NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विक्रम भट्ट और महेश भट्ट 20 साल बाद फिर साथ करेंगे काम, बनाएंगे हॉरर फिल्म 'कोल्ड'
    मनोरंजन

    विक्रम भट्ट और महेश भट्ट 20 साल बाद फिर साथ करेंगे काम, बनाएंगे हॉरर फिल्म 'कोल्ड'

    विक्रम भट्ट और महेश भट्ट 20 साल बाद फिर साथ करेंगे काम, बनाएंगे हॉरर फिल्म 'कोल्ड'
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 09, 2021, 08:59 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विक्रम भट्ट और महेश भट्ट 20 साल बाद फिर साथ करेंगे काम, बनाएंगे हॉरर फिल्म 'कोल्ड'

    फिल्म 'राज' में काम कर चुके विक्रम भट्ट और महेश भट्ट फिर से हॉरर फिल्म 'कोल्ड' में साथ काम करेंगे। करीब दो दशक के बाद विक्रम और महेश किसी फिल्म में साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। विक्रम ने सोमवार को घोषणा की है कि इस आगामी फिल्म का शीर्षक 'कोल्ड' होगा। फिल्म की पटकथा महेश और सुहृता सेन गुप्ता द्वारा लिखी जाएगी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय और अनिशा पाहुजा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

    फिल्म में होगा भरपूर हॉरर एंटरटेनमेंट

    एक बयान में विक्रम भट्ट ने कहा, "पिछले एक साल में दुनिया काफी कष्टप्रद समय से गुजरी है। इससे जूझने के लिए हमें सामूहिक चेतना पर बल देना पड़ेगा। आगामी फिल्म 'कोल्ड' में हम दर्शकों को यही दिखाने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए हम दर्शकों को वैसा ही हॉरर एंटरटेनमेंट दे पाएंगे, जैसा 20 साल पहले फिल्म 'राज' में हमने कर दिखाया था।" फिल्म 'कोल्ड' में भी कई डरावने दृश्य होंगे, जिससे दर्शकों का मनोरंजन होगा।

    रोमांचिक करने वाली है फिल्म की कहानी

    फिल्म के निर्माताओं ने जानकारी दी है कि फिल्म में एक महिला की कहानी को दिखाया जाएगा, जो अपने डर के साथ जीती हैं। वह इस डर से जूझती हैं और अपना जीवन बिताती हैं। एक बड़े शहर में डर के साये में वह खुद के जीवन को खोते हुए पाती हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्माण कृष्ण भट्ट और अमर ठक्कर कर रहे हैं।

    अपने समय की सुपरहिट फिल्म थी 'राज'

    फिल्म 'राज' को 2002 में रिलीज किया गया था और यह उस वक्त की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इसमें अभिनेत्री बिपाशा बसु महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयी थीं। बिपाशा को इस फिल्म में भूमिका के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था। इस फिल्म को कहानी, निर्देशन और म्यूजिक एलबम के लिए सराहा गया था। इस फ्रेंचाइजी की तीन और सीरीज रिलीज हुई थीं और उसमें अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में दिखे थे।

    हॉरर फिल्म को वर्तमान में किया जा रहा पसंद

    विक्रम को हॉरर फिल्मों के प्रति विशेष लगाव है। 1998 में थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'गुलाम' का सफल निर्देशन विक्रम भट्ट कर चुक हैं। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में दिखे थे। मौजूदा समय में भी हॉरर फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा वह हॉरर फ्रैंचाइजी '1920' का भी सफल निर्देशन कर चुके हैं। इस सीरीज को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उन्होंने 'हॉन्टेड 3D' और 'क्रिएचर 3D' जैसी अन्य डरावनी फिल्में भी बनाई हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    महेश भट्ट
    लेटेस्ट फिल्में
    विक्रम भट्ट

    ताज़ा खबरें

    स्मिथ ने की धोनी की तारीफ, बोले- उनका हर परिस्थिति में शांत रहना है शानदार महेंद्र सिंह धोनी
    यामी गौतम की 'चोर निकल के भागा' नेटफ्लिक्स की टॉप-3 की सूची में शामिल यामी गौतम
    किसी गुरुद्वारे में आत्मसमर्पण कर सकता है अमृतपाल, पूरे पंजाब में अलर्ट पर सुरक्षा एंजेंसियां अमृतपाल सिंह
    हवाई यात्रा से पहले इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, नहीं होगी कोई परेशानी खान-पान

    बॉलीवुड समाचार

    अंदर से कुछ ऐसा दिखता है करण जौहर का घर, गौरी खान ने किया है डिजाइन गौरी खान
    'टाइगर वर्सेस पठान' में आमने-सामने होंने सलमान और शाहरुख, अगले साल शुरू होगी शूटिंग  शाहरुख खान
    करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद कब और क्यों हुआ था? जानिए सबकुछ करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: विजय वर्मा ने अभिनेता बनने के लिए छोड़ दिया था अपना घर विजय वर्मा

    महेश भट्ट

    शबाना आजमी ने 'अर्थ' के लिए नहीं ली थी फीस, खुद लाती थीं कपड़े- महेश भट्ट शबाना आजमी
    महेश भट्ट की नहीं हुई हार्ट सर्जरी, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे राहुल ने दिया हेल्थ अपडेट बॉलीवुड समाचार
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पहले बॉलीवुड के ये अभिनेता बने फिल्मों में ट्रांसजेंडर नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    विक्रम भट्ट

    जैस्मिन भसीन ने किया खुलासा, विक्रम भट्ट की फिल्म से क्यों नहीं कर पाईं डेब्यू जैस्मिन भसीन
    विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने की सगाई, फिल्ममेकर ने शेयर की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    सुष्मिता को विक्रम भट्ट ने किया सपोर्ट, कहा- वह प्यार में पैसे नहीं देखेंगी सेलिब्रिटी गॉसिप
    ललित मोदी से पहले इन हस्तियों को डेट कर चुकी हैं सुष्मिता सेन सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023