26 Jan 2025
यामी गौतम की 'धूम धाम' से 'मिसेज' तक, फरवरी में OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में
जनवरी का महीना खत्म होने वाला है। इस महीने कई फिल्मों ने सिनेमाघरों के साथ OTT पर भी दर्शकों का मनोरंजन किया, वहीं कुछ फिल्में सीधे OTT पर ही आईं। उधर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज का भी खूब बोलबाला रहा।
देश में लागू होगा 'एक राष्ट्र-एक समय', सरकार ने तैयार किया नियमों का मसौदा
केंद्र सरकार देश में जल्द ही 'एक देश, एक समय' को लागू करने जा रही है। सरकार ने भारतीय मानक समय (IST) को अनिवार्य बनाने के लिए नियमों का मसौदा तैयार किया गया है।
सैफ अली खान हमले के लिए करीना कपूर पर उठे सवाल तो भड़क उठीं ट्विंकल खन्ना
अभिनेता सैफ अली खान के साथ-साथ उनका पूरा परिवार पिछले कुछ दिनों से मीडिया में छाया हुआ है। जब से सैफ पर हमला हुआ है, सबके दिमाग म एक सवाल सबके दिमाग में घूम रहा है कि करीना कपूर जब घर में मौजूद थीं तो वो उन्हें अस्पताल लेकर क्यों नहीं गईं। कुछ लोग तो इस हमले का जिम्मेदार ही करीना को बता रहे है।
क्या है 1,000 करोड़ रुपये का टोरेस जूलरी घोटाला, कैसे ठगे गए हजारों लोग?
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने टोरेस जूलरी से जुड़े घोटाले में मुख्य आरोपी तौसिफ रियाज को गिरफ्तार किया है।
साइबर जालसाजों ने सरकारी कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर की 8 लाख रुपये की ठगी
हैदराबाद से साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से 8 लाख रुपये की ठगी की है।
मोमो खाने के शौकीन हैं? इस व्यंजन को इन तरीकों से बनाएं पौष्टिक
मोमो नेपाल और तिब्बत का मशहूर व्यंजन है, जो अब भारत के लोगों का भी पसंदीदा बन चुका है। यह मैदे से बनाया जाता है और इसमें सब्जियों व पनीर आदि की स्टफिंग की जाती है।
एक्स अकाउंट को हमेशा के लिए करना है डिलीट? जानिए क्या है तरीका
अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समय बिता रहे हैं और इसे छोड़ना चाहते हैं, तो आप अपने अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं।
पंजाब किंग्स के शशांक सिंह को धोनी ने दी थी खास सलाह, खुद किया खुलासा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 संस्करण की खोज माने जाने वाले पंजाब किंग्स (PBKS) के युवा बल्लेबाज शशांक सिंह इन दोनों IPL 2025 की तैयारियों में जुटे हैं।
पाचन स्वास्थ्य को मजबूत रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फाइबर युक्त फल
सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं और गैस बनती रहती है। इससे निपटने के लिए वे दवाइयों का सेवन कर लेते हैं।
बिहार: राजनीति में आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत? जानिए क्यों लग रहीं अटकलें
बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। चर्चाएं हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में पदार्पण करने जा रहे हैं।
कामिंदु मेंडिस बने 'ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर', जानिए उनके शानदार आंकड़े
श्रीलंका क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे कामिंदु मेंडिस को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2024 के लिए 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' चुना है।
तेलंगाना: वारंगल में ऑटो पर गिरी रेलवे ट्रैक की रॉड; 7 की मौत, 6 घायल
तेलंगाना के वारंगल में मामुनुरु मार्ग पर रविवार को एक ट्रक और 2 ऑटो रिक्शा में टक्कर होने से बच्चे और 4 महिलाओं सहित 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए।
एड शीरन ने रचा इतिहास, बने भूटान में शो करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय कलाकार
अमेरिकी गायक एड शीरन किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी आवाज और गानों के दीवाने दुनियाभर में हैं।
बेसन से बनाए जा सकते हैं ये स्वस्थ व्यंजन, वजन घटाने वाली डाइट में करें शामिल
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करना ही नहीं, बल्कि सही डाइट लेना भी जरूरी होता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को डाइटिंग करते समय समझ नहीं आता कि वे क्या खाएं।
इक्विटी म्यूचुअल फंड के लिए 2024 रहा शानदार, 3.94 लाख करोड़ रुपये का हुआ निवेश
इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 2024 में कुल 3.94 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो 2023 के 1.61 लाख करोड़ रुपये से दोगुना से भी ज्यादा है।
ऑस्ट्रेलिया ओपन 2025: इटली के जेनिक सिनर ने जीता खिताब, फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया
इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जेनिक सिनर ने ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीत लिया है। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मैच में उन्होंने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 3 सेट तक चले मुकाबले में हरा दिया।
'स्काई फोर्स' से पहले भी अक्षय कुमार खेल चुके देशभक्ति फिल्मों पर दांव, कैसा रहा हाल?
