NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / इसी महीने लॉन्च होगा जियो-गूगल 5G फोन और सस्ता जियोबुक लैपटॉप
    अगली खबर
    इसी महीने लॉन्च होगा जियो-गूगल 5G फोन और सस्ता जियोबुक लैपटॉप

    इसी महीने लॉन्च होगा जियो-गूगल 5G फोन और सस्ता जियोबुक लैपटॉप

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Jun 02, 2021
    02:18 pm

    क्या है खबर?

    रिलायंस जियो की ओर से जून महीने के आखिर तक जियोफोन 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है।

    रिलायंस एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 2021 का आधिकारिक डेट की घोषणा कर दी गई है और हर साल इसी दिन कंपनी अपने हार्डवेयर प्रोडक्ट्स भी मार्केट में उतारती है।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग इसी महीने 24 जून को दोपहर 2 बजे से होगी।

    कोविड-19 संक्रमण की मौजूदा स्थिति के चलते कंपनी का यह सालाना इवेंट ऑनलाइन मोड में होगा।

    इंतजार

    मीटिंग में हो सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं

    रिलायंस AGM में होने वाली कुछ बड़ी घोषणाओं में इस साल जियो-गूगल 5G स्मार्टफोन, जियोबुक लैपटॉप, जियो 5G रोलआउट टाइमलाइन और 5G प्रोडक्ट्स से जुड़ी दूसरी सेवाओं की जानकारी हो सकती है।

    हमेशा की तरह इस बार भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस मीटिंग में कंपनी ने शेयरहोल्डर्स और दूसरे पार्टनर्स को एड्रेस करते हुए फ्यूचर प्लान्स की जानकारी देंगे।

    कंपनी की योजनाओं से जुड़े लीक्स लंबे वक्त से सामने आ रहे हैं।

    जानकारी

    यहां देख पाएंगे ऑनलाइन इवेंट

    रिलायंस जियो के ऑनलाइन ओनली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) इवेंट 2021 को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा जियो के आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर पेज भी यूजर्स इसे लाइव देख पाएंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    ट्विटर पर दी जानकारी

    1/

    A notice by us on:

    • date of next AGM (June 24, 2021)

    • cut off date for determining eligibility of members voting on the resolutions/attend AGM (June 17, 2021)

    • record date for eligibility on dividend in 2020-21 (June 14 2021)

    For your kind support.#RILAGM pic.twitter.com/6nsGAizTay

    — Flame of Truth (@flameoftruth) June 1, 2021

    5G

    5G रोलआउट की जानकारी देगी जियो

    एनुअल मीटिंग में मुकेश अंबानी भारत में रिलायंस जियो 5G की लॉन्च या रोलआउट डेट की जानकारी दे सकते हैं।

    बताते चलें, कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि जियो 5G सेवाएं साल 2021 की पहली छमाही के आखिर में शुरू की जाएंगी।

    कंपनी का इवेंट ठीक इसी वक्त होने जा रहा है और 5G ट्रायल्स में रिलायंस जियो को नेक्स्ट जेनरेशन सर्विस से 1Gbps से ज्यादा तक की स्पीड मिली है।

    हार्डवेयर

    सस्ता जियोफोन 5G हो सकता है लॉन्च

    AGM 2021 में होने वाली सबसे बड़ी घोषणाओं में जियो और गूगल की पार्टनरशिप में तैयार किया गया 5G स्मार्टफोन शामिल है।

    गूगल CEO सुंदर पिचाई ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मीडिया को बताया था कि गूगल भारत में अफॉर्डेबल 5G स्मार्टफोन तैयार करने के लिए रिलायंस जियो के साथ काम कर रही है।

    रिलायंस जियो-गूगल 5G स्मार्टफोन से जुड़ी शुरुआती घोषणा रिलायंस AGM 2020 में की गई थी।

