Page Loader
रणजी ट्रॉफी 2024-25: जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को हराया, बेकार गया शार्दुल का शतक
जम्मू-कश्मीर ने मुंबई क्रिकेट टीम को दी मात

रणजी ट्रॉफी 2024-25: जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को हराया, बेकार गया शार्दुल का शतक

Jan 25, 2025
03:56 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एक मैच में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सितारों से सजी और मौजूदा चैंपिचयन मुंबई क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई में शार्दुल ठाकुर (119) की शतकीय पारी की बदौलत दूसरी पारी में 290 रन बनाते हुए जम्मू-कश्मीर के साथ जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने केवल 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई गेंदबाज अपने स्कोर का बचाव नहीं कर पाए।

लेखा-जोखा

जम्मू-कश्मीर ने ऐसे दर्ज की जीत?

मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई की पहली पारी 120 रन पर सिमट गई थी। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 206 रन बनाकर 86 रन की बढ़त हासल की। इसके बाद मुंबई की दूसरी पारी भी खास नहीं रही, लेकिन वह शार्दुल के शतक से 290 रन बनाने में सफल रही। अंत में जम्मू-कश्मीर ने शुभमन खजुरिया (41) और विव्रांत शर्मा (38) की पारियों से लक्ष्य हासिल कर लिया।

ट्विटर पोस्ट

मुंबई ने ऐसे बनाया विजयी रन

जानकारी

युद्धवीर सिंह बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

मैच में जम्मू-कश्मीर के युद्धवीर सिंह को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने मुंबई की पहली पारी में 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे और दूसरी पारी में भी 64 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए थे।

परेशानी

रोहित सहित तमाम दिग्गज रहे असफल 

मुंबई की हार का कारण रोहित सहित तमाम दिग्गल खिलाड़ियों का असफल होना रहा है। रोहित मैच में 3 और 28, यशस्वी 4 और 26, रहाणे 12 और 16, अय्यर 11 और 17 रन की पारी खेल पाए। इससे टीम बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही। मुंबई के लिए शार्दुल ने पहली पारी में 51 और दूसरी पारी में शतकीय पारी खेली थी। इसी तरह टीम के गेंदबाज भी असरदार साबित नहीं हुए। इससे टीम को करारी हार झेलनी पड़ी।