02 Jun 2021
निशा रावल ने बताया करण मेहरा के साथ रिश्ता टूटने का सच, अभिनेता ने किया खारिज
टीवी की लोकप्रिय जोड़ी करण मेहरा और निशा रावल के विवाद ने सबको स्तब्ध कर दिया है।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: कोन्वे ने लगाया डेब्यू टेस्ट में शतक, ऐसा रहा पहले दिन का खेल
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से मेहमान टीम के नाम रहा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 246/3 का स्कोर बना लिया है। डेवोन कोन्वे (136*) और हेनरी निकोलस (46*) क्रीज पर बने हुए हैं।
ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि स्वस्थ नहीं है आपकी किडनी
किडनी शरीर के मुख्य अंगों में से एक है और इसके ठीक से काम न करने के कारण कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
व्हाट्सऐप में स्टिकर्स के लिए नया कीबोर्ड शॉर्टकट, बीटा यूजर्स को दिखा फीचर
व्हाट्सऐप में यूजर्स को लगातार नए फीचर्स मिलते रहते हैं और सभी यूजर्स तक कोई अपडेट पहुंचने से पहले उसे बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जाता है।
इन तरीकों से पता लगाएं लाल मिर्च पाउडर कहीं नकली तो नहीं
पहले कई महिलाएं खुद लाल मिर्च पाउडर बनाती थीं जो शुद्ध होती थीं और इन्हें लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता था।
'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे प्रभास
'बाहुबली' फेम प्रभास की फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान है। दक्षिण भारतीय फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक इस अभिनेता ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: कोन्वे ने लगाया डेब्यू टेस्ट में शतक, बनाए ये शानदार रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कोन्वे ने शतक लगा दिया है। आपको बता दें कि यह कोन्वे का डेब्यू टेस्ट मैच है। उन्होंने 163 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया है।
नाखूनों को शेप देते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है लुक
जितना जरूरी चेहरे की देखभाल करना है, उतना ही जरूरी नाखूनों पर ध्यान देना है।
हुवाई ने लॉन्च किया हार्मनीOS, क्या एंड्रॉयड और iOS को दे पाएगा टक्कर?
स्मार्टफोन्स और मोबाइल डिवाइसेज का जिक्र हो तो केवल दो ऑपरेटिंग सिस्टम, एंड्रॉयड और iOS याद आते हैं।
कोरोना मुक्त होने वाले गांवों को 50 लाख पुरस्कार देगी महाराष्ट्र सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
देश में चल रही कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। यहां अभी भी हजारों की संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
दो जगहों पर दो भारतीय टीम का खेलना हो सकती है आम बात- कोहली और शास्त्री
भारतीय टीम आज रात अपने लंबे इंग्लैंड दौरे के लिए निकल सकती है और इससे पहले टीम के कप्तान विराट कोहली तथा हेडकोच रवि शास्त्री ने पत्रकारों से वार्ता की। इस वार्ता में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को अधिक अहमियत देने की बात कही है।
कब रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरे'? जानें निर्माता का जवाब
जब से अमिताभ बच्चन की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' की घोषणा हुई है, इसकी रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण बार-बार फिल्म की रिलीज टाली जा रही है।
भारत में कोरोना की भयावहता पर बोले वॉर्नर, कहा- अंतिम संस्कार के लिए लगी थी लाइन
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हिस्सा लेने के लिए भारत में थे। वह हाल ही में वापस अपने घर पहुंचे हैं। वॉर्नर ने उस दौरान भारत में कोरोना की भयावहता पर बात की है।
खाने के अलावा इन कामों के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है हल्दी
अमूमन हल्दी का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ फेस पैक बनाने के लिए किया जाता है।
WTC के फाइनल को लेकर आत्मविश्वास में दिखे विराट कोहली, कहा- मुझ पर कोई दबाव नहीं
पहली बार खेली जा रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से खेला जाना है।
लॉकडाउन में रेलवे ट्रैक पर हुई प्रवासी मजदूरों सहित 8,700 से अधिक लोगों की मौत- RTI
देश में इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। इसके कारण अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है।
18-44 साल आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने आज 18-44 साल आयु वर्ग के लिए केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन नीति पर गंभीर सवाल खड़े किए और इसे मनमानी और तर्कहीन बताया। वैक्सीनेशन नीति में कई खामियां गिनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसकी समीक्षा करने को कहा है।
मुंबई में घूमने निकले टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी को पुलिस ने रोका, जानिए कारण
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के मशहूर कलाकार हैं। फिल्मों के अलावा ये दोनों अपने निजी रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
IPL 2021: बचा हुआ सीजन नहीं खेलने पर विदेशी खिलाड़ियों की कट सकती है सैलरी- रिपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का बचा हुआ सीजन सितंबर-अक्टूबर में UAE में खेला जाना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बीते हफ्ते हुई स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) में यह फैसला किया है।
भारत में कितने प्रकार की बाइक्स मिलती हैं और उनके बीच क्या अंतर है?
