Page Loader
गणतंत्र दिवस पर बनाएं तिरंगे वाला स्वादिष्ट पेड़ा, जानिए इसकी आसान रेसिपी

गणतंत्र दिवस पर बनाएं तिरंगे वाला स्वादिष्ट पेड़ा, जानिए इसकी आसान रेसिपी

लेखन सयाली
Jan 25, 2025
05:23 pm

क्या है खबर?

26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है, जिस दिन तिरंगा फेहराया जाता है और देशभक्ति वाले गीत गए जाते हैं। 1950 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। इस त्योहार पर लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं, जिनमें तिरंगे के रंगों को शामिल किया जाता है। ऐसा ही एक पकवान है पेड़ा, जिसकी रेसिपी तो आसान होती ही है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।

सामग्री

इस रेसिपी के पड़ेगी इन सामग्रियों की जरूरत

तिरंगे के रंगों वाले पेड़े की रेसिपी बेहद आसान होती है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसके अलावा, अच्छी बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए अधिक सामग्रियों की भी जरूरत नहीं पड़ती है। तिरंगा पेड़ा बनाने के लिए आपको केवल कंडेंस्ड दूध, दूध, केसर, चीनी और हरे फूड कलर की जरूरत पड़ेगी। आप गणतंत्र दिवस पर मेहमानों के लिए ये 5 तिरंगे के रंगों वाली मिठाइयां भी बना सकते हैं।

स्टेप 1

दूध गर्म करने से करें रेसिपी की शुरुआत

तिरंगे के रंगों वाला पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरी कढ़ाई को गर्म करें। अब इसमें 2 चम्मच जितना पानी डाल दें, ताकि कढ़ाई में दूध चिपके न। इसमें 2 लीटर कच्चा दूध डालें और धीरे-धीरे मिलाते हुए गर्म होने दें। दूध के गर्म होते समय वह कढ़ाई के कोने में चिपकेगा, जिसे आपको चिमचे की मदद से निकालते हुए मिलाते रहना होगा। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की दूध आधे से भी कम हो जाएगा।

स्टेप 2

इस तरह बनाएं मावा

कुछ देर के बाद दूध गाढ़ा हो जाएगा और उसका मावा बनकर तैयार हो जाएगा। इस चरण पर इसमें चीनी और कंडेंस्ड दूध डाल दें और मिलाते रहें। इस दौरान गैस को धीमा ही रखें और मिश्रण को लगातार मिलाते रहें। आपको इसे तब तक मिलाते रहना है जब तक की मावा दरदरा न हो जाए और उसकी मात्रा आधी न हो जाए। अब इसे एक थाली में फैला दें और ठंडा हो जाने दें।

स्टेप 3

रंग मिलाकर बना लें पेड़े

जब मावा हल्का ठंडा हो जाए तो अपने हाथों की मदद से उसे गूंध लें। अब इसे 3 भागों में बात लें, ताकि उनमें रंग मिलाया जा सके। सबसे पहले भाग में केसर और पानी का मिश्रण मिला दें, जिससे उसमें नारंगी रंग आ जाएगा। इसके बाद, दूसरे भाग में हरा फूड कलर मिला दें। तीनों रंगों वाले मिश्रण को इस तरह से एक के ऊपर एक जोड़ें कि उनके जरिए भारत का झंडा बनकर तैयार हो जाए।