NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ट्रैक्टर परेड हिंसा: कोर्ट ने आरोपी दीप सिद्धू को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज
    अगली खबर
    ट्रैक्टर परेड हिंसा: कोर्ट ने आरोपी दीप सिद्धू को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज

    ट्रैक्टर परेड हिंसा: कोर्ट ने आरोपी दीप सिद्धू को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 09, 2021
    08:45 pm

    क्या है खबर?

    गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को शाम को न्यायालय ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

    पुलिस अब सिद्धू से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास करेगी।

    बता दें घटना के बाद पुलिस ने सिद्धू की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की थी।

    पृष्ठभूमि

    क्या है ट्रैक्टर परेड हिंसा का मामला?

    ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों के एक धड़े ने हिंसा की थी और सैकड़ों किसान लाल किले में घुस गए थे। इन किसानों ने लाल किले के अंदर जमकर हंगामा किया निशाना साहिब फहरा दिया था।

    सिद्धू पर किसानों को लाल किले में घुसने के लिए उकसाने का आरोप है। किसान संगठनों ने दीप सिद्धू पर लाल किले पर हुई इस हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाया था। हंगामे के समय सिद्धू वहां मौजूद भी थे।

    FIR

    पुलिस की FIR में है सिद्धू का नाम

    पुलिस ने भी मामले में दीप सिद्धू पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। फरार रहने के दौरान सिद्धू लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहे थे।

    पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और पंजाब में कई जगह छापेमारी की थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी सिद्धू और उनके भाई मनदीप सिंह को समन भेजा था। मंगलवार को पुलिस ने उसे दबोच लिया।

    आरोप

    पुलिस ने कोर्ट में सिद्धू पर लगाए गंभीर आरोप

    पुलिस ने शाम को आरोपी सिद्धू को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रज्ञा गुप्ता के समक्ष पेश कर रिमांड की मांग की।

    पुलिस ने आरोप लगाया कि सिद्धू गणतंत्र दिवस हिंसा के मुख्य आरोपी और लोगों को भड़काने वाले थे। उनके उकसाने के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

    पुलिस ने यह भी बताया कि हिंसा के दिन के एक वीडियो में सिद्धू को तलवार, लाठी और झंडे के साथ देखा गया था।

    रिमांड

    मजिस्ट्रेट ने दिए रिमांड पर भेजने के आदेश

    पुलिस ने कोर्ट में कहा कि सिद्धू ने मौके पर उत्तेजक भाषण देकर लोगों को हिंसा के लिए उकसाया था। इसके बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ पुलिस पर भी हमला किया।

    ऐसे में मामले में अन्य आरोपियों का पता लगाने और घटना के पीछे का उद्देश्य पता करने के लिए आरोपी का रिमांड जरूरी है। इस पर मजिस्ट्रेट गुप्ता ने सिद्धू को सात दिन के रिमांड पर सौंप दिया।

    कार्रवाई

    हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 127 को किया गिरफ्तार

    गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस अभी तक 44 FIR दर्ज कर चुकी है और 127 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    इन FIR में योगेंद्र यादव, राकेश टिकैट, दर्शन पाल, राजिंदर सिंह, बलवीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्जगिल और जोगिंदर सिंह समेत कई किसान नेताओं के नाम शामिल हैं।

    पुलिस ने इन नेताओं को नोटिस भी जारी किया था और पूछा था कि शर्तें तोड़ने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न हो।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    किसान आंदोलन
    ट्रैक्टर रैली
    दीप सिद्धू

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    दिल्ली पुलिस

    किसान मार्च: स्टेडियमों को अस्थायी जेल नहीं बना सकेगी पुलिस, दिल्ली सरकार ने खारिज की अर्जी हरियाणा
    AAP का दावा- केजरीवाल को घर में नजरबंद किया गया; पुलिस ने किया आरोपों का खंडन आम आदमी पार्टी समाचार
    भारत बंद: किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर लगाया जाम, आपातकालीन वाहनों को निकलने की अनुमति दिल्ली
    तेज होते प्रदर्शन के बीच सिंघु बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही है प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या पंजाब

    किसान आंदोलन

    किसानों की कानूनी सहायता के लिए पंजाब सरकार ने दिल्ली में नियुक्त किए 70 वकील दिल्ली
    स्टील की लाठियों के साथ नजर आए जवान, अब दिल्ली पुलिस ने दी सफाई दिल्ली पुलिस
    अक्टूबर से पहले खत्म नहीं होगा कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा आंदोलन- टिकैत किसान
    किलाबंदी से इंटरनेट बंदी तक, किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए ये हथकंडे अपना रही सरकार भारत सरकार

    ट्रैक्टर रैली

    ट्रैक्टर रैली हिंसा: सरकार ने पुलिस कार्रवाई को ठहराया सही, कहा- अन्य कोई विकल्प नहीं था दिल्ली पुलिस
    ट्रैक्टर परेड हिंसा: दीप सिद्धू की जानकारी देने पर एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान दिल्ली पुलिस
    ट्रैक्टर परेड हिंसा: ट्वीट्स के लिए हुए मुकदमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थरूर और सरदेसाई फेक न्यूज
    ट्रैक्टर रैली हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का न्यायिक जांच से इनकार, कहा- फिलहाल दखल नहीं देंगे किसान आंदोलन

    दीप सिद्धू

    दिल्ली: किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025