भारतीय लोग बाइक्स को काफी पसंद करते हैं। लोगों की पसंद और जरूरत को देखते हुए दोपहिया वाहन निर्माता अलग-अलग फीचर्स और डिजाइन वाली बाइक्स लॉन्च हैं।
इस आसान तरीके से घर पर ही तैयार करें पिज्जा औरिगैनो मसाला
सिर्फ पिज्जा और पास्ता ही नहीं बल्कि अन्य कई व्यंजनों जैसे सैंडविच, सूप, बेक्ड फूड आदि के साथ भी औरिगैनो को खूब पसंद किया जाता है।
नए सीजन के साथ लौटने को तैयार 'बालिका वधू', ये अभिनेत्री निभा सकती है मुख्य किरदार
धारावाहिक 'बालिका वधू' का दूसरा सीजन पिछले काफी समय से चर्चा में है। खबर है जल्द ही यह शो अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करेगा।
ग्लोबल NCAP ने जारी की भारत की सबसे सुरक्षित कारों की सूची, जानें पूरी लिस्ट
ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट ने हाल ही में भारत की सबसे सुरक्षित कारों की सूची जारी की है। इसमे भारत में मिलने वाली सभी गाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमे महिंद्रा SUV300 ने सबसे शानदार प्रदर्शन की है।
दिल्ली: मौलवी ने मस्जिद में नाबालिग से किया रेप, पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एक मस्जिद में मौलवी द्वारा एक 12 वर्षीय नाबालिग से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
10 जून को लॉन्च होगी स्कोडा ऑक्टेविया, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स
स्कोडा ने अपनी चौथी पीढ़ी की नई गाड़ी ऑक्टेविया की लॉन्चिंग की तारीख का एलान कर दिया है। कंपनी स्कोडा ऑक्टेविया को 10 जून को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कंपनी इसकी कीमतों का ऐलान भी करेगी।
जियो ने जापानी गेमिंग कंपनी से की पार्टनरशिप, यूजर्स खेल पाएंगे नए गेम्स
रिलायंस जियो ने जापानी गेमिंग कंपनी SEGA के साथ साझेदारी की है, जिसके बाद भारतीय यूजर्स को जियो गेम स्टोर में नए गेम्स खेलने को मिलेंगे।
किन देशों में बच्चों को लग रही कोरोना वैक्सीन और भारत में क्या तैयारी?
जहां एक तरफ ज्यादातर गरीब देश अपने बुजुर्गों और अधिक जोखिम वाली आबादी को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं कई अमीर देशों में बच्चों को भी वैक्सीन लगना शुरू हो गया है जिन्हें कोरोना से अपेक्षाकृत कम खतरा होता है। इनमें मुख्य तौर पर यूरोपीय देश शामिल है।
श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर
गायिका श्रेया घोषाल की मखमली आवाज ने लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। दिलकश आवाज के साथ श्रेया अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं।
मई में कैसी रही मारुति सुजुकी की कारों की बिक्री?
