NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पत्नी से मारपीट के आरोप में अभिनेता करण मेहरा गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
    अगली खबर
    पत्नी से मारपीट के आरोप में अभिनेता करण मेहरा गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

    पत्नी से मारपीट के आरोप में अभिनेता करण मेहरा गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 01, 2021
    12:44 pm

    क्या है खबर?

    पिछले काफी समय से करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी खटपट की खबरों को स्वीकार नहीं किया।

    अब ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि बात पुलिस तक पहुंच गई थी।

    पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, अब उन्हें जमानत मिल चुकी है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    जानकारी

    निशा ने करण के खिलाफ दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला

    न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी कि एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

    उनकी पत्नी निशा रावल ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया। निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।

    गोरेगांव पुलिस स्टेशन में करण मेहरा का बयान दर्ज किया गया था। हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत दे दी गई।

    सफाई

    निशा ने अनबन की खबरों को बताया था अफवाह

    कुछ दिनों पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि करण और निशा अपना रिश्ता बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बात बनती नहीं दिख रही है।

    हालांकि, जब इस बारे में निशा से बात की गई तो उन्होंने इसे अफवाह करार दिया। निशा ने बताया कि उनका रिश्ता मजबूत है और उनकी मतभेद की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

    अब करण की गिरफ्तारी से साफ हो गया कि उनके बीच चीजें ठीक नहीं हैं।

    परिचय

    कहां हुई थी करण और निशा की पहली मुलाकात?

    करण मेहरा और निशा रावल की मुलाकात 2008 में फिल्म 'हंसते हंसते' के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में करण बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे।

    एक्टर होने के साथ-साथ करण फैशन ग्रेजुएट हैं। निशा को देखते ही करण को उनसे प्यार हो गया था, वहीं निशा को करण को अपनाने में थोड़ा वक्त लगा।

    रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले करण और निशा को अपने-अपने परिवार से भी रजामंदी मिल गई।

    नई शुरुआत

    2012 में हुई थी करण और निशा की शादी

    करण ने निशा से 24 नवंबर, 2012 को शादी की थी। करण ने निशा को मीडिया के सामने प्रपोज किया था।

    निशा करण के जन्मदिन की पार्टी में गई थीं। उन्हें नहीं पता था कि करण ने उन्हें प्रपोज करने का प्लान बनाया हुआ है।

    दरअसल, निशा चाहती थीं कि करण उन्हें फिल्मी अंदाज में प्रपोज करें। उनके कहने पर करण ने वैसा ही किया।

    करण और निशा का एक चार साल का बेटा कविश है।

    लोकप्रियता

    इन धारावाहिकों से मिली करण और निशा को पहचान

    करण मेहरा धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। इस सीरियल से उन्हें इतनी लोकप्रियता मिली कि लोग उन्हें नैतिक के नाम से जानने लगे। नैतिक बनकर करण ने प्रशंसकों के दिलों पर कई सालों तक राज किया था।

    दूसरी तरफ निशा रावल भी टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्हें धारावाहिक 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' में सौम्या दिवान की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मनोरंजन

    क्या प्रभास को मिला था टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' का प्रस्ताव? सोशल मीडिया
    साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में डांस नंबर करेंगी दिशा पटानी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉलीवुड के इस अभिनेता के साथ रोमांस करना चाहती हैं सामंथा अक्किनेनी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    माता-पिता की शादी टूटने से खुश हो गई थीं श्रुति हासन, बताई वजह श्रुति हासन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025