अक्षय कुमार 'स्काई फोर्स' के लिए खूब वाहवाही लूट रहे हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस पर उनकी इस फिल्म ने शुरुआत भी बढ़िया की है। इसकी कमाई की रफ्तार देख तो लगता है कि लंबे समय बाद अक्षय के खाते से एक हिट फिल्म जुड़ने वाली है।
ISRO 29 जनवरी को लॉन्च करेगा NVS-02 सैटेलाइट, जानिए क्या है इसकी खासियत
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 29 जनवरी, 2025 को सुबह 06:30 बजे GSLV-F15 रॉकेट से NVS-02 सैटेलाइट लॉन्च करेगा।
शादी का प्रस्ताव ठुकराना आत्महत्या के लिए उकसाने के बराबर नहीं- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने शादी से मना करने से दुखी होकर आत्महत्या के मामले में बड़ी टिप्पणी की है।
असम को मिलेगी दूसरी राजधानी? मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया बड़ा ऐलान
असम को आने वाले 3 सालों में दूसरी राजधानी मिल सकती है। दरअसल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि डिब्रूगढ़ को 3 साल के भीतर राज्य की दूसरी राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का दावा- चीनी लैब में लीक होने के चलते फैला कोरोना वायरस
कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर एक बार फिर अमेरिका ने चीन पर शक जताया है।
बांग्लादेश को अमेरिका का बड़ा झटका, सभी प्रकार की सहायता पर लगाई तत्काल रोक
पहले से ही खराब वित्तीय स्थिति से जूझ रहे बांग्लादेश की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
क्या व्यस्तता के कारण दिल हो रहा है कमजोर? स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये उपाय
आज के समय में लोग काम-काज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि वे अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल ही जाते हैं।
यूट्यूब पर कैसे निर्धारित करें स्लीप टाइमर, यहां जानिए आसान तरीका
यूट्यूब ने अक्टूबर, 2024 में स्लीप टाइमर फीचर पेश किया था, जो उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो सोने से पहले वीडियो देखते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बुजुर्गों के लिए 'घर से वोट' की व्यवस्था पर विवाद
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुजुर्गों के लिए 'घर से वोट' की व्यवस्था पर विवाद हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर इस व्यवस्था का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
डोनाल्ड ट्रंप के आदेश का असर, भारत में सहायता कार्यक्रमों की समीक्षा करेगा अमेरिकी मिशन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका द्वारा विदेश में चलाए जा रहे सहायता कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इसका असर भारत में भी दिखाई दे सकता है।
स्विगी ने कर्मचारियों को आवंटित किए 1,171 करोड़ रुपये के शेयर
ऑनलाइन फूड कंपनी स्विगी ने अपने कर्मचारियों को 2.61 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं। यह आवंटन स्विगी की 2015 और 2021 की कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना (ESOP) के तहत किया गया।
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में इन भारतीय गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट
आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है। पहला मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 फरवरी को कराची में खेला जाएगा।
शुभमन गिल ने बताया लाल गेंद क्रिकेट में अपनी असफलता का कारण, जानिए क्या कहा
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी मैच में पंजाब क्रिकेट टीम के लिए 102 रन की शतकीय पारी खेली।
अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए इस साल अपनाएं ये शीर्ष सौंदर्य रुझान
सौंदर्य की दुनिया में हर साल कोई न कोई नया ट्रेंड वायरल होता रहता है।
हिना खान के लिए बॉयफ्रेंड ने मुंडवाए अपने बाल, बोलीं- उसने मेरी खातिर सब छोड़ दिया
टीवी अभिनेत्री हिना खान इन दिनों अपने जीवन के एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने पिछले साल अपने प्रशंसकों को बताया था कि वह कैंसर जैसी भयावह बीमारी से पीड़ित हैं।
आकाश में आज 4 ग्रह दिखेंगे एक साथ, जानें कब और कैसे देख सकेंगे घटना
