्या है कीमत?

कंपनी की इस नई बाइक को भारत में 11.95 लाख रुपये में उतारा गया है। यह कीमत एक्स शोरूम की है। जानकारी के लिए बता दें कि इसे देश में कंपनी के डीलरशिप से बुक किया जा सकता है।