मारुति सुजुकी ने मई 2021 की अपनी सेल्स रिपोर्ट में बताया कि मई महीने में कुल 46,555 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जिसमें घरेलू बाजार में 33,771 यूनिट्स और कुल 11,262 यूनिट्स निर्यात की गई हैं।
ICC वनडे रैंकिंग: कोहली दूसरे पायदान पर बरकरार, श्रीलंका के परेरा और चमीरा को हुआ फायदा
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में श्रीलंका के कप्तान कुसल परेरा और दुष्मंथा चमीरा को जबरदस्त फायदा पंहुचा है। इन दोनों खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन किया था।
दिल्ली सरकार को हाई कोर्ट की फटकार, कहा- वैक्सीन नहीं थी तो क्यों खोले वैक्सीनेशन सेंटर?
देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में इस समय राज्यों को वैक्सीन की कमी से जूझना पड़ रहा है।
एक दिन में 20-30 सिगरेट पी जाते थे मिलिंद सोमन, बताया कैसे पड़ी थी बुरी लत
मॉडल से अभिनेता बने मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में मिलिंद कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
पाकिस्तान ने लॉन्च की कोरोना वायरस की स्वदेशी वैक्सीन, चीन की मदद से बनाई
पाकिस्तान ने मंगलवार को कोरोना वायरस की अपनी स्वदेशी वैक्सीन 'पाकवैक' लॉन्च कर दी। उसने यह वैक्सीन चीन की मदद से बनाई है और इसके लिए सारा कच्चा माल चीन से ही आया था।
CBSE के बाद हरियाणा समेत इन राज्यों ने भी निरस्त कीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं
कोरोना वायरस महामारी के कारण केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार शाम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा निरस्त करने के बाद अब हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश सरकार ने भी राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं निरस्त करने का फैसला किया है।
विद्या बालन की 'शेरनी' का ट्रेलर जारी, 18 जून को रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड में विद्या बालन ने अपना अलग मुकाम हासिल किया है। इस साल वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शेरनी' को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने लिया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
लॉर्ड्स में शुरु हो रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मुकाबले में प्रतिदिन लगभग आठ हजार दर्शकों को आने की छूट मिली है।
भारत के खिलाफ लगातार तीन वनडे शतक लगा चुके हैं स्मिथ, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बुधवार (2 जून) को 32 साल के हो गए हैं। वह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक से बाहर हुए मनोज बाजपेयी, जानिए कारण
काफी समय से फेमस नॉवेल 'द नाइट मैनेजर' पर बनी वेब सीरीज की हिन्दी रीमेक की चर्चा चल रही है। इस सीरीज को ब्रिटिश टेलीविजन की टॉप सीरीज में से एक माना जाता है।
इसी महीने लॉन्च होगा जियो-गूगल 5G फोन और सस्ता जियोबुक लैपटॉप
रिलायंस जियो की ओर से जून महीने के आखिर तक जियोफोन 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है।
अगर आपके बच्चे की आंखें कमजोर हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान
आजकल बच्चों की खाने से खेलने तक की आदतों में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
जन्मदिन विशेष: मणिरत्नम की इन पांच फिल्मों को कभी नहीं भूल पाएंगे सिनेप्रेमी
मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। मणिरत्नम ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं।
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की रिलीज डेट हुई लीक, इस दिन आ सकता है गेम
साउथ कोरियन गेम डिवेलपर कंपनी क्राफ्टॉन की ओर से भारतीय यूजर्स के लिए बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम पिछले महीने अनाउंस किया गया है।
केंद्र सरकार ने जारी किए अनलॉक के लिए मानदंड, 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी रेट जरूरी
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में पाबंदियां लागू हैं और केंद्र सरकार ने मंगलवार को इन पाबंदियों को हटाने के लिए कुछ मानदंड तय किए।
असम में कोरोना मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर हमला, अब तक 24 गिरफ्तार
कोरोना महामारी के बीच जहां डॉक्टर जान जोखिम में डालकर मरीजों को बचाने में जुटे हैं, वहीं कुछ लोग मरीज की मौत होने पर डॉक्टर पर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं।
आदित्य चोपड़ा और श्रीधर राघवन ने लिखी सलमान की 'टाइगर 3' की पटकथा
