NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में कल होगी रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन की एंट्री, होंगे ये बदलाव
    अगली खबर
    भारत में कल होगी रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन की एंट्री, होंगे ये बदलाव

    भारत में कल होगी रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन की एंट्री, होंगे ये बदलाव

    लेखन मोना दीक्षित
    Feb 10, 2021
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी अपनी लोकप्रिय बाइक हिमालयन का 2021 मॉडल लॉन्च करने वाली है।

    कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट की भी घोषणा कर दी है। इसे कल यानी 11 फरवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

    इस नई हिमालयन को मौजूदा मॉडल से अधिक कीमत में उतारा जा सकता है। 2021 रॉयल एनफील्ड हिमालयन में ग्राहकों को कई बदलाव देखने को मिलेेंगे।

    बदलाव

    बाइक में किए गए ये बदलाव

    नई हिमालयन में ट्रिपर नेविगेशन पॉड के अलावा कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे।

    हालांकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है।

    2021 हिमालयन के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। इसे कई नए रंगों में लॉन्च किया जाएगा।

    वहीं, इस बाइक में रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 में दिया जाना वाला ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम भी मौजूद है।

    बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल के बेसिक डिजाइन और लेआउट में बदलाव नहीं किया गया है।

    इंजन

    बाइक में होगा 411cc का इंजन

    ऊपर बताई गई चीजों के अलावा नई हिमालयन के ईंधन टैंक और टैंक गार्ड्स में भी बदलाव किए गए हैं।

    इसके अलावा बाइक में किए गए बदलावों आदि के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

    2021 हिमालयन में 411cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह बाइक को स्टार्ट होने के लिए 6,500rpm पर 24.3bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 4,000-4,500rpm पर 32Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है।

    सेफ्टी फीचर्स

    सुरक्षा के लिए मौजूद होंगे ये फीचर्स

    कंपनी इस बाइक में आगे की तरफ 41mm के टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक देगी।

    इसके अलावा 2021 रॉयल एनफील्ड हिमालयन में डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और बेहतर ऑफ रोडिंग के लिए पीछे वाले पहिये पर स्विच करने वाला ABS दिया जाएगा।

    जानकारी के लिए बता दें कि अपडेटेड हिमालयन को अमेरिका और फिलीपींस में पिछले साल लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, इसमें ट्रिपर नेविगेशन फीचर नहीं दिया गया है।

    जानकारी

    क्या होगी कीमत?

    कंपनी ने अभी इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है। सटीक कीमत कल लॉन्चिंग के समय ही पता चलेगी, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे दो लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। मौजूदा हिमालयन की कीमत 1.91 लाख रुपये से शुरू है।

    अन्य बाइक्स

    इस साल कंपनी लॉन्च कर सकती है ये अन्य बाइक्स

    इस साल रॉयल एनफील्ड कई नई बाइक्स लॉन्च करेगी, जिसमें कुछ मॉडल्स मौजूदा मॉडल्स के अपडेटेड वर्जन होंगे और कुछ नई बाइक्स होंगी।

    कंपनी इस साल 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को मई में लॉन्च कर सकती है।

    वहीं, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को भी इस साल मई में उतारा जा सकता है।

    इसके अलावा रोडस्टर 650, क्रूजर 650 के साथ-साथ इस साल रॉयल एनफील्ड की 2021 बुलेट 350 भी लॉन्च हो सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल एनफील्ड बाइक
    ऑटोमोबाइल
    दोपहिया वाहन
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    रॉयल एनफील्ड बाइक

    जावा ने पेश किए 3 नए मॉडल, रॉयल एनफील्ड को मिलेगी चुनौती महिंद्रा एंड महिंद्रा
    सैमसंग लेकर आया 1.5 लाख रुपये वाला फोल्डेबल फोन, इतने में कर सकते हैं ये काम सैमसंग
    रॉयल एनफील्ड ला रही है दो स्पेशल एडिशन बाइक, जानिये संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन मोटरसाइकिल
    लॉकडाउन हटने के बाद लॉन्च होंगी ये शानदार बाइक्स, सभी कर रहे इंतजार भारत की खबरें

    ऑटोमोबाइल

    जल्द लॉन्च होने वाली 2021 हुंडई टक्सन N लाइन SUV से उठा पर्दा ऑटो
    भारत में लॉन्च हुई 2021 ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 RS, दिए गए पांच राइडिंग मोड्स ट्रायम्फ
    भारत में शुरू हुआ सिट्रॉन C5 एयरक्रॉस का प्रोडक्शन, मार्च में हो सकती है लॉन्च ऑटो
    बेनेली ने दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया एडवेंचर बाइक TRK 502 का 2021 मॉडल ऑटो

    दोपहिया वाहन

    ट्रायम्फ की एक और बाइक 2021 टाइगर 850 स्पोर्ट ने दी दस्तक, जानिये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    यामाहा ने देश में उतारी दो नई बाइक्स 2021 FZ FI और FZS FI, जानिये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    भारत में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोमाकी SE, टॉप स्पीड है 85kmph इलेक्ट्रिक वाहन

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन

    रॉयल एनफील्ड ने बढ़ाए अपने चार मॉडल्स के दाम, ये हैं उनकी नई कीमतें रॉयल एनफील्ड बाइक
    ढाई लाख रुपये तक की बाइक खरीदना चाहते हैं तो ये हैं शानदार विकल्प रॉयल एनफील्ड बाइक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025