NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत केस: कैसे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए NCB के हत्थे चढ़ा सिद्धार्थ पिठानी?
    अगली खबर
    सुशांत केस: कैसे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए NCB के हत्थे चढ़ा सिद्धार्थ पिठानी?

    सुशांत केस: कैसे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए NCB के हत्थे चढ़ा सिद्धार्थ पिठानी?

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 01, 2021
    09:53 pm

    क्या है खबर?

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 11 महीने बाद उनके रूम पार्टनर रहे सिद्धार्थ पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पिछले दिनों हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

    जांच एजेंसी करीब नौ महीने से चकमा दे रहे पिठानी तक उसके नए सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पहुंची।

    बताया जा रहा है कि सुशांत की मौत के तुरंत बाद उसने अपना पुराना अकाउंट डिलीट कर दिया था।

    आइए जानते हैं सलाखों के पीछे कैसे पहुंचा सिद्धार्थ पिठानी।

    जानकारी

    इसी साल अप्रैल में पिठानी ने बनाया था नया इंस्टाग्राम अकाउंट

    मिड डे के मुताबिक NCB को अगस्त, 2020 से पिठानी की तलाश थी। तभी से पिठानी NCB की जांच को नजरअंदाज कर रहा था।

    सुशांत की मौत के तुरंत बाद उसने अपना पुराना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। इसी साल अप्रैल में पिठानी ने अपना नया अकाउंट बनाया और अपनी जिम की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

    इसके साथ उसने लिखा, 'पिज्जा पावर। फूड एंड फिटनेस।'

    उसने अपनी सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

    तलाश

    NCB ने टटोले पिठानी के सारे सोशल मीडिया अकाउंट

    जब NCB ने पिठानी के नए सोशल मीडिया अकांउट पर उसकी एक्सरसाइज वाली तस्वीरें देखीं तो वे उस जिम में पहुंचे, जिसे उसने तस्वीरों के साथ टैग किया था। हालांकि, यहां वे उसे नहीं पा सके।

    NCB मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया, "पिठानी NCB के तलब करने के बाद भी जवाब नहीं दे रहा था। जांच एजेंसी ने उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट टटोले और आखिरकार उसका पता लगाने में सफल रही।"

    शिकंजा

    हैदराबाद से हुई थी पिठानी की गिरफ्तारी

    पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार करने के बाद बीते शुक्रवार तड़के मुंबई लाया गया और अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 1 जून तक की NCB कस्टडी में भेज दिया गया था।

    NCB के पास सिद्धार्थ के ड्रग सिंडिकेट से जुड़े होने के पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक सबूत हैं, जिनके आधार पर पूछताछ के लिए ही कस्टडी की मांग की गई थी।

    NCB ने अदालत में बताया कि सिद्धार्थ ने कई मौकों पर ड्रग पैडलर्स के साथ बात की थी।

    पूछताछ

    NCB ने सुशांत के कुक और नौकर को भी किया है तलब

    पिठानी की गिरफ्तारी के बाद सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने संतुष्टि जाहिर की थी। इसके बाद NCB ने सुशांत के कुक नीरज और उनके घर में काम करने वाले केशव को पूछताछ के लिए बुलाया है।

    दोनों आठ महीने से NCB की मुंबई यूनिट से भाग रहे थे और मुंबई के बाहर थे।

    हालांकि, वानखेड़े ने अभी तक यह नहीं बताया है कि सिद्धार्थ, नीरज और केशव ने पूछताछ में NCB अधिकारियों को क्या-क्या बताया है।

    दुखद

    पिछले साल 14 जून को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत

    पिछले साल 14 जून को सुशांत के फ्लैट से उनका शव बरामद किया गया था। कहा जा रहा था कि उन्होंने खुदकुशी की है।

    परिजनों, प्रशंसकों और बिहार सरकार की लगातार मांग के बाद केस को मुंबई पुलिस के हाथों से निकालकर CBI को सौंप दिया गया था।

    समय के साथ जांच आगे बढ़ती गई और इसमें CBI के बाद ED व NCB की भी एंट्री हो गई। इस मामले में NCB की जांच अब भी जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    सुशांत सिंह राजपूत

    ड्रग्स मामल: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा, NCB ने भेजा समन भारती सिंह
    ड्रग्स मामले में NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की आखिरी को-स्टार संजना संघी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, आदित्य रॉय के साथ आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    महाराष्ट्र में NCB की टीम पर ड्रग्स पैडलर्स का हमला; दो अधिकारी घायल, तीन आरोपी गिफ्तार मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025