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' इस साल काफी चर्चा में है। 'टाइगर' फ्रेंचाइची की फिल्मों को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है।
वनप्लस जल्द ला सकती है क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट, सर्वे में मिले संकेत
बिटकॉइन और इससे जुड़ा क्रिप्टोकरेंसी मार्केट तेजी से बढ़ा है और चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस भी इसका हिस्सा बन सकती है।
अब भारत में पाया गया केवल एक वेरिएंट 'चिंता का विषय', दो को हटाया गया- WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में मिले कोरोना वायरस के दो वेरिएंट्स को 'चिंताजनक वेरिएंट्स' (VOC) की सूची से हटा दिया है और अब भारत में पाया गया महज एक वेरिएंट VOC है।
2021-22 सीजन के लिए मुंबई के कोच बने अमोल मजूमदार
घरेलू क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ी रहे अमोल मजूमदार को मुंबई की सीनियर टीम का कोच बनाया गया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता जतिन परांजपे, पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली और निलेश कुलकर्णी की अगुवाई वाली MCA की क्रिकेट इम्प्रूवमेंट कमेटी ने मजूमदार का चुनाव किया है।
'इंडियन आइडल 12' में फिलहाल नहीं होगी विशाल ददलानी की वापसी, जानिए कारण
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में पिछले काफी समय से विशाल ददलानी नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी विशाल जज की कुर्सी पर बैठे नजर नहीं आएंगे।
फ्रेंच ओपन 2021: राफेल नडाल ने हासिल की पहले राउंड में आसान जीत
विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी और 13 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन के इस संस्करण की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले राउंड में 21 वर्षीय अलेक्सेई पोपिरिन को हराया है।
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1.32 लाख नए मरीज, 3,200 से अधिक मौतें
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,32,788 नए मामले सामने आए और 3,207 मरीजों की मौत हुई। देश में कुछ दिनों से हालात सुधर रहे हैं और कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है।
विदेशी कंपनियों के लिए भारत में वैक्सीन लॉन्च करना हुआ आसान, कई शर्तों से मिली छूट
भारत में अब विदेशी कंपनियों के लिए कोरोना वायरस वैक्सीन लॉन्च करना आसान हो गया है।
टाटा नेक्सन और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा में से कौन सी गाड़ी बेहतर?
भारत में हमेशा ही सब-कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड रही है। इसी सेगमेंट में 2020 में लॉन्च हुई नेक्सन फेसलिफ्ट के तुरंत बाद एक जैसे फीचर्स के साथ मारुति सुजुकी ने विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट लॉन्च की।
'द फैमिली मैन 2' से लेकर 'सनफ्लॉवर' तक, जून में आएंगी ये वेब सीरीज और फिल्में
पिछले साल की तरह इस साल भी OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन की लहर में कोई कमी नहीं रहेगी। रिलीज के लिहाज से जून का महीना काफी अहम है।
कोर्ट में हार गई ऐपल, आईफोन 12 यूजर को देना पड़ेगा फ्री चार्जर
टेक कंपनी ऐपल ने पिछले साल अपनी आईफोन 12 सीरीज लॉन्च करते हुए एक बड़ा बदलाव किया और इसके साथ चार्जिंग एडॉप्टर ना देने का फैसला किया।
धूम्रपान की लत से छुटकारा दिलाने में सक्षम हैं ये योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका
आधुनिक जीवनशैली में धूम्रपान करना जैसे एक फैशन बन गया है, लेकिन इसकी लत स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है।
01 Jun 2021
केले खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, होगा सही चयन
केला एक गुणकारी फल है और यह हर मौसम में बाजार में उपलब्ध होता है।
शाम के नाश्ते के लिए झट से बनाएं ये लजीज स्नैक्स, जानिए रेसिपी
वैसे तो कई लोगों के लिए स्नैक्स खाने का कोई समय निर्धारित नहीं है, लेकिन ज्यादातर लोग शाम के समय स्नैक्स खाना पसंद करते हैं।
ICC ने लिया बड़ा फैसला, टी-20 और वनडे विश्व कप में बढ़ाई टीमों की संख्या
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज हुई अपनी वर्चुअल मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं। इस मीटिंग में 2024 से 2031 के बीच होने वाले ICC इवेंट्स को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं।
सुशांत केस: कैसे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए NCB के हत्थे चढ़ा सिद्धार्थ पिठानी?