    लैपटॉप

    जियोबुक के नाम से आएगा सस्ता लैपटॉप

    मौजूदा सेवाओं का बेहतर एक्सपीरियंस यूजर्स को देने के लिए कंपनी अफॉर्डेबल लैपटॉप भी मार्केट में उतार सकती है।

    इस लैपटॉप का नाम 'जियोबुक' सामने आया है और इसे जियो चाइनीज मैन्युफैक्चरर ब्लूबैंक कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर तैयार कर रही है।

    जियोबुक लैपटॉप का डिवेलपमेंट पिछले साल सितंबर महीने में शुरू किया गया था और इससे जुड़े कुछ लीक्स भी सामने आए थे।

    इसके साथ कंपनी मॉडरेट यूजर्स और स्टूडेंट्स को टारगेट कर सकती है।

    फीचर्स

    ऐसे हो सकते हैं जियोबुक के स्पेसिफिकेशंस

    लीक्स और पिछली रिपोर्ट्स की मानें जियोबुक में 1366x768 पिक्सल्स रेजॉल्यूशन वाला HD डिस्प्ले मिल सकता है।

    इसमें क्वालकॉम स्नैड्रैगन 665 प्रोसेसर स्नैपड्रैगन X12 4G मॉडेम के साथ दिया जाएगा।

    लैपटॉप में 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC स्टोरेज मिल सकता है।

    डिवाइस में मिनी-HDMI कनेक्टर, ड्यूल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल सकते हैं।

    अफॉर्डेबल लैपटॉप में कंपनी की जियोस्टोर, जियोमीट और जियोपेजेस जैसी ऐप्स भी प्री-इंस्टॉल्ड मिल सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    रिलायंस
    रिलायंस जियो

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर बनाए हैं 5वें सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान: मुरीदके में सरकारी संस्थान परिसर में बना था लश्कर का मरकज-ए-तैयबा, खंडहर में तब्दील हुआ लश्कर-ए-तैयबा
    नीना गुप्ता ने नातिन मातारा के लिए गाया 'दम मारो दम' गाना, वायरल हो रहा वीडियो  नीना गुप्ता
    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान

    मुकेश अंबानी

    दुनिया के पाँच सबसे महँगे मोबाइल फोन, कीमत जानकार उड़ जाएँगे आपके होश आईफोन
    जियो फाइबर को टक्कर देने की तैयारी में एयरटेल, लाएगी नया एंड्रॉयड सेट टॉप बॉक्स एंड्रॉयड
    अजय देवगन ने खरीदी करोड़ों की कार, भारत में सिर्फ दो लोगों के पास बॉलीवुड समाचार
    मुकेश अंबानी ने की अमित शाह की तारीफ, कहा- आप सच्चे कर्मयोगी और लौह पुरुष भारत की खबरें

    रिलायंस

    ऐसा था कोकिलाबेन के लिए धीरूभाई का प्रेम, पत्नी से करवाते थे हर काम का शुभारंभ मुकेश अंबानी
    सस्ते फीचर फोन के बाद अब रिलायंस जियो लाएगी बड़ी स्क्रीन वाले सस्ते स्मार्टफोन रिलायंस जियो
    जियो ने दिलाई बड़ी उपलब्धि, मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-100 थिंकर्स में हुए शामिल मुकेश अंबानी
    रिलायंस रिटेल और जियो मिलकर शुरू करेगी नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, अंबानी ने की घोषणा मुकेश अंबानी

    रिलायंस जियो

    वर्फ फ्रॉम होम के लिए कम पड़ रहा है डाटा? ये प्लान दूर करेंगे परेशानी एयरटेल प्लान
    जूम को टक्कर देने के लिए रिलायंस ने लॉन्च की जियोमीट, जानिये इसकी खासियत माइक्रोसॉफ्ट
    जियो प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश करेगी गूगल, कंपनी लाएगी 5G सर्विस मुकेश अंबानी
    तीन महीने में 14 कंपनियों ने जियो प्लेटफॉर्म में किया 1.51 लाख करोड़ रुपये का निवेश मुकेश अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025