Page Loader
यामाहा ने देश में उतारी दो नई बाइक्स 2021 FZ FI और FZS FI, जानिये फीचर्स

यामाहा ने देश में उतारी दो नई बाइक्स 2021 FZ FI और FZS FI, जानिये फीचर्स

Feb 10, 2021
09:57 am

क्या है खबर?

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता यामाहा ने भारतीय बाजार में FZ FI और FZS FI के 2021 मॉडल्स लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों बाइक्स को स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसके अलावा ये डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ-साथ अन्य कई शानदार फीचर्स से लैस हैं। फीचर्स के अलावा इन बाइक्स में दिया गया इंजन भी दमदार है। बता दें कि ये दोनों बाइक्स एक लाख रुपये से अधिक में लॉन्च की गई हैं।

डिजाइन

दोनों बाइक्स में दिए गए एलॉय व्हील्स

2021 यामाहा FZ FI और FZS FI में ढलान वाला फ्लूय टैंक, एक स्टेप अप सिंगल पीस सीट और एग्जोस्ट लगाया गया है। इसके साथ ही ये दोनों बाइक्स डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED हेडलाइट और डिजाइनर ब्लैक आउट एलॉय व्हील से लैस हैं। इतना ही नहीं, नई FZS FI यामाहा बाइक कनेक्ट X ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। साथ ही इसे एक नए मैट रेड पेंटवर्क में उतारा गया है।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिए दिए गए ये फीचर्स

कंपनी ने राइडर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2021 यामाहा FZ FI और FZS FI में सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इनमें सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग के लिए सिंगल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। इसके अलावा इन दोनों बाइक्स में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे सात स्टेप एडजस्टेबल मोनो क्रॉस यूनिट लगाई गई है।

इंजन

बाइक्स में दिए गए दमदार इंजन्स

अब अगर हम इन दोनों बाइक्स के इंजन की बात करें तो कंपनी ने 2021 यामाहा FZ FI और FZS FI दोनों में समान इंजन दिया है। इन बाइक्स में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 149cc का एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है, जो पांच स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। यह बाइक्स को स्टार्ट होने के लिए 12.2bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 13.6Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है।

जानकारी

क्या है कीमत?

यामाहा ने FZ FI को देश में 1.03 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा है। FZS FI की शुरुआती कीमत 1.07 लाख रुपये है। ये दोनों कीमतें एक्स शोरूम की हैं। इनका मुकाबला बजाज पल्सर NS160 और TVS अपाचे RTR 160 4V से है।