Page Loader
स्विगी ने कर्मचारियों को आवंटित किए 1,171 करोड़ रुपये के शेयर
स्विगी का कर्मचारियों को तोहफा

स्विगी ने कर्मचारियों को आवंटित किए 1,171 करोड़ रुपये के शेयर

Jan 26, 2025
02:32 pm

क्या है खबर?

ऑनलाइन फूड कंपनी स्विगी ने अपने कर्मचारियों को 2.61 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं। यह आवंटन स्विगी की 2015 और 2021 की कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना (ESOP) के तहत किया गया। इसके बाद स्विगी की कुल चुकता शेयर पूंजी 2.23 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.26 करोड़ रुपये हो गई। 25 जनवरी को कंपनी ने फाइलिंग के जरिए यह जानकारी दी। शुक्रवार के 448.85 रुपये प्रति शेयर के आधार पर यह आवंटन लगभग 1,171 करोड़ रुपये का है।

लाभ

ESOP योजनाओं से कर्मचारियों को लाभ 

स्विगी ने अब तक 2015, 2021 और 2024 में 3 ESOP योजनाएं शुरू की हैं, जिनके तहत 23 करोड़ शेयर उपलब्ध हैं। ESOP का उपयोग आमतौर पर कर्मचारियों को प्रोत्साहन देने के लिए किया जाता है। यