NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 को पद्म विभूषण, जानिए किन्हें मिला पद्म भूषण और पद्मश्री
    अगली खबर
    शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 को पद्म विभूषण, जानिए किन्हें मिला पद्म भूषण और पद्मश्री
    सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है

    शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 को पद्म विभूषण, जानिए किन्हें मिला पद्म भूषण और पद्मश्री

    लेखन आबिद खान
    Jan 25, 2025
    09:55 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं का ऐलान कर दिया है।

    शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। वहीं पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया दिया गया है।

    इनके अलावा, क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन सहित 113 हस्तियों को इस बार पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। सभी पुरस्कार प्राप्त करने वालों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

    पद्म विभूषण

    किन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण?

    केंद्र सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में तेलंगाना के दुव्वूर नागेश्वर रेड्डी, लोक कार्य के लिए चंडीगढ़ के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, कला क्षेत्र में गुजरात की कुमुदिनी रजनीकांत, कर्नाटक के लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, और बिहार की शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), साहित्य के क्षेत्र में केरल के एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत), व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में जापान के ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण सम्मान देने का फैसला किया है।

    पद्म भूषण

    पद्म भूषण से सम्मानित हुईं ये हस्तियां

    कर्नाटक के ए सूर्या प्रकाश और अनंत नाग, दिल्ली के बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) और कैलाश नाथ दीक्षित, असम के जतिन गोस्वामी, केरल के जोस चाको पेरियप्पुरम और पीआर श्रीजेश, महाराष्ट्र के मनोहर जोशी (मरणोपरांत), पंकज उधास (मरणोपरांत) और शेखर कपूर, तमिलनाडु के नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी, आंध्र प्रदेश के नंदामुरी बालकृष्ण, गुजरात के पंकज पटेल, उत्तर प्रदेश के रामबहादुर राय और साध्वी ऋतंभरा, तमिलनाडु के एस अजित कुमार और शोभना चंद्रकुमार को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

    सम्मान

    किसे-किसे मिला पद्मश्री?

    भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरजा भटला, कुवैत की योग चिकित्सक शेखा एजे अल सबा को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

    नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चानमूर्ति. मध्य प्रदेश के सामाजिक उद्यमी शैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली, पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास समेत अन्य नाम भी सूची में शामिल हैं।

    विदेशी

    इन विदेशियों को मिला सम्मान

    कुवैत के शेख एजे अल सबा और ब्राजील के जोनास मैसेट को पद्मश्री सम्मान मिलेगा।

    अल सबा कुवैत की योग प्रशिक्षक हैं। उन्होंने 'दारात्मा' नामक कुवैत के पहले लाइसेंस प्राप्त योग स्टूडियो की शुरुआत की है।

    उन्होंने शेम्स यूथ योगा की सह-स्थापना भी की है, जो 14 साल तक के बच्चों को व्यापक योग पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    जापान के ओसामु सुजुकी को मरणोपरांत पद्म विभुषण दिया गया है।

    अमेरिका के विनोद धाम को पद्म भूषण दिया गया है।

    सम्मान

    क्या होते हैं पद्म पुरस्कार?

    पद्म पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेलकूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं।

    पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाते हैं। इस नागरिक पुरस्कारों के लिए हर साल 1 मई से 15 सितंबर के बीच नामांकन मंगाए जाते हैं।

    पद्म पुरस्कारों का चयन प्रधानमंत्री द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केंद्र सरकार
    पद्मश्री
    गोवा
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    केंद्र सरकार

    राहुल गांधी बोले- सरकार 1,500 रुपये से ज्यादा के कपड़ों पर GST बढ़ाएगी, ये घोर अन्याय राहुल गांधी
    'एक देश, एक चुनाव' पर संसद के इसी सत्र में विधेयक पेश कर सकती है सरकार संसद शीतकालीन सत्र
    केंद्र सरकार ने राज्यों से क्यों की सर्पदंश को अधिसूचित बीमारी घोषित करने की अपील? बिहार
    पूजा स्थल अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस, कहा- नए मामले दर्ज नहीं होंगे सुप्रीम कोर्ट

    पद्मश्री

    सुनील छेत्री बने पद्मश्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर, जाने अन्य पांच फुटबॉलर्स के नाम फुटबॉल समाचार
    कोई साबित करे कि मैंने गलत किया, तो पद्मश्री लौटा दूंगी- कंगना रनौत बॉलीवुड समाचार
    पद्मश्री से सम्मानित कार्टूनिस्ट नारायण देवनाथ का 97 साल की उम्र में निधन पश्चिम बंगाल
    CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची सुंदर पिचई

    गोवा

    सूचना सेठ कैसे बेटे का शव बैग में लिए घूमती रही? ड्राइवर ने बताई कहानी बेंगलुरु
    अरविंद केजरीवाल ED के चौथे समन पर भी नहीं होंगे पेश, गोवा जा रहे अरविंद केजरीवाल
    गोवा के इस शहर में गोभी मंचूरियन पर लगी पाबंदी, वजह जानकर खाने से करेंगे परहे अजब-गजब खबरें
    पेट्रोल-डीजल: 8 फरवरी के लिए जारी हुई नई कीमतें, जानिए कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    दिल्ली

    #NewsBytesExplainer: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा, दिल्ली चुनावों पर क्या होगा असर? दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR, महिलाओं को बांटे थे जूते  दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, GRAP-4 के प्रतिबंध लागू  वायु प्रदूषण
    अरविंद केजरीवाल FD और शेयर बाजार में नहीं करते निवेश, सालाना आय में भी भारी गिरावट अरविंद केजरीवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025