रणधीर कपूर ने किया खुलासा, करीना कपूर 15 फरवरी को बच्चे को दे सकती हैं जन्म
क्या है खबर?
मां बनना और बच्चे को जन्म देना अपने आप में एक सुखद अनुभव होता है। हाल ही में बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है।
अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री करीना कपूर 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इस बात का खुलासा उनके पिता और अभिनेता रणधीर कपूर ने किया है।
इस वक्त करीना अपनी गर्भावस्था की अंतिम माह में हैं और अपना ख्याल रख रही हैं।
बयान
करीना की डिलीवरी को लेकर रणधीर कपूर ने किया खुलासा
एक इंटरव्यू में करीना के पति और जाने माने अभिनेता सैफ अली खान ने कहा था कि करीना इस साल फरवरी में अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
अब करीना कपूर की डिलीवरी को लेकर उनके पिता और अभिनेता रणधीर कपूर ने खुलासा किया है।
बॉलीवुड बबल से बात करते हुए रणधीर ने कहा, "करीना 15 फरवरी के आसपास अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।"
अब फैंस को उम्मीद है कि करीना जल्द खुशखबरी सुनाएंगी।
जानकारी
करीना ने सिजेरियन डिलीवरी से तैमूर को दिया था जन्म
टाइम्स नाउ को एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि वह अपनी दूसरी गर्भावस्था के लिए पूरी तैयार हैं।
आगे उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं इस समय अधिक तैयार और आश्वस्त हूं। मैं काफी घबराई हुई थी, जब मैं पहली बार मां बनने जा रही थी। इस बार मैं काफी शांत हूं और धैर्य से रह रही हूं।"
करीना ने 20 दिसंबर, 2016 को तैमूर को जन्म दिया था। उस वक्त करीना की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी।
जानकारी
तैमूर के अलावा ये हैं सैफ अली खान की संतान
करीना और सैफ अली खान चार साल के बच्चे तैमूर अली खान के भी माता-पिता हैं। वहीं, अभिनेत्री सारा अली खान और इब्राहिम अली खान सैफ की तलाकशुद पत्नी अमृता सिंह की संतान हैं।
योगासन
गर्भावस्था में योग व आसन करती रही हैं करीना
इससे पहले करीना कपूर को गर्भावस्था में योग व आसन करते देखा गया था। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में करीना ने लिखा था, "हल्की-फुल्की योगाभ्यास कर रही हूं। इससे मानसिक शांति मिलती है।"
इससे पता चलता है कि वह इस अवस्था में शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत रहने के लिए योगासन करती हैं।
इसके अलावा इस अवस्था में वह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी करती दिखी थीं। इससे शरीर में लचीलापन बना रहता है।
जानकारी
इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं करीना
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उन्हें आमिर खान के साथ देखा जाएगा। इसके अलावा करण जौहर की फिल्म 'तख्त' को लेकर भी उनके नाम की चर्चा हो रही है।