Page Loader
रिलायंस जियो ने लॉन्च किया जियोसाउंडपे, जियोभारत फोन के लिए है उपलब्ध
रिलायंस जियो ने लॉन्च किया जियोसाउंडपे

रिलायंस जियो ने लॉन्च किया जियोसाउंडपे, जियोभारत फोन के लिए है उपलब्ध

Jan 25, 2025
03:58 pm

क्या है खबर?

टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो ने जियोभारत फोन के लिए जियोसाउंडपे लॉन्च किया है। यह छोटे व्यापारियों को हर UPI पेमेंट पर तुरंत और मुफ्त ऑडियो अलर्ट देता है। पहले व्यापारी साउंड बॉक्स के लिए 125 रुपये प्रति महीना खर्च करते थे, लेकिन अब जियोसाउंडपे से वे 1,500 रुपये प्रति साल तक बचा सकते हैं। इससे व्यापारी सिर्फ छह महीने में फोन की कीमत वसूल सकते हैं। यह फीचर दुकानदारों और छोटे व्यापारियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

फोन

जियोभारत है सबसे सस्ता 4G फोन

जियोभारत फोन सिर्फ 699 रुपये में उपलब्ध सबसे सस्ता 4G फोन है। इसमें जियोसाउंडपे फीचर के साथ, जियो ने छोटे व्यापारियों के लिए डिजिटल कामकाज को आसान बना दिया है। यह सस्ता 4G फोन व्यापारियों को तकनीक अपनाने और काम जल्दी व सरल तरीके से करने में बहुत ही मदद करता है। जियो का यह कदम भारत को डिजिटल बनाने और छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ाने की दिशा में है।

खास जियोसाउंडपे हुए पेश

खास जियोसाउंडपे हुए पेश

जियो ने 75वें गणतंत्र दिवस पर "वंदे मातरम" के नए गाने जियोसाउंडपे पर पेश किए। ये गाने पुराने और नए संगीत का मेल हैं। यूजर्स इन्हें माय जियो ऐप या जियो सावन पर जियो ट्यून बना सकते हैं। इससे हर दिन देशभक्ति का एहसास होगा। यह कदम देश की संस्कृति को बढ़ावा देने और लोगों को जोड़ने के लिए है। कंपनी की इस नई सेवा से 5 करोड़ छोटे व्यापारियों को फायदा होगा।