आज (26 जनवरी) रात आकाश में 4 ग्रह (मंगल, बृहस्पति, शुक्र और शनि) एक साथ दिखेंगे, जो एक अद्भुत ग्रह परेड का हिस्सा हैं।
अमेरिका: अवैध अप्रवासियों के निर्वासन खर्च पर छिड़ी बहस, एक उड़ान पर खर्च हो रहे करोड़ों
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों को देश से बाहर निकालने की कसम खाई थी।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए दूसरे टी-20 में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 45 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए।
अकेले बैठे-बैठे हो जाते हैं बोर? खुद को व्यस्त रखने के लिए करें ये मजेदार काम
कॉलेज या ऑफिस से घर लौटने के बाद अक्सर लोग खाली बैठे रहते हैं, जिस कारण उन्हें बोरियत महसूस होने लगती है।
विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से निकाल रहें पैसा, जानिए क्या है कारण
विदेशी निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजार से इस महीने 64,156 करोड़ रुपये की राशि निकाली है।
जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले बम की धमकी से हड़कंप, जांच में निकली झूठी
जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह शुरू होने से कुछ घंटे पहले मिली बम की धमकी से सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया।
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने हैरतअंगेज अवतार से उड़ाए होश, रिलीज हुआ 'द दिल्ली फाइल्स' का टीजर
पिछले काफी समय से फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' चर्चा में है। इससे पहले जब उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई थी तो लोगों ने इसकी कहानी और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की खूब तारीफ की थी।
रिचर्ड इलिंगवर्थ चुने गए 'ICC अंपायर ऑफ द ईयर', चौथी बार मिला यह सम्मान
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बीते साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में की गई बेहतरीन अंपायरिंग के आधार पर इंग्लैंड के दिग्गज अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ को 'ICC अंपायर ऑफ द ईयर' के अवार्ड से नवाजा है।
पुलिस स्टेशन में काम करता है यह नन्हां कुत्ता, काम के वक्त सोने पर गंवाया बोनस
कुत्ते बेहद समझदार जानवर होते हैं, जिन्हें आसानी से ट्रेन किया जा सकता है। लैब्राडोर और जर्मन शेफर्ड जैसे कुत्ते पुलिस बल में भी शामिल होते हैं और अपने-अपने इलाकों की सुरक्षा में मदद करते हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तिलक वर्मा ने विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय क्रिकेट टीम की युवा सनसनी तिलक वर्मा ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 25 जनवरी को चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में तिलक ने 55 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए।
ISRO ने GSLV-F15 रॉकेट को लॉन्च के लिए किया तैयार, 29 जनवरी को मिशन भरेगा उड़ान
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से GSLV-F15 रॉकेट को लॉन्च के लिए तैयार कर दिया है।
गणतंत्र दिवस पर गूगल का खास डूडल, परेड निकालते नजर आए वन्यजीव
भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर गूगल ने खास डूडल बनाया, जिसमें तेंदुआ, बाघ, मोर और मृग पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आ रहे हैं।
भारत की पहली सफल कोरोनरी धमनी सर्जरी के अग्रदूत डॉ केएम चेरियन का निधन
प्रसिद्ध भारतीय हृदय शल्य चिकित्सक डॉ केएम चेरियन का शनिवार देर रात 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद पहली बार रैंप पर उतरीं, लोग समझ बैठे रेखा
दीपिका पादुकोण पिछले साल सितंबर में मां बनी थीं, जिसके बाद से ही वह अपनी नन्ही बेटी दुआ के साथ वक्त बिता रही हैं। उन्होंने काम से ब्रेक लिया हुआ था, लेकिन अब दीपिका धीरे-धीरे काम पर वापसी कर रही हैं।
गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, इंडोनेशियाई मार्चिंग दस्ता भी हुआ शामिल
देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह साढ़े 10 बजे कर्तव्य पथ पर मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो की मौजूदगी में झंडा फहराया।
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टी-20: राजकोट क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे है।
इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में दी बॉलीवुड गीत की प्रस्तुति, यहां देखें वीडियो
गणतंत्र दिवस के लिए भारत पहुंचे इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक राजकीय समारोह में प्रतिष्ठित बॉलीवुड गीत 'कुछ कुछ होता है' गाकर अतिथियों को आश्चर्यचकित कर दिया।
अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' देखने दूसरे दिन उमड़ी दर्शकों की भीड़, दोगुनी हुई कमाई
अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघराें में रिलीज हुई और अक्षय को इसका फायदा मिलता भी दिख रहा है।
पाकिस्तानी सेना की खैबर पख्तूनख्वा में बड़ी कार्रवाई, 30 आतंकियों को किया ढेर
पाकिस्तान की सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को चलाए गए 3 अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में 30 आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है।
ओरेकल और माइक्रोसॉफ्ट खरीदना चाहती हैं टिक-टॉक का संचालन
अमेरिका में टिक-टॉक पर संभावित प्रतिबंध के बीच दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां इसका संचालन खरीदने का विचार कर रही हैं।
गणतंत्र दिवस पर खाए जाने वाले ये स्नैक्स दिला देंगे स्कूल के समारोह की याद
आज पूरा देश गणतंत्र दिवस का त्योहार मना रहा है, जो भारत के इतिहास में खास महत्त्व रखता है।
25 Jan 2025
भारत बनाम इंग्लैंड: तिलक वर्मा ने जड़ा अपना तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शनिवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (72*) जड़ा।
भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को दूसरे टी-20 मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में उसने 2-0 की बढ़त ले ली है।
पद्म पुरस्कार 2025: पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण, रविचंद्रन अश्विन समेत इन्हें मिला पद्म श्री
केंद्र सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है।
टी-20 क्रिकेट: भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
'मिसेज' का ट्रेलर रिलीज, सान्या मल्होत्रा ने दिखाई घर-गृहस्थी संभालने वाली महिलाओं के संघर्ष की कहानी
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा फिल्म 'दंगल' के बाद से अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं। फिल्म 'कटहल' और 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में भी उनके अभिनय को बेहद सराहा गया था।
ChatGPT की सर्च हिस्ट्री डिलीट करना है आसान, जानिए क्या है तरीका
आज के दौर में ChatGPT सबसे पसंदीदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल बन गया है, जिसे लोग तेजी से सवालों के जवाब के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 को पद्म विभूषण, जानिए किन्हें मिला पद्म भूषण और पद्मश्री
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं का ऐलान कर दिया है।
'छावा' को लेकर थम नहीं रहा विवाद, अब महाराष्ट्र के मंत्री ने की ये मांग
अभिनेता विक्की कौशल फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में हैं। दमदार कहानी और कलाकारों की जोरदार परफॉर्मेंस से सजी इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया।
राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन: कहा- हमारा संविधान जीवंत दस्तावेज, न्याय संस्कृति का अभिन्न अंग
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
केंद्र सरकार ने की नई पेंशन योजना की घोषणा, जानिए लाभ और नियम
केंद्र सरकार ने आज (24 जनवरी) एक नई पेंशन योजना, एकीकृत पेंशन योजना (UPPS) का ऐलान किया है।
मीठा खाने का दिल कर रहा है? एक बार बनाकर देखें ये स्वादिष्ट चॉकलेट मड केक
भारत के लोगों को मिठाइयां खाना और मीठे पकवानों का लुत्फ उठाना बेहद पसंद होता है।
यस बैंक ने जारी की तीसरी तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट, हुआ 165 प्रतिशत का मुनाफा
यस बैंक ने 25 जनवरी को अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें उसने 612.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।
शाहिद कपूर काे अपनी पत्नी पर गर्व, बोले- अच्छा किया करियर के बजाय पहले परिवार संभाला
