NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मनोज मुंतशिर की फिल्म में रानी अहिल्याबाई होल्कर का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा
    अगली खबर
    मनोज मुंतशिर की फिल्म में रानी अहिल्याबाई होल्कर का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा

    मनोज मुंतशिर की फिल्म में रानी अहिल्याबाई होल्कर का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 01, 2021
    06:44 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। प्रियंका अपनी स्टाइल, अदा और एक्टिंग के दम पर लाखों चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं।

    इस अभिनेत्री के साथ काम करने के लिए हर कोई इच्छुक होता है। अब चर्चित गीतकार मनोज मुंतशिर प्रियंका के साथ एक फिल्म में काम करने वाले हैं।

    बताया जा रहा है कि मनोज की फिल्म में प्रियंका रानी अहिल्याबाई होल्कर का किरदार निभाएंगी।

    जानकारी

    फिल्म से प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखेंगे मनोज

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनोज की यह फिल्म रानी अहिल्याबाई की जिंदगी पर आधारित होगी, जिसमें प्रियंका लीड रोल में नजर आ सकती हैं।

    लेखक और गीतकार मनोज ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह प्रियंका के साथ अहिल्याबाई पर एक फिल्म बनाने वाले हैं।

    खबरों की मानें तो मनोज इस फिल्म को खुद प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म के साथ वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाले हैं।

    सूचना

    फिल्म को लेकर मनोज ने अभी प्रियंका से नहीं की बातचीत

    इंटरव्यू में मनोज ने बताया कि अहिल्याबाई के किरदार के लिए जो आग, पैशन और आत्मविश्वास चाहिए वो प्रियंका में दिखता है।

    अभी मनोज ने फिल्म को लेकर प्रियंका से बातचीत नहीं की है। फिल्म शुरुआती स्टेज में है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म के बाकी स्टारकास्ट से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    मनोज अपनी टीम के साथ फिल्म की कहानी और डायलॉग्स पर काम कर रहे हैं।

    जानकारी

    फिल्म का टाइटल होगा 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी'

    मनोज की इस फिल्म का नाम होगा 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी'। इस फिल्म के सह-लेखक और डायलॉग राइटर की जिम्मेदारी भी मनोज ही निभाएंगे।

    इस फिल्म को हिन्दी, मराठी, तमिल और तेलुगु में बनाया जा सकता है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका की परफॉर्मेंस देखने के बाद मनोज उनसे प्रभावित हुए थे।

    यह फिल्म मराठी रानी अहिल्याबाई की विरासत को केंद्र में रखकर बनायी जाएगी। फैंस अभी से प्रियंका को नए अवतार में देखने के लिए उत्सुक हैं।

    परिचय

    कौन थीं रानी अहिल्याबाई?

    अहिल्याबाई मालवा प्रांत की महारानी थी। बहादुर योद्धा और कुशल शासक के रूप में उन्हें जाना जाता है। उनका जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के चौड़ी नामक गांव में 31 मई, 1725 को हुआ था।

    कहा जाता है कि महज 8 साल की उम्र में अहिल्याबाई दुल्हन बनकर मराठा समुदाय से होल्कर राजघराने पहुंच गई थीं।

    भारतीय संस्कृतिकोश के अनुसार, अहिल्याबाई ने अयोध्या, हरिद्वार, कांची, द्वारका, बद्रीनाथ आदि शहरों को संवारने का भी काम किया था।

    वर्कफ्रंट

    इन प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं प्रियंका

    'क्वांटिको' के जरिए ग्लोबल स्टार का तमगा हासिल कर चुकीं प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी।

    'मैट्रिक्स' का पहला पार्ट 1999 में रिलीज हुआ था। फिल्म के चौथे पार्ट में प्रियंका धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी। 'मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' को लेकर वह चर्चा में हैं।

    प्रियंका अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस सीरीज में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के स्टार रिचर्ड मैडेन हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    मुंबई

    अमिताभ ने मुंबई में 25 बेड ऑक्सीजन वाले कोविड केयर सेंटर के निर्माण में की मदद बॉलीवुड समाचार
    'टाउते' तूफान से अमिताभ बच्चन के ऑफिस को हुई क्षति, अभिनेता ने ब्लॉग में की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    समांथा अक्किनेनी 'द फैमिली मैन 2' में एक आत्मघाती हमलावर की भूमिका में दिखेंगी- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: भावुक कर देंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जिंदगी से जुड़े ये किस्से बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अपने 2: धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के साथ दिखेंगे करण देओल, शुरू की बॉक्सिंग ट्रेनिंग मुंबई
    मुनमुन दत्ता के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी की ग‍िरफ्तारी की मांग उठी, जानिए वजह मुंबई
    कोरोना काल में 3,600 डांसर्स को प्रत्येक महीने मुफ्त में राशन मुहैया कराएंगे अक्षय अक्षय कुमार
    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में डकैत क्वीन रूपमती की भूमिका निभा सकती हैं दीपिका मुंबई

    मनोरंजन

    सिर्फ लव स्टोरी नहीं होगी अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज', मिली ये जानकारी अक्षय कुमार
    जानिए कब से शुरू हो रहा 'द कपिल शर्मा शो'? नए अवतार में दिखेंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा
    आदित्य चोपड़ा की 'यशराज फिल्म्स' लॉन्च करने जा रही है अपना OTT प्लेटफॉर्म- रिपोर्ट मुंबई
    शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर बनी फिल्म 'मेजर' की रिलीज टली संदीप उन्नीकृष्णन

    प्रियंका चोपड़ा

    जन्मदिन विशेष: खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं प्रियंका चोपड़ा? जानिए फिटनेस टिप्स स्वास्थ्य
    #BirthdaySpecial: पांच मौके जब प्रियंका चोपड़ा ने पूरी दुनिया में भारत का नाम किया रौशन हॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया फेक फॉलोअर्स जांच में मुंबई पुलिस कर सकती है दीपिका और प्रियंका से पूछताछ दीपिका पादुकोण
    ये हैं बॉलीवुड की बड़ी हीरोइनों के खास 'ब्यूटी हैक' बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025