NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / तीसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री लीजा हेडन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    अगली खबर
    तीसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री लीजा हेडन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    तीसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री लीजा हेडन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 09, 2021
    03:52 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली माता-पिता बने हैं।

    अब अभिनेत्री और मॉडल लीजा हेडन फिर से मां बनने वाली हैं। लीजा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस को यह खुशखबरी दी।

    उन्होंने बताया कि अब वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं। वह इस साल जून में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

    जानकारी

    3 जून को मां बन सकती हैं लीजा

    कई सेलिब्रिटीज गर्भावस्था से जुड़ी जानकारियों को साझा करने से बचते हैं। वहीं, लीजा ने बताया कि वह इसी साल जून में एक बेबी गर्ल को जन्म दे सकती हैं।

    लीजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर अपना अनुभव साझा किया है। लीजा ने शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा, '#3 जून को आ रही है।'

    अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह 3 जून को मां बनने वाली हैं।

    इंस्टाग्राम

    लीजा ने शेयर किया इंस्टाग्राम पर अनुभव

    लीजा ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो में कहा, "आलस्य या सुस्ती के कारण मैं अपनी गर्भावस्था से जुड़ी जानकारियों को अब तक साझा नहीं कर पायी थीं।"

    इसके बाद आगे वीडियो में लीजा अपने बेटे से पूछती हैं कि बताओ मम्मी के पेट में क्या है? इसका जवाब देते हुए उनके बेटे जैकी ने बेबी गर्ल होने की बात कही।

    इसके बाद आगे के वीडियो में लीजा काफी उत्साहित दिखीं और उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by lisahaydon on February 9, 2021 at 1:50 pm IST

    शादी

    लीजा ने 2016 में रचाई थी शादी

    लीजा हेडन ने अक्टूबर 2016 में ब्रिटिश बिजनेसमैन और अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी के साथ शादी रचाई थी।

    आपको बता दें कि डीनो लालवानी पाकिस्तान में जन्मे बिजनेसमैन गुल्लू लालवानी के बेटे हैं। अभी लीजा दो बेटों जैक और लियो की मां हैं।

    वह साल 2020 में दूसरी बार मां बनी थीं। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में बेटे जैक को जन्म दिया था। वह अभी अपने परिवार के साथ हॉन्गकॉन्ग में रहती हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में रहीं हैं लीला हेडन

    लीला हेडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है।

    इसके अलावा उन्होंने 'क्वीन' और 'हाउसफुल 3' जैसी फिल्मों मे भी काम किया है।

    लीजा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद 2010 में उन्होंने फिल्म 'आयशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ताज़ा खबरें

    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर उतरीं शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल, सामने आईं तस्वीरें  शर्मिला टैगोर

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत दीपक कलाल से करेंगी शादी, शादी के कार्ड का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक बॉलीवुड समाचार
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी शाहरुख खान
    मुंबई में 'जीरो' के सेट पर लगी आग, सेट पर मौजूद थे शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025