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 11 महीने बाद उनके रूम पार्टनर रहे सिद्धार्थ पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पिछले दिनों हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।
मई में कैसी रही वाहनों की बिक्री? देखिये मारुति और टाटा आदि की सेल रिपोर्ट
कई ऑटो कंपनियों ने मई में हुई बिक्री के आंकड़े जारी कर दिये हैं। सालाना आधार पर कुछ कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन अप्रैल की तुलना में कई कंपनियों के वाहनों की बिक्री कम हुई।
कोरोना वायरस: भारत में मई में 90 लाख से अधिक लोग संक्रमित, 1.19 लाख की मौत
देश अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर से उबर रहा है तथा धीरे-धीरे संक्रमण और मौतों में कमी आ रही है।
एलर्जिक राइनाइटिस: जानिए नाक की इस एलर्जी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
अगर आपको धूल-मिट्टी या फिर किसी जानवर के संपर्क में आते ही छींके आने लगती है तो समझ जाइए कि आपको एलर्जी है। अगर समय रहते इस समस्या का इलाज न किया जाए तो यह बढ़कर एलर्जिक राइनाइटिस का रूप ले लेती है।
टी-20 विश्व कप आयोजन: ICC ने BCCI को दिया 28 जून तक का समय- रिपोर्ट
भारत में कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद से चीजें एक बार फिर से सुधर रही हैं, लेकिन फिलहाल किसी ग्लोबल इवेंट का आयोजन कर पाना बेहद मुश्किल चीज लग रही है।
IT नियमों के हिसाब से व्हाट्सऐप ने बनाया ग्रीविएंस ऑफिसर, यूजर्स ऐसे कर सकते हैं कॉन्टैक्ट
मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने सरकार की ओर से पिछले महीने प्रभाव में लाए गए IT रूल्स, 2021 लागू कर दिए हैं।
एलोवेरा को इन तरीकों से करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल, मिलेंगे कई फायदे
एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो आकार में भले ही छोटा हो, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। शायद इसी वजह से कई लोगों के घर में यह पौधा लगा होता है।
तीसरी लहर के खतरे को भांपने के लिए देश में इसी महीने होगा चौथा सीरो सर्वे
कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के खतरे को ध्यान में रखते हुए देश में इसी महीने चौथा सीरोलॉजिकल सर्वे किया जाएगा। 14,000 बच्चों (6 साल से अधिक उम्र) और 14,000 वयस्कों पर यह सर्वे होगा और इसमें ग्रामीण इलाकों पर खास ध्यान दिया जाएगा।
CBSE की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं निरस्त, प्रधानमंत्री मोदी की बैठक के बाद लिया फैसला
कोरोना वायरस महामारी के कारण बार-बार आगे बढ़ाई जा रही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को आखिरकार निरस्त कर दिया गया है।
सैफ और अर्जुन की 'भूत पुलिस' के राइट्स स्टार नेटवर्क ने 60 करोड़ रुपये में खरीदे
दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची में शामिल है।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: पहले लॉर्ड्स टेस्ट में बन सकते हैं ये रिकार्ड्स
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (2 जून) से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
होंडा यूनिकॉर्न पर मिल रहा 3,500 रुपये तक का कैशबैक, जानिए पूरा ऑफर
कोरोना काल में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा अपने ग्राहकों के लिए एक के बाद एक आकर्षक ऑफर लेकर आ रही है।
RO वॉटर प्यूरीफायर का इस तरह से रखें ध्यान, लंबे समय तक रहेगा ठीक
अगर आपने अपने घर में RO वॉटर प्यूरिफायर लगवा रखा है और आप चाहते हैं कि यह लंबे समय तक चले तो आपको इसकी साफ-सफाई और रख-रखाव सही तरीके से करना चाहिए।
मनोज मुंतशिर की फिल्म में रानी अहिल्याबाई होल्कर का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। प्रियंका अपनी स्टाइल, अदा और एक्टिंग के दम पर लाखों चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं।
चोट के कारण टोक्यो ओलंपिक से बाहर हुई स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन
