NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.27 लाख मामले, 2,795 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.27 लाख मामले, 2,795 मरीजों की मौत

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.27 लाख मामले, 2,795 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 01, 2021
    09:27 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,27,510 नए मामले सामने आए और 2,795 मरीजों की मौत हुई। लगातार पांचवे दिन दैनिक मामलों की संख्या दो लाख से कम रही है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,81,75,044 हो गई है। इनमें से 3,31,895 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 18,95,520 रह गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 2.55 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,55,287 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,59,47,629 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 91.60 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,25,374 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 34.69 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 57,46,892 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 95,344 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 26,04,431 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 29,090 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 25,26,579 मामलों और 8,815 मौतों के साथ केरल और 20,96,516 मामलों और 24,232 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 15,077 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 184 मरीजों की मौत हुई। राज्य में दो महीने से अधिक समय बाद 20,000 से कम मामले सामने आए हैं।

    इसी तरह कर्नाटक में 16,604 लोगों को संक्रमित पाया गया और 411 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 12,300 मामले सामने आए और 174 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 27,936 नए मामले सामने आए और 478 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 21,60,46,638 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 27,80,058 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 17.05 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.05 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 35.47 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.33 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.94 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.65 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.62 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    कर्नाटक

    कर्नाटक: खनन के लिए विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में धमाका, अब तक आठ की मौत देश
    तमिलनाडु: चार साल बाद जेल से रिहा हुई शशिकला, अस्पताल में चल रहा है इलाज तमिलनाडु
    क्या है महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जमीन विवाद और अभी यह सुर्खियों में क्यों है? मुंबई
    कर्नाटक: 17 लोगों पर पांच महीनों तक नाबालिग से रेप का आरोप, अब तक आठ गिरफ्तार रेप

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए चार लाख से अधिक मामले, रिकॉर्ड 4,187 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 4.03 लाख मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 50 लाख पार भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: डॉक्टर बन कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहा था फल विक्रेता, गिरफ्तार भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.29 लाख नए मरीज, कई दिनों बाद घटे सक्रिय मामले भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    उत्तर प्रदेश: वाराणसी में कोरोना निगेटिव महिला ने दिया संक्रमित बच्ची को जन्म, विशेषज्ञ हैरान उत्तर प्रदेश
    कोरोना संक्रमण से हुई मौतों पर 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट है आधारहीन और झूठी- केंद्र सरकार राहुल गांधी
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.86 लाख नए मामले, 3,600 से अधिक मौतें कर्नाटक
    जुलाई से भारत आ सकती है फाइजर की वैक्सीन, स्पूतनिक लाइट को जल्द मिलेगी मंजूरी केंद्र सरकार

    कोरोना वायरस के मामले

    दिल्ली में एक बार फिर हफ्ते भर के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन दिल्ली
    कोरोना वायरस: केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए गाइडलाइंस जारी कीं, जानें क्या-कुछ कहा केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस: देश में कई हफ्ते बाद तीन लाख से कम नए मामले, 4,106 मौतें कोरोना वायरस
    DRDO की एंटी-कोविड दवा लॉन्च, जानें कैसे करती है काम और कितनी प्रभावी राजनाथ सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025