NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुंबई में घूमने निकले टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी को पुलिस ने रोका, जानिए कारण
    अगली खबर
    मुंबई में घूमने निकले टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी को पुलिस ने रोका, जानिए कारण

    मुंबई में घूमने निकले टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी को पुलिस ने रोका, जानिए कारण

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 02, 2021
    07:33 pm

    क्या है खबर?

    टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के मशहूर कलाकार हैं। फिल्मों के अलावा ये दोनों अपने निजी रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

    खबरों की मानें तो टाइगर और दिशा के बीच प्रेम की खिचड़ी पक रही है। इन दोनों को पार्टीज और सार्वजनिक जगहों पर एक साथ देखा जाता है।

    हाल में ये दोनों मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए दिखे थे। इस दौरान उन्हें मुंबई पुलिस ने रोक दिया था।

    आइए जानें पूरा मामला।

    जानकारी

    आधार कार्ड की जांच के बाद पुलिस ने टाइगर-दिशा को छोड़ा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार की शाम दिशा और टाइगर जिम से लौट रहे थे। इसी दरमियान वे घूमने के उद्देश्य से बांद्रा स्थित बैंडस्टेंड के चक्कर लगा रहे थे।

    इसके बाद जब वे इसका दूसरा चक्कर लगाने लगे तो मुंबई पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक दी। इस दौरान टाइगर कार में पीछे बैठे हुए थे और दिशा आगे की सीट पर बैठी थीं।

    पुलिस ने इन दोनों के आधार कार्ड की जांच करने के बाद उन्हें छोड़ दिया था।

    सूचना

    कर्फ्यू लगे होने के कारण की गई थी कार्रवाई

    दोनों कलाकारों को सामान्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छोड़ दिया गया था। कोरोना वायरस के कारण लगे कर्फ्यू की वजह से इस तरह की कार्रवाई की गई थी।

    भले ही टाइगर और दिशा को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, लेकिन वे अपने रिलेशनशिप को नकारते रहे हैं।

    कपल ने हाल में मालदीव में कोरोना वायरस का टीका लिया है। हाल में दिशा को टाइगर की बहन कृष्णा और मां आयशा श्रॉफ के साथ देखा गया था।

    कामकाज

    इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं दिशा

    दिशा 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी द्वारा किया जा रहा है।

    फिल्म में दिशा के साथ तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। वहीं, अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम भी फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

    दिशा 'बागी 2', 'भारत' और 'मलंग' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। टाइगर और दिशा को एक साथ फिल्म 'बागी 2' और 'बागी 3' में देखा गया है।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगे टाइगर

    टाइगर इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उन्हें पिछले साल फिल्म 'बागी 3' में देखा गया था।

    वह आने वाले दिनों में 'गणपत' में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।

    वहीं, टाइगर को अहमद खान की 'बागी 4' में देखा जा सकता है। इसके अलावा वह 'हीरोपंती 2' में भी अहम भूमिका में दिखने वाले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    टाइगर श्रॉफ
    दिशा पाटनी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    एक बच्चे के लिए 16 करोड़ का इंजेक्शन दिलाने में अनुष्का और विराट ने की मदद मुंबई
    सिर्फ लव स्टोरी नहीं होगी अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज', मिली ये जानकारी अक्षय कुमार
    सलमान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' अक्टूबर में नहीं हो पाएगी रिलीज सलमान खान
    आदित्य चोपड़ा की 'यशराज फिल्म्स' लॉन्च करने जा रही है अपना OTT प्लेटफॉर्म- रिपोर्ट मुंबई

    मुंबई पुलिस

    सुशांत मामले में मुंबई पुलिस को बदनाम करने के लिए बनाए गए 80,000 फर्जी अकाउंट्स- रिपोर्ट सोशल मीडिया
    फर्जी TRP को लेकर दो चैनलों के मालिक गिरफ्तार, रिपब्लिक टीवी की होगी जांच- मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत
    TRP क्या है और इससे क्या पता चलता है? समाचार चैनल
    पालघर लिंचिंग मामले में कवरेज को लेकर मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को भेजा नोटिस महाराष्ट्र

    टाइगर श्रॉफ

    धोखाधड़ी के आरोप में अभिनेता ऋतिक रोशन पर हैदराबाद पुलिस ने दर्ज किया केस बॉलीवुड समाचार
    पूर्व पत्नी सुजैन को लेकर बोले ऋतिक रोशन, प्यार कभी नफरत में नहीं बदल सकता बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन, रिलीज़ हुआ 'वॉर' का टीज़र बॉलीवुड समाचार
    अपनी इस फिल्म की करण जौहर बना रहे हैं वेब सीरीज़ बॉलीवुड समाचार

    दिशा पाटनी

    'भारत' की शानदार कमाई जारी, 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सलमान की 14वीं फिल्म बॉलीवुड समाचार
    सलमान की 'भारत' देखने पहुंची टीम इंडिया, भाईजान ने दिया प्यारा सा रिएक्शन शिखर धवन
    #BirthdaySpecial: 'इंजीनियर' दिशा पाटनी के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: ख़ुद को कैसे इतना फिट रखती हैं दिशा पटानी, जानें उनकी फ़िटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025