स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गई हैं। उन्होंने घुटने की चोट के कारण आगामी ओलंपिक खेलों से हटने का फैसला किया है। मारिन ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है।
भारत का इंग्लैंड दौरा: खिलाड़ियों के साथ जाएगा परिवार, BCCI ऑफिशियल्स को नहीं मिली इजाजत
भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को लंबे इंग्लैंड दौरे पर पहुंचेगी। वहां पुरुष टीम को टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
चीन में सामने आया बर्ड फ्लू के H10N3 स्ट्रेन से इंसानी संक्रमण का पहला मामला
चीन में बर्ड फ्लू के H10N3 स्ट्रेन से इंसान में संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। देश के पूर्वी प्रांत जियांग्सु में एक 41 वर्षीय शख्स को इस स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया है।
केआरके के घर पर हुई चोरी, अभिनेता ने शेयर किया CCTV फुटेज
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।
महिला टी-20 रैंकिंग: शीर्ष स्थान पर बरकरार शफाली, कैथरीन ब्रायस शीर्ष-10 में स्कॉटलैंड की पहली खिलाड़ी
भारतीय सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने ICC द्वारा जारी ताजा टी-20 रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। उनके अलावा जेमिमाह रोड्रिगेज और स्मृति मंधाना ही टॉप-10 में अन्य दो भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं।
अगले महीने तक आ सकती है ऑडी की e-tron SUV, आधिकारिक वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग
कार निर्माता कंपनी ऑडी की नई e-tron SUV जल्द ही भारतीय बाजारों में आ सकती है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल की लिस्टिंग की है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि कंपनी इसे जून-जुलाई तक लॉन्च करने की योजना बना रही है।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: पहले टेस्ट का ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और टीवी इंफो
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में जीत हासिल करके दोनों ही टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगी।
फीचर फोन मार्केट में कदम रखेगी रियलमी, लाएगी जियोफोन जैसे 'डिजो' फोन्स
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़े मार्केट शेयर पर कब्जा करने के बाद फीचर फोन मार्केट का रुख कर रही है।
मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण के लिए डोमिनिका गई है आठ सदस्यों वाली विशेष टीम- रिपोर्ट
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने के लिए एक विशेष टीम डोमिनिका गई हुई है। यह टीम 28 मई को डोमिनिका पहुंची थी और बुधवार को होने वाली सुनवाई के दौरान वहां की अदालत में मौजूद रहेगी।
केंद्र बनाम ममता: सरकार ने सेवानिवृति के बाद अलपन बंदोपाध्याय को भेजा नोटिस
केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जारी तकरार मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के सेवानिवृत्त होने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
दिल्ली: ऐप और वेबसाइट से ऑर्डर कर घर मंगा सकेंगे शराब, सरकार ने दी इजाजत
दिल्ली में अब देशी और विदेशी शराब की ऑनलाइन डिलीवरी हो सकेगी। राज्य सरकार ने एक्साइज नियमों में बदलाव करते हुए मोबाइल ऐप और वेबसाइट्स के जरिए शराब की बुकिंगऔर होम डिलीवरी की इजाजत दे दी है।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: शुरुआती टेस्ट से पहले कप्तान जो रूट अभ्यास के दौरान चोटिल हुए- रिपोर्ट
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2 जून से लॉर्ड्स में होने वाले पहले मुकाबले से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होनी है। इससे पहले ही मेजबान टीम के लिए परेशान करने वाली खबर सामने आई है।
अमिताभ की 'KBC 13' का पहला शो अगस्त में होगा प्रसारित, नहीं बदलेगा फॉर्मेट
टीवी की दुनिया में रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं हैं। क्विज पर आधारित इस शो को मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं।
चीन में अब तीन बच्चे पैदा करने की छूट; क्यों बदलनी पड़ी पुरानी नीति?
दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश चीन ने संतानों को लेकर अपनी नीति में बदलाव किया है। यहां की सरकार ने दो बच्चों की कड़ी नीति को खत्म करते हुए कहा कि अब जोड़े तीन बच्चे पैदा कर सकेंगे।
देश में कोरोना महामारी के कारण 1,700 से अधिक बच्चे अनाथ हुए- NCPCR
कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है।
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट अवार्ड्स: नोर्खिया और इस्माइल बने अपनी कैटेगिरी में साल के बेस्ट क्रिकेटर्स
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (CSA) द्वारा घोषित किए गए सालाना अवार्ड्स में एनरिच नोर्खिया और शबनम इस्माइल को बड़े अवार्ड्स मिले हैं। वर्चुअल इवेंट में घोषित किए गए अवार्ड्स में नोर्खिया और इस्माइल को उनकी कैटेगिरी में साल का बेस्ट क्रिकेटर चुना गया है।
ट्वीट्स के साथ अब तीन तरह के लेबल्स दिखाएगी ट्विटर, जानें इनका मतलब
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर जल्द प्लेटफॉर्म पर शेयर होने वाली गलत जानकारी से जुड़े नए लेबल्स शामिल कर सकती है।
कोरोना काल में बेरोजगार हुईं अभिनेत्री फातिमा सना शेख, वायरल हो रहा वीडियो
पिछले एक साल से कोरोना महामारी की वजह से बॉलीवुड को भी भारी नुकसान हो रहा है। कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है और कई अटक गई हैं।
IPL 2021: बचे हुए मैचों में खेलने को लेकर क्या बोले न्यूजीलैंड के बोल्ट?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बचे हुए मैच सितंबर-अक्टूबर में UAE में खेले जाने हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) में यह निर्णय लिया गया था।
शशांक घोष की नेटफ्लिक्स की फिल्म से डिजिटल डेब्यू करेंगे रितेश देशमुख- रिपोर्ट
देश में मौजूदा हालात में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्में या सीरीज देखने का प्रचलन बढ़ा है। हाल में कई फिल्मों को इस प्लेटफॉर्म पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
हाथ-पैर के सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं राहत
कई बार एक ही मुद्रा में बैठे रहने से हाथ-पैर में सुन्नपन होने लगता है और जब तक यह सुन्नपन रहता है, तब तक हाथ-पैर अच्छे से काम नहीं करते।
कोविशील्ड को एक खुराक वाली वैक्सीन बनाने के केंद्र के प्रयासों पर विशेषज्ञों ने उठाए सवाल
देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की कमी के बीच केंद्र सरकार कोविशील्ड वैक्सीन की एक खुराक की प्रभावशीलता जांचने की कोशिश कर रही है और अगर एक खुराक को प्रभावी पाया जाता है तो सरकार कोविशील्ड को एक खुराक वाली वैक्सीन बनाने पर विचार कर सकती है।
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में एक करोड़ लोगों की नौकरी गई- रिपोर्ट
कोरोना महामारी ने जहां लाखों लोगों की जान ले ली है, वहीं करोड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया है।
कोरोना संक्रमण की जटिलताओं के चलते AIIMS में भर्ती कराए गए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को कोरोना संक्रमण के बाद होने वाली जटिलताओं के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।
सुजुकी हायाबुसा का इंतजार खत्म, जुलाई से शुरू हो सकती है दूसरे बैच की डिलीवरी
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बहुप्रतीक्षित सुपरस्पोर्ट बाइक सुजुकी हायाबुसा के दूसरे बैच की डिलीवरी जुलाई-अगस्त में शुरू हो सकती है।
फेक कोविन ऐप लिंक से कोविड-19 वैक्सीन स्लॉट बुकिंग का दावा, ऐसे स्कैम से बचकर रहें
कोविड-19 ने भारत में करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है और इसपर लगाम लगाने के लिए वैक्सिनेशन ड्राइव शुरू हो गई है।
पत्नी से मारपीट के आरोप में अभिनेता करण मेहरा गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
पिछले काफी समय से करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी खटपट की खबरों को स्वीकार नहीं किया।
विटोरी की जगह बांग्लादेश के स्पिन कोच बनने के प्रबल दावेदार हैं रंगना हेराथ
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज रंगना हेराथ बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में डेनियल विटोरी की जगह लेने के लिए प्रबल दावेदार हैं।
भारत शुरू कर सकता है एक व्यक्ति को दो अलग-अलग वैक्सीनों की खुराकें लगाने का ट्रायल
भारत सरकार यह जानने के लिए ट्रायल शुरू करने की योजना बना रही है कि क्या लाभार्थी को अलग-अलग कोरोना वायरस वैक्सीनों की खुराकें देने से प्रभावकारिता बढ़ती है और क्या ऐसा करने से उन खुराकों का असर लंबे समय तक रहेगा?
