Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी बने माता-पिता, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म
  • मनोरंजन

    अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी बने माता-पिता, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म

    चंद्रशेखर  कुमार
    लेखन
    चंद्रशेखर कुमार
    Mail
    अंतिम अपडेट Feb 10, 2021, 02:59 pm
    अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी बने माता-पिता, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म
  • हाल ही में कई सेलिब्रिटीज माता-पिता बने हैं। अब खबर आ रही है कि टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी एक लड़के के माता-पिता बने हैं।

    अनीता ने मंगलवार को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है।

    अनीता के पति रोहित ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही अस्पताल से ली गई एक शेल्फी भी शेयर की है।

    माता-पिता बनने के बाद यह कपल बेहद खुश नजर आ रहा है।

  • इस खबर में
    दोनों को लोगों ने दी शुभकामनाएं हसनंदानी ने अपनी गर्भावस्था की तस्वीरें कीं थीं शेयर फोटोशूट करवाते अनीता और रोहित सात साल पहले हुई थी अनीता ओर रोहित की शादी
  • शुभकामनाएं

    दोनों को लोगों ने दी शुभकामनाएं

    दोनों को लोगों ने दी शुभकामनाएं
  • अनीता के पति रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इट्स अ बॉय!'

    इसके बाद इस कपल को फैंस के साथ-साथ कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं।

    अभिनेता मुश्ताक शेख और निर्माता एकता कपूर ने इस कपल को बधाई देने के लिए अस्पताल की तस्वीरें शेयर की हैं।

    इसके अलावा भारती सिंह, करणवीर बोहरा और नेहा धूपिया जैसे सितारों ने भी इस कपल को बधाई दी है।

  • गर्भावस्था

    हसनंदानी ने अपनी गर्भावस्था की तस्वीरें कीं थीं शेयर

    हसनंदानी ने अपनी गर्भावस्था की तस्वीरें कीं थीं शेयर
  • हसनंदानी ने पिछले साल अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी। अनीता की बेबी बंप वाली तस्वीरें भी फैंस को काफी पसंद आई थीं।

    इन तस्वीरों में वह कई पोज में फोटोशूट करती नजर आई। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान फोटोशूट के दौरान काफी मस्ती की थी।

    प्रेग्नेंसी की घोषणा होते ही उनके फैंस और मनोरंजन जगत ने उन्हें बधाइयां दी थीं। अब नए मेहमान के आने के बाद फिर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

  • इंस्टाग्राम पोस्ट

    फोटोशूट करवाते अनीता और रोहित

  • Instagram post

    A post shared by anitahassanandani on February 10, 2021 at 2:58 pm IST

  • प्रेम कहानी

    सात साल पहले हुई थी अनीता ओर रोहित की शादी

  • यह कपल 10 सालों से साथ रह रहा है और इन्होंने सात साल पहले शादी रचाई थी।

    अनीता हसनंदानी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। वहीं, इनके पति रोहित रेड्डी गोवा के एक बिजनेसमैन हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों की पहली मुलाकात एक जिम में हुई थी। इसके बाद ये दोनों एक पब के बाहर मिले थे।

    रोहित ने इंटरव्यू में कहा था कि वह अनीता से मिलने से पहले उनके स्टारडम के बारे में नहीं जानते थे।

  • सेलिब्रिटी गॉसिप
  • मनोरंजन
  •  
ताज़ा खबरें
  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने लागू की नई पाबंदियां
    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने लागू की नई पाबंदियां
    देश
  • लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में लगातार गिर रही है कुलदीप यादव की फॉर्म, जानें आंकड़े
    लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में लगातार गिर रही है कुलदीप यादव की फॉर्म, जानें आंकड़े
    खेलकूद
  • व्हाट्सऐप में आया 'स्टिकर सर्च' फीचर, मूड के हिसाब से खोज पाएंगे स्टिकर
    व्हाट्सऐप में आया 'स्टिकर सर्च' फीचर, मूड के हिसाब से खोज पाएंगे स्टिकर
    टेक्नोलॉजी
  • 29 मार्च को होगा Mi स्मार्ट बैंड 6 का ग्लोबल लॉन्च, ऐसे होंगे फीचर्स
    29 मार्च को होगा Mi स्मार्ट बैंड 6 का ग्लोबल लॉन्च, ऐसे होंगे फीचर्स
    टेक्नोलॉजी
  • कोरोना वायरस: केंद्र ने प्रभावित राज्यों को महामारी पर नियंत्रण के लिए दिया पांच सूत्रीय प्लान
    कोरोना वायरस: केंद्र ने प्रभावित राज्यों को महामारी पर नियंत्रण के लिए दिया पांच सूत्रीय प्लान
    देश
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021