NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: मणिरत्नम की इन पांच फिल्मों को कभी नहीं भूल पाएंगे सिनेप्रेमी
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: मणिरत्नम की इन पांच फिल्मों को कभी नहीं भूल पाएंगे सिनेप्रेमी

    जन्मदिन विशेष: मणिरत्नम की इन पांच फिल्मों को कभी नहीं भूल पाएंगे सिनेप्रेमी
    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 02, 2021, 01:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: मणिरत्नम की इन पांच फिल्मों को कभी नहीं भूल पाएंगे सिनेप्रेमी

    मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। मणिरत्नम ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी गहरी छाप छोड़ चुके हैं। खास बात यह है कि उनकी मेहनत और कला हमेशा पर्दे पर साफ दिखती है। यही वजह है कि उन्हें सिनेमा का जादूगर कहा जाता है। मणिरत्नम के जन्मदिन पर हम आपको उनकी ऐसी पांच फिल्मों से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने इतिहास रचा है।

    रोजा

    'रोजा' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। अरविंद स्वामी और मधु अभिनीत मणिरत्नम की इस फिल्म ने उस वक्त काफी नाम कमाया था। यह फिल्म सुपरहिट तो रही थी, साथ ही फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे। मणिरत्नम की यह फिल्म तमिलनाडु की एक साधारण लड़की की कहानी है, जो अपने खोए हुए पति को पागलों की तरह ढूंढने में लगी हुई है। इस बेहद साधारण सी कहानी को मणिरत्नम ने बहुत ही अच्छे से फिल्माया था।

    बॉम्बे

    मणिरत्नम ने 'रोजा' के बाद दर्शकों के बीच एक बार फिर सामाजिक मुद्दा पेश किया था। 'बॉम्बे' में हिंदू लड़के और एक मुस्लिम लड़की की लव स्टोरी दिखाई गई थी। 'बॉम्बे' में सच्ची घटनाओं को दिखाया गया था। इसमें मुख्य किरदार अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला ने निभाए हैं। फिल्म की कहानी शेखर मिश्रा नारायण और शैला बानो के प्यार पर आधारित है, जो शादी करना चाहते हैं। इस फिल्म को 10 से भी ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे।

    युवा

    'युवा' भी मणिरत्नम की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। इसमें रानी मुखर्जी, करीना कपूर खान, ईशा देओल, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने अहम भूमिका निभाई थी। इसमें चार अलग-अलग लोगो की कहानियां पर्दे पर दिखाई गई थीं। इस फिल्म के लिए मणिरत्नम को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। इस फिल्म में भी दर्शकों को मणिरत्नम के दमदार निर्देशन की असली झांकी देखने को मिली।

    गुरु

    अगर आपने 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'गुरु' देखी होगी तो इसमें मणिरत्नम के निर्देशन से आप बेशक वाकिफ होंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसमें एक कारोबारी की कहानी को दिखाया गया था। ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी वाली यह एक पहली फिल्म थी, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। फिल्म की कहानी एक नौजवान लड़के की थी, जो छोटे से गांव से निकलकर एक बड़ा कारोबारी बनता है।

    दिल से

    रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'दिल से' ने भले ही कुछ खास कमाई ना की हो, लेकिन दर्शकों और समीक्षकों ने फिल्म को खूब सराहा। इसमें शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला नजर आई थीं और तीनों ने ही बेहतरीन अभिनय किया था। आज भी इस फिल्म का गाना 'चल छैंया-छैंया' लोगों की जुबां पर रहता है। इस फिल्म की भी कहानी आतंकवादी बैकग्राउंड पर आधारित थी, जहां एक पत्रकार एक आत्मघाती आतंकवादी महिला के प्यार में पड़ जाता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    साइनोसाइटिस (साइनस): जानिए नाक से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बीमारियों से बचाव
    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

     'शहजादा' की रिलीज से पहले 'आला वैकुंठपुरामुलू' हिंदी में देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें शहजादा फिल्म
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    नवाजुद्दीन ने साइन की अपने करियर की पहली तेलुगु फिल्म, सुपरस्टार वेंकटेश का मिला साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023