शाहिद कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म देवा को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और एक बार फिर शाहिद बड़े पर्दे पर अपने शानदार अभिनय और अंदाज से दर्शकों के बीच अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं।
भारतीय टीम को बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए ये 2 खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव की टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है।
ICICI बैंक ने जारी की तीसरी तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट, 16.5 प्रतिशत बढ़ा मुनाफा
ICICI बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट जारी की है, जिसमें शुद्ध मुनाफे में शानदार वृद्धि दर्ज की गई।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में खेली जाएगी त्रिकोणीय वनडे सीरीज, जानिए पूरा शेड्यूल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आगामी त्रिकोणीय वनडे सीरीज के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
FIITJEE के मालिक समेत 12 लोगों के खिलाफ अचानक केंद्र बंद करने का मामला दर्ज
दिल्ली-NCR में कई कोचिंग सेंटरों के अचानक बंद होने के बाद FIITJEE के संस्थापक डीके गोयल और 11 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड में 27 जनवरी से लागू होगा UCC, मुख्यमंत्री करेंगे पोर्टल की शुरुआत
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने वाली है। खबर है कि 27 जनवरी से उत्तराखंड में UCC लागू हो जाएगी। इसी के साथ उत्तराखंड इसे लागू करने वाला पहला राज्य भी बन जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर बनाएं तिरंगे वाला स्वादिष्ट पेड़ा, जानिए इसकी आसान रेसिपी
26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है, जिस दिन तिरंगा फेहराया जाता है और देशभक्ति वाले गीत गए जाते हैं।
वित्तीय संकट से जूझ रही एक्स, कर्मचारियों को भेजे ईमेल में एलन मस्क ने किया स्वीकार
एलन मस्क ने एक ईमेल में स्वीकार किया है कि एक्स वित्तीय संकट से गुजर रही है। मस्क ने कहा कि कंपनी का राजस्व कमजोर है और मुश्किल से बराबरी कर पा रही है।
तहव्वुर राणा के बाद विजय माल्या समेत इन भगोड़ों के प्रत्यर्पण की कोशिश में भारत
2008 मुंबई आंतकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। अब राणा के पास प्रत्यर्पण से बचने के सारे कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं।
अर्शदीप सिंह चुने गए 'ICC मेंस टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए उनके आंकड़े
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बीते साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 'ICC मेंस टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के अवार्ड से नवाजा है।
शिवम दुबे इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल- रिपोर्ट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने ऑलराउंडर शिवम दुबे को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के शेष मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है।
राम गोपाल वर्मा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'सिंडिकेट' से जुड़े अमिताभ बच्चन
पिछले कुछ दिनों से राम गोपाल वर्मा चर्चा में हैं। कुछ ही दिन पहले उन्होंने फिल्म 'सिंडिकेट' का ऐलान किया था।
दिल्ली चुनाव: भाजपा ने संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया, शाह ने केजरीवाल को घेरा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया है।
अपराजिता के फूल की चाय पीने से त्वचा में आएगा निखार, ये प्रमुख फायदे भी मिलेंगे
इन दिनों कई तरह के स्किनकेयर उत्पाद उपलब्ध रहते हैं, जिसके कारण लोग घरेलू नुस्खों को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, आप नीली चाय का सेवन करके भी अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।
रिलायंस जियो ने लॉन्च किया जियोसाउंडपे, जियोभारत फोन के लिए है उपलब्ध
टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो ने जियोभारत फोन के लिए जियोसाउंडपे लॉन्च किया है।
रणजी ट्रॉफी 2024-25: जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को हराया, बेकार गया शार्दुल का शतक
रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एक मैच में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सितारों से सजी और मौजूदा चैंपिचयन मुंबई क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हरा दिया।
जम्मू-कश्मीर: दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल पर हुआ वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल रन
भारतीय रेलवे की ओर से जम्मू-कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पहला ट्रायल रन सफलतापूर्वक कर लिया।
हमास ने 4 इजरायली महिला सैनिकों को रिहा किया, अब तक 7 बंधक छोड़े गए
इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम के पहले चरण में आज हमास ने 4 महिला बंधकों को रिहा किया हैं। ये चारों इजरायली सैनिक हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर के हमले के दौरान बंधक बना लिया गया था।
ICC टी-20 टीम ऑफ द ईयर 2024 का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा बने कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2024 की 'टी-20 टीम ऑफ द ईयर' का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है।
सैफ अली खान हमला मामला: जांच के लिए भेजे गए अभिनेता के कपड़े और ब्लड सैंपल
सैफ अली खान हमला मामले में मुंबई पुलिस जांच में जुटी हुई है और लगातार खुलासे कर रही है, वहीं अब पुलिस ने अभिनेता के कपड़े और ब्लड सैंपल जांच के लिए अपने कब्जे में लिए हैं।
आईफोन के 68 प्रतिशत यूजर्स कर रहें iOS 18 का इस्तेमाल, ऐपल ने दी जानकारी
टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने iOS 18 के अपनाने की दरें साझा की हैं।
जहीर खान ने ऋषभ पंत को बताया विश्व क्रिकेट का दूसरा वीरेंद्र सहवाग
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वर्तमान क्रिकेट का दूसरा वीरेंद्र सहवाग करार दिया है।
रणजी ट्रॉफी 2024-25: शुभमन गिल ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का 14वां शतक, जानिए उनके आंकड़े
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में पंजाब क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कमाल कर दिया है। उन्होंने पंजाब की दूसरी पारी में शतकीय पारी (102) खेली है।
अमेरिका ने विदेश में दी जाने वाली सभी तरह की मदद रोकी, क्या होगा असर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़े फैसले में अमेरिका द्वारा विदेशों को दी जाने वाली मदद पर रोक लगा दी है। केवल इजरायल और मिस्र को छूट दी गई है।
कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? जानिए इस त्योहार का महत्त्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी हिंदू धर्म का विशेष त्योहार है, जिसे संगीत और विद्या की देवी मां सरस्वती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
इस कंपनी के CEO को मिला 800 करोड़ रुपये वेतन, सुंदर पिचई रह गए पीछे
ऐपल और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों के प्रमुख टिम कुक और सुंदर पिचई से भी ज्यादा वेतन हाल ही में स्टारबक्स के CEO ब्रायन निकोल ने हासिल किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ की अहम बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले शनिवार को हैदराबाद हाउस में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ अहम बैठक की।
सैंडविच के अलावा भी कई व्यंजनों में इस्तेमाल हो सकती है मेयोनीज, जानिए 5 आसान तरीके
मेयोनीज तेलों को फेंटकर तैयार किया जाने वाला एक खाद्य पदार्थ होता है, जिसे बच्चे बेहद पसंद करते हैं।
हरियाणा: BSP नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की अंबाला में गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ में शुक्रवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की गोली मारकर हत्या कर दी।
श्रद्धा कपूर से रोमांस करेंगे राम चरण, 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार कर रहे खास तैयारी
राम चरण ने इस साल जनवरी में 'गेम चेंजर' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। उनकी यह फिल्म बड़ी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में अरई थी, लेकिन दर्शकों ने इसे साफ नकार दिया।
पुणे में गुइलेन बेरी सिंड्रोम के 73 मामले; कितनी खतरनाक है ये बीमार, क्या हैं लक्षण?