एंड्रॉयड पर क्लबहाउस यूजर्स का आंकड़ा 20 लाख के पार, मिले नए फीचर्स
ऑडियो-बेस्ड प्लेटफॉर्म क्लबहाउस ने पिछले महीने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपनी ऐप लॉन्च की है।
अफगानिस्तान की कप्तानी से हटाए गए अफगान, शहीदी बने टेस्ट और वनडे के नए कप्तान
एक जांच के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने असगर अफगान को नेशनल टीम के कप्तान पद से हटा दिया है। अब बोर्ड नेशनल टीम में स्प्लिट कैप्टेंसी का फार्मूला अपनाने जा रही है।
फ्रेंच ओपन: बढ़ते विवाद के बीच टूर्नामेंट से हटीं नेओमी ओसाका, जानें क्या है पूरा मामला
जापानी महिला स्टार टेनिस खिलाड़ी नेओमी ओसाका ने बढ़ते विवाद के बीच फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। बीते कुछ दिनों से प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर ओसाका विवाद का केंद्र बनी हुई थीं।
अभिनेता जैकी भगनानी समेत नौ लोगों पर लगा रेप और छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
बॉलीवुड में एक बार फिर #MeToo आंदोलन की गूंज सुनाई दे रही है। एक पूर्व मॉडल और गीतकार ने बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों पर रेप और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं ट्रेंट बोल्ट, कोच ने दी जानकारी
न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों देशों के बीच 02 जून से पहला, जबकि 10 जून से दूसरा टेस्ट खेला जाना है।
अब ग्रीक अक्षरों पर होंगे कोरोना वेरिएंट्स के नाम, WHO ने शुरू किया नया सिस्टम
अलग-अलग देशों में मिल रहे कोरोना वायरस के वेरिएंट्स के नामकरण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नया सिस्टम शुरू किया गया है।
भारत में लॉन्च हुई BMW X7 M50d डार्क शैडो, दो करोड़ से अधिक है कीमत
कार मेकर BMW ने अपनी X7 M50d 'डार्क शैडो' SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2.02 करोड़ रुपये की कीमत वाली इस SUV का लंबे समय से इंतजार हो रहा था।
कब आएगी फिल्म 'गोलमाल 5'? तुषार कपूर ने कही ये बात
निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद रोहित अपनी अन्य सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' के काम पर जुटेंगे।
कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.27 लाख मामले, 2,795 मरीजों की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,27,510 नए मामले सामने आए और 2,795 मरीजों की मौत हुई। लगातार पांचवे दिन दैनिक मामलों की संख्या दो लाख से कम रही है।
कोरोना: भारत द्वारा वैक्सीन निर्यात रोकने से 91 देशों में नए वेरिएंट्स का खतरा बढ़ा- WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि भारत द्वारा कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर रोक लगाने से 91 देशों में वायरस के नए वेरिएंट्स का खतरा बढ़ गया है।
गूगल फोटोज पर आज से नहीं मिलेगा अनलिमिटेड फ्री स्टोरेज, जानिए जरूरी बातें
सर्च इंजन कंपनी गूगल की क्लाउड मल्टीमीडिया स्टोरेज सुविधा गूगल फोटोज पर यूजर्स को अब तक अनलिमिटेड स्टोरेज स्पेस फ्री में मिल रहा था।
इंग्लैंड दौरे पर ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 2 जून से हो जाएगी। इसके बाद सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 10 जून से होना है।
चतुरंग दंडासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इसके फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें
चतुरंग दंडासन योगासन दिखने में पुश अप जैसा दिखता है, लेकिन दोनों के बीच बहुत अंतर है।