NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1.32 लाख नए मरीज, 3,200 से अधिक मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1.32 लाख नए मरीज, 3,200 से अधिक मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1.32 लाख नए मरीज, 3,200 से अधिक मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 02, 2021
    09:40 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,32,788 नए मामले सामने आए और 3,207 मरीजों की मौत हुई। देश में कुछ दिनों से हालात सुधर रहे हैं और कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,83,07,832 हो गई है। इनमें से 3,35,102 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 17,93,645 रह गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 2.31 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,31,456 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,61,79,085 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 92.09 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,19,773 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 35 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 57,61,015 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 96,198 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 26,18,735 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 29,554 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 25,46,339 मामलों और 9,009 मौतों के साथ केरल और 21,23,029 मामलों और 24,722 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 14,123 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 477 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की रफ्तार घटने से हालात काबू में नजर आ रहे हैं।

    इसी तरह कर्नाटक में 14,304 लोगों को संक्रमित पाया गया और 464 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 19,760 मामले सामने आए और 194 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 26,513 नए मामले सामने आए और 490 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 21,85,46,667 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 23,97,191 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 17.10 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.10 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 35.57 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.33 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.95 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.66 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.65 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    कर्नाटक

    तमिलनाडु: चार साल बाद जेल से रिहा हुई शशिकला, अस्पताल में चल रहा है इलाज तमिलनाडु
    क्या है महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जमीन विवाद और अभी यह सुर्खियों में क्यों है? मुंबई
    कर्नाटक: 17 लोगों पर पांच महीनों तक नाबालिग से रेप का आरोप, अब तक आठ गिरफ्तार रेप
    कर्नाटक में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलेगी टेस्ला, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने दी जानकारी टेस्ला

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: डॉक्टर बन कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहा था फल विक्रेता, गिरफ्तार भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.29 लाख नए मरीज, कई दिनों बाद घटे सक्रिय मामले भारत की खबरें
    कोरोना: WHO ने भारत में मिले स्ट्रेन को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित किया भारत की खबरें
    कोरोना: दैनिक मौतों में लगभग 10 गुना बढ़ोतरी, छोटे राज्यों में भी मृतकों की संख्या बढ़ी भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    'कोवैक्सिन' की चार करोड़ खुराकों की कोई जानकारी नहीं- रिपोर्ट वैक्सीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले लगभग 1.74 लाख मरीज, 3,617 लोगों की मौत कर्नाटक
    मिड डे मील योजना के तहत आने वाले बच्चों को 100-100 रुपये देगी सरकार मिड डे मील
    वियतनाम में मिला हवा के जरिये फैलने वाला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    DRDO की एंटी-कोविड दवा लॉन्च, जानें कैसे करती है काम और कितनी प्रभावी राजनाथ सिंह
    कोरोना संक्रमण से अब तक 1,000 से अधिक बैंक कर्मचारियों की मौत, 1.5 लाख संक्रमित कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: सिंगापुर ने जारी की नए स्ट्रेन के बच्चों को ज्यादा प्रभावित करने की चेतावनी सिंगापुर
    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम नए मामले, रिकॉर्ड 4,329 मौतें कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025