NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना संक्रमण की जटिलताओं के चलते AIIMS में भर्ती कराए गए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल
    देश

    कोरोना संक्रमण की जटिलताओं के चलते AIIMS में भर्ती कराए गए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल

    कोरोना संक्रमण की जटिलताओं के चलते AIIMS में भर्ती कराए गए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 01, 2021, 01:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना संक्रमण की जटिलताओं के चलते AIIMS में भर्ती कराए गए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को कोरोना संक्रमण के बाद होने वाली जटिलताओं के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। पोखरियाल 21 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। महामारी से पूरी तरह ठीक होने के बाद उन्होंने कामकाज शुरू कर दिया था, लेकिन आज सुबह उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें AIIMS ले जाया गया, जहां उन्हें मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया है।

    पोखरियाल की सेहत पर नजर रखे हुए हैं डॉक्टरों की टीम

    सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्री पोखरियाल के AIIMS के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नीरज निश्चल की देखरेख में रखा गया है। वो और उनकी टीम लगातार पोखरियाल की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। पोखरियाल को आज केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े सरकार के फैसले का ऐलान करना था। हालांकि, अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है यह ऐलान टल सकता है।

    CBSE परीक्षाओं से जुड़े ऐलान का इंतजार

    दरअसल, पोखरियाल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बनाई गई उस समिति में शामिल हैं, जिसको बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ा फैसला लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली इस समिति में पोखरियाल के अलावा स्मृति ईरानी और प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल हैं। आज सुबह 11 बजे इस समिति की बैठक होनी थी। इसके बाद समिति का प्रधानमंत्री मोदी को अपनी रिपोर्ट सौंपने और परीक्षाओं से जुड़ा ऐलान करने का कार्यक्रम था।

    कोरोना से ठीक होने के बाद क्या परेशानियां आती हैं?

    कई महीनो से देखा जा रहा है कि कोरोना से ठीक होने वाले कुछ मरीजों में लंबे समय तक इसका असर रहता है। कुछ मरीजों में कोरोना से पूरी तरह ठीक होने के बाद भी सांस लेने में परेशानी, हल्का बुखार, बदन दर्द, जोड़ों का दर्द, महीनों तक मांसपेशियों में दर्द, भूख न लगना, गंध और स्वाद न आने जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। कई बार परेशानी बढ़ने पर उन्हें दोबारा भर्ती तक होना पड़ रहा है।

    अमित शाह को भी कराया गया था भर्ती

    बीते साल अगस्त में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी कोरोना संक्रमण के बाद हुई जटिलताओं के चलते AIIMS में भर्ती कराया गया था। कोरोना से ठीक होने के 3-4 दिन बाद ही शाह को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

    देश में सुधरने लगे हैं हालात

    देश में कुछ दिनों से महामारी के कारण बने हालात सुधरने लगे हैं और दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है। भारत में बीते दिन कोरोना के 1,27,510 नए मामले सामने आए और 2,795 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,81,75,044 हो गई है। इनमें से 3,31,895 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 18,95,520 रह गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    CBSE
    रमेश पोखरियाल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती लगातार आठवीं टी-20 सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स शुभमन गिल

    CBSE

    CBSE ने छात्रों और अभिभावकों के लिए जारी किया फ्रॉड अलर्ट ट्विटर
    CBSE: बोर्ड परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', आप भी हो सकते हैं शामिल नरेंद्र मोदी
    CBSE: बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स परीक्षा तैयारी
    CBSE नए सत्र में अपनाएगा 12वीं तक की शिक्षा का नया प्रारूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति

    रमेश पोखरियाल

    कैबिनेट विस्तार: मनसुख मांडविया बने नए स्वास्थ्य मंत्री, जानिए किसको मिला कौनसा मंत्रालय नरेंद्र मोदी
    केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार: स्वास्थ्य और कानून मंत्री समेत कई बड़े मंत्रियों ने छोड़े पद देश
    JEE एडवांस्ड 2021 की तारीख का हुआ ऐलान, 3 जुलाई को होगी परीक्षा शिक्षा
    IIT समेत कई कॉलेज क्षेत्रीय भाषाओं में कराएंगे इंजीनियरिंग, IIT BHU हिंदी से करेगी शरुआत शिक्षा

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023