महाराष्ट्र के पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आज ही शहर में GBS के 6 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 73 पर पहुंच गया है। इनमें से 14 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
पीट हेगसेथ चुने गए अमेरिकी के नए रक्षा सचिव, सीनेट ने दी मंजूरी
अमेरिका के रक्षा सचिव पद पर फॉक्स न्यूज के मशहूर होस्ट पीट हेगसेथ को चुन लिया गया है। अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार रात को उनकी नियुक्ति की मंजूरी दे दी है।
साइबर जालसाजों ने महिला से की 1.85 करोड़ रुपये की ठगी, जानिए कैसे बनाया शिकार
देश में साइबर अपराध के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।
ISRO 29 जनवरी को लॉन्च करेगा NavIC सैटेलाइट सिस्टम, जानिए क्या है यह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 29 जनवरी को अपने GSLV-F15 रॉकेट के जरिए NVS-02 सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है।
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टेस्ट: नोमान अली ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, बनाया यह रिकॉर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर नोमान अली ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ मुल्तान में खेले शुरु हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में हैट्रिक सहित 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।
जापान का यह व्यक्ति 200 जर्जर घरों से कर रहा करोड़ों रुपये की कमाई, जानिए कैसे
रियल एस्टेट के माध्यम से पैसे कमाने का सबसे आसान और प्रचलित तरीका अपनी संपत्ति को किराए पर देना है। इसी तरीके का फायदा उठाते हुए जापान का एक व्यक्ति करोड़पति बन गया है।
शाहिद कपूर की 'देवा' से विक्की कौशल की 'छावा' तक, फरवरी में रिलीज होंगी ये फिल्में
जनवरी, 2025 में राम चरण की 'गेम चेंजर' से लेकर कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' और अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' तक कई फिल्में दर्शकों के बीच आईं। हालांकि, किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखाया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP ने पोस्टर वॉर के बीच राहुल गांधी को भी बताया बेईमान
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा में इन दिनों पोस्टर वॉर चल रही है।
एक्स ने वर्टिकल वीडियो फीचर दुनियाभर में किया लॉन्च, इंस्टाग्राम को मिलेगी टक्कर
एलन मस्क के स्वामित्व वाली एक्स ने इंस्टाग्राम और टिक-टॉक को टक्कर देने के लिए हाल ही में वर्टिकल वीडियो फीचर को पेश किया है।
पाकिस्तान ने बांग्लादेश भेजा ISI का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, भारत बोला- हम रख रहे हैं नजर
पाकिस्तान की कुख्यात जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) ने गुप्त रूप से अपने 4 शीर्ष सदस्यों को बांग्लादेश की राजधानी ढाका भेजा है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' निकली उम्मीद से आगे, जानिए पहले दिन की कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' बीते शुक्रवार यानी 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म की किसी ने खूब तारीफ की तो किसी ने फिल्म की जमकर आलोचना की।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की मुंबई 26/11 हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हमले (26/11) के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है।
व्हाट्सऐप 'मल्टी अकाउंट' फीचर पर कर रही काम, iOS यूजर्स के लिए होगा उपलब्ध
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'मल्टी अकाउंट' फीचर को पेश करने के बाद अब इसे iOS यूजर्स के लिए भी पेश करने की तैयारी कर रही है।
वनडे क्रिकेट की एक पारी में इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके
फरवरी 2025 में वनडे क्रिकेट प्रारूप का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।
बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकता है चेबे तेल, जानें इस्तेमाल
चेबे तेल का इस्तेमाल अफ्रीका के चाड देश की महिलाएं बालों की देखभाल के लिए करती हैं।