NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / निशा रावल ने बताया करण मेहरा के साथ रिश्ता टूटने का सच, अभिनेता ने किया खारिज
    अगली खबर
    निशा रावल ने बताया करण मेहरा के साथ रिश्ता टूटने का सच, अभिनेता ने किया खारिज

    निशा रावल ने बताया करण मेहरा के साथ रिश्ता टूटने का सच, अभिनेता ने किया खारिज

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 02, 2021
    11:50 pm

    क्या है खबर?

    टीवी की लोकप्रिय जोड़ी करण मेहरा और निशा रावल के विवाद ने सबको स्तब्ध कर दिया है।

    खासकर प्रशंसकों के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि छोटे पर्दे पर और सोशल मीडिया पर इतने खुश और रोमांटिक नजर आने वाले इस कपल के बीच इतने मतभेद चल रहे थे।

    निशा ने करण पर दूसरी महिला के साथ संबंध और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा।

    खुलासा

    रिश्ता बचाने के लिए तैयार नहीं थे करण

    टाइम्स ऑफ इंडिया से निशा ने कहा, "करण की छवि एक आदर्श लड़के की रही है। मैं यही कोशिश करती रही कि उसकी छवि धूमिल ना हो क्योंकि इससे उसके करियर पर असर पड़ता।"

    उन्होंने कहा, "वह हर बार गलती करता था और कहता था कि फिर ऐसी गलती नहीं होगी। करण पहले भी कई बार मेरे साथ मार-पिटाई कर चुका है। उसने कभी रिश्ता बचाने का प्रयास नहीं किया। करण ने कहा कि वह मुझसे अलग होना चाहता है।"

    आहत

    प्यार करती थी, इसलिए अफेयर होने के बाद भी उसे छोड़ नहीं पाई- निशा

    निशा ने कहा, "करण एक्टर है। उसे पता है कि कमरे में कैमरा कैसे फिट करना है। कितनी बार मेरे आंखों में काले घेरे पड़े हैं और चोंटे खाई हैं, जिसका कोई हिसाब नहीं है।"

    उन्होंने कहा, "मैंने करण को नहीं छोड़ा क्योंकि मैं उससे प्यार करती थी। यह जानते हुए भी कि वह किसी और लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। उसने मुझसे कहा कि वह किसी लड़की से प्यार करता है, जो दिल्ली से है।"

    चर्चा

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खून से सनी निशा की यह तस्वीर

    निशा ने आरोप लगाया है कि करण ने उन्हें दीवार की तरफ धक्का दिया, जिसके बाद उनका सिर फट गया।

    निशा की वायरल हो रही इस तस्वीर में उनके सिर से खून बहता दिख रहा है, जिससे उनके कपड़े भी खराब हो गए हैं। निशा के दोस्तों ने भी यह दावा किया है कि करण ने पहली बार उन पर हाथ नहीं उठाया है।

    यह तस्वीर देख निशा के दोस्त और फैंस उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखें तस्वीर

    Instagram post

    A post shared by munishakhatwani on June 2, 2021 at 4:15 pm IST

    खारिज

    करण ने निशा के आरोपों को बताया निराधार

    करण ने इंडिया टुडे से कहा, "पता था कि मुझ पर ये सभी आरोप लगाए जाएंगे। ये कहानियां निराधार हैं। मैंने निशा को कभी धोखा नहीं दिया। मेरा कोई अफेयर नहीं है।"

    उन्होंने कहा, "निशा बाइपोलर डिसऑर्डर की मरीज है। इस वजह से वह बहुत हिंसक हो जाती है। उसने खुद अपना सिर दीवार पर दे मारा और सबसे कहा कि मैंने उसकी ऐसी हालत की है। निशा ने ना सिर्फ मुझे गालियां दीं, बल्कि मेरे मुंह पर थूका भी।"

    स्पष्टीकरण

    मैं पागल नहीं हूं, जो अपना सिर फोडूंगी- निशा

    निशा ने कहा, "करण अपने बचाव के लिए कुछ तो कहेंगे ही। मैं अपना सिर क्यों फोडूंगी। मैं एक्टर हूं। मुझे अपने चेहरे से प्यार है। मेरा एक बच्चा है, मैं क्यों रिस्क लूंगी। माना कि मैं बाइपोलर से पीड़ित हूं, लेकिन मैं पागल नहीं हूं।"

    उन्होंने कहा, "मैं 2014, सितंबर में पांच महीने की प्रेग्नेंट थी और बच्चा खोया था। इसी बीच करण ने मेरी पिटाई की। मैं करण के कारण ही डिप्रेशन में गई थी।"

    जानकारी

    निशा ने करण के खिलाफ दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का मामला

    न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी थी कि करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनकी पत्नी निशा रावल ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया।

    निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में करण मेहरा का बयान दर्ज किया गया था। हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत दे दी गई।

    नई शुरुआत

    2012 में शादी के बंधन में बंधे थे करण-निशा

    करण और निशा ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 नवंबर, 2012 को शादी की थी। करण ने निशा को मीडिया के सामने प्रपोज किया था।

    निशा, करण के जन्मदिन की पार्टी में गई थीं। वह चाहती थीं कि करण उन्हें फिल्मी अंदाज में प्रपोज करें। उनके कहने पर करण ने वैसा ही किया।

    बता दें कि करण और निशा का एक चार साल का बेटा कविश है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    दीपिका पादुकोण रातों-रात इन बड़ी फिल्मों से हुईं बाहर, सलमान खान की तो 4 फिल्में छोड़ी दीपिका पादुकोण
    इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पर लगाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान इलेक्ट्रिक वाहन
    राजकुमार राव ला रहे एक और कॉमेडी फिल्म, बने शूजीत सरकार की अगली फिल्म के हीरो राजकुमार राव
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: बेन डकेट ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    मनोरंजन

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के घनश्याम नायक ने आर्थिक तंगी की खबर को बताया अफवाह मुंबई
    भारत में 'फ्रेंड्स द रीयूनियन' ने बनाया रिकॉर्ड, सात घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यूज OTT प्लेटफॉर्म
    'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह पांच साल बाद टीवी पर करेंगी वापसी मुंबई
    सलीम खान को पसंद नहीं आई सलमान की फिल्म 'राधे', जानिए किसे ठहराया जिम्मेदार सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025