NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या व्यस्तता के कारण दिल हो रहा है कमजोर? स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये उपाय
    अगली खबर
    क्या व्यस्तता के कारण दिल हो रहा है कमजोर? स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

    क्या व्यस्तता के कारण दिल हो रहा है कमजोर? स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

    लेखन सयाली
    Jan 26, 2025
    03:20 pm

    क्या है खबर?

    आज के समय में लोग काम-काज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि वे अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल ही जाते हैं।

    घंटों-घंटों काम करने के कारण तनाव बढ़ जाता है और चिंता महसूस होने लगती है।

    इससे न केवल हमारा मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि हमारा दिल भी कमजोर होने लगता है।

    अगर आप व्यस्तता के बीच अपने दिल के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो ये सरल लेकिन उपयोगी टिप्स अपनाएं।

    #1

    पौष्टिक भोजन करें

    आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए रोजाना पौष्टिक भोजन करना चाहिए। खान-पान का दिल के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है।

    अगर आप जंक फूड का सेवन करते हैं या तला-भुना खाना खाते हैं तो आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। इससे दिल का दौरा पड़ने और अन्य हृदय रोगों का खतरा रहता है।

    आपको सब्जियों, फलों और मेवे आदि का सेवन करना चाहिए और दिल को फायदा पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थ खाने चाहिए।

    #2

    पर्याप्त नींद लें

    चाहे आपके पास कितना भी काम क्यों न हो, अपनी नींद को जरूर प्राथमिकता दें। पर्याप्त नींद लेना दिल को स्वस्थ रखने का एक अच्छा और प्रभावी तरीका होता है।

    इससे हृदय रोग व स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है और प्रतिरक्षा, चयापचय और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है।

    रोजाना रात को कम से कम 8 घंटे की नींद लें और समय मिले तो दिन में भी आराम करें।

    #3

    एक्सरसाइज करना न भूलें

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक गतिविधियां करना बेहद जरूरी होता है। ऑफिस के कामों के चलते लोग एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं और आलस का शिकार हो जाते हैं।

    ऐसे में आप ऑफिस की सीढ़ियां चढ़-उतर सकते हैं, कुर्सी पर बैठे-बैठे एक्सरसाइज कर सकते हैं या सैर पर जा सकते हैं।

    इससे न केवल आप फिट रहेंगे, बल्कि आपके दिल का स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहेगा।

    #4

    धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं

    धूम्रपान और शराब पीने की आदत हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकती है और दिल के दौरे का कारण बन सकती है।

    इसीलिए, आपको इन दोनों आदतों को छोड़ देना चाहिए। काम करते समय सैर करें, पौष्टिक भोजन करें या दोस्तों से बात-चीत करें।

    इन गतिविधियों के जरिए आपको धूम्रपान करने और शराब पीने की लालसा नहीं महसूस होगी।

    हर एक सिगरेट आपकी जिंदगी के 20 मिनट कम कर सकती है।

    #5

    नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं

    अपने दिल का ख्याल रखने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच करवाना सबसे जरूरी होता है।

    हर 6 महीने पर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं और कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।

    ऐसा करने से आप बीमरियों को जल्द पकड़ पाएंगे और समय पर उनका इलाज करना आसान हो जाएगा।

    साथ ही, डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों को समय पर लें और तनाव भरी परिस्थितियों से खुद को दूर रखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक
    अयोध्या में 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तों से न आने की अपील राम मंदिर
    सोनू सूद ने लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, किया नई फिल्म 'नंदी' का ऐलान  सोनू सूद
    भारत बना ChatGPT उपयोग में नंबर एक देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    स्वास्थ्य

    अमेरिका में यूनाइटेड हेल्थकेयर के CEO की क्यों हुई हत्या? आरोपी को लेकर सामने आई वजह अमेरिका
    सौंफ चबाने से पाचन स्वास्थ्य हो सकता है दुरुस्त, यह खाद्य पदार्थ ऐसे करता है मदद खान-पान
    प्लैंक शोल्डर टैप्स के जरिए बढ़ाएं स्थिरता और संतुलन, जानिए इससे जुड़ी कुछ अहम बातें एक्सरसाइज
    क्या फैट-फ्री खाद्य पदार्थ हमेशा होते हैं सेहतमंद? जानें क्या यह मिथक है या सच्चाई डाइट

    स्वास्थ्य टिप्स

    गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को झेलनी पड़ती हैं ये 5 परेशानियां, जानिए इनके इलाज  गर्भवती महिलाओं के टिप्स
    युवाओं में ब्रेन ट्यूमर की चेतावनी दे सकते हैं ये 5 संकेत, न करें नजरअंदाज  स्वास्थ्य
    गर्मियों में बुजुर्गों को होता है डिहाइड्रेशन का अधिक खतरा, जानिए ऐसा होने के 5 कारण  स्वास्थ्य
    पीरियड्स में होने वाली ज्यादा परेशानी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपचार  स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025