NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश की जेलों में बंद हैं 4.78 लाख कैदी, 66 प्रतिशत ST, SC और OBC
    अगली खबर
    देश की जेलों में बंद हैं 4.78 लाख कैदी, 66 प्रतिशत ST, SC और OBC

    देश की जेलों में बंद हैं 4.78 लाख कैदी, 66 प्रतिशत ST, SC और OBC

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 10, 2021
    09:44 pm

    क्या है खबर?

    देशभर की विभिन्न जेलों में 4,78,600 अपराधी अपने अपराधों की सजा भुगत रहे हैं।

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 65.90 प्रतिशत यानी 3,15,409 कैदी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से हैं। इसी तरह 34.10 प्रतिशत कैदी अन्य वर्गों के हैं।

    गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी की ओर से बुधवार को राज्यसभा में प्रस्तुत किए गए जेल कैदियों के डाटा में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

    सवाल

    राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन ने मांगी थी कैदियों से संबंधित जानकारी

    राज्यसभा में सांसद नासिर हुसैन पूछा था कि क्या देश की जेलों में बंद अधिकांश कैदी मुस्लिम और दलित समुदाय से आते हैं।

    इस पर गृह राज्य मंत्री रेड्डी ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी किए गए 31 दिसंबर, 2019 तक के आंकड़ों के आधार पर बताया कि जेलों में बंद कुल 4,78,600 कैदियों में से 3,15,409 या 65.90 प्रतिशत ST, SC और OBC समुदाय से हैं। जबकि 1,26,393 अन्य समुदायों से हैं।

    सबसे ज्यादा

    जेलों में बंद हैं OBC समुदाय के सबसे अधिक कैदी- रेड्डी

    रेड्डी ने बताया कि देश की जेलों में बंद 4,78,600 कैदियों में से 95.83 प्रतिशत यानी 4,58,687 पुरुष कैदी और महज 4.16 प्रतिशत यानी 19,913 महिला कैदी हैं।

    उन्होंने बताया कि जेलों में बंद कैदियों में से सबसे अधिक 34.01 प्रतिशत यानी 1,62,800 कैदी OBC समुदाय, 20.74 प्रतिशत यानी 99,273 कैदी SC समुदाय और 11.14 प्रतिशत यानी 53,336 कैदी ST समुदाय के हैं। शेष कैदी अन्य समुदाय से आते हैं।

    जानकारी

    महिला कैदियों में यह है समुदाय की स्थिति

    रेड्डी ने बताया कि जेलों में बंद 19,913 महिला कैदियों में से सबसे अधिक 31.93 प्रतिशत यानी 6,360 OBC, 22.43 प्रतिशत यानी 4,467 SC, 11.45 प्रतिशत यानी 2,281 महिला कैदी ST और 26.29 प्रतिशत यानी 5,236 कैदी अन्य समुदायों से हैं।

    राज्य

    उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद है सबसे अधिक कैदी

    रेड्डी ने बताया कि देश की जेलों में बंद 4,78,600 कैदियों में से सबसे अधिक 21.16 प्रतिशत यानी 1,01,297 कैदी उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद है।

    इसके बाद मध्य प्रदेश की जेलों में 44,603 और बिहार में 39,814 कैदी सजा भुगत रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों में से सबसे अधिक OBC, SC और अन्य समुदायों से हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश की जेलों में सबसे अधिक कैदी ST समुदाय से हैं।

    जिम्मेदारी

    राज्यों के पास है कैदियों के प्रबंधन की जिम्मेदारी

    कैदियों की शिक्षा और पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के सवाल के जवाब में रेड्डी ने कहा कि जेलों में बंद कैदियों के प्रबंधन और पुनर्वास की जिम्मेदारी राज्य सरकारों के पास है।

    हालांकि, राज्यों के प्रयासों को मजबूती देने के लिए गृह मंत्रालय ने मई 2016 में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक मॉडल जेल मैनुअल दिया गया था। जिसमें कैदियों के पुनर्वास और शिक्षा संबंधी उपाय किए गए थे।

    जानकारी

    इन पर भी दिया जा रहा है ध्यान

    रेड्डी ने बताया कि जेलों में बंद कैदियों के व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रम, कैदियों के कल्याण, देखभाल और पुनर्वास को लेकर भी मॉडल जेल मैनुअल में कई प्रावधान किए गए हैं। इनकी पालना करना राज्यों की जिम्मेदारियों में शामिल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    राज्यसभा
    जेल

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कर्नाटक हाई कोर्ट
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, हैवानियत ने निर्भया कांड की दिलाई याद हत्या
    धर्म परिवर्तन पर कानूनों की संवैधानिक वैधता की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, राज्यों को नोटिस जारी उत्तराखंड
    कोरोना: वैक्सीनेशन की शुरुआत से पहले शुक्रवार को देश के सभी जिलों में होगा पूर्वाभ्यास हरियाणा
    बदायूं गैंगरेप मामला: महिला को शाम को बाहर नहीं जाना चाहिए था- NCW की सदस्य हत्या

    राज्यसभा

    संसद के मानसून सत्र की तैयारियां जोरों पर, राज्यसभा में किये जा रहे खास इंतजाम वेंकैया नायडू
    संसद के मानसून सत्र से हटाया गया प्रश्नकाल, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना शशि थरूर
    कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, कोरोना के चलते नहीं होगी सर्वदलीय बैठक नरेंद्र मोदी
    संसद के मानसून सत्र से पहले पांच सांसदों के हुई कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि लोकसभा

    जेल

    जेल में बंद शशिकला को खास सुविधाएं, मिले हैं पांच कमरे और रसोइया तमिलनाडु
    नहाने के लिए गर्म पानी और खाने में खीर के लालच से बेरोज़गार जा रहें जेल दिल्ली
    अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर नज़र रखने के लिए व्यक्ति के खोदी सुरंग, निकलते ही पहुँचा जेल मेक्सिको
    इस यू-ट्यूबर को प्रैंक करना पड़ा महंगा, लाखों के जुर्माने सहित हुई 15 महीने की जेल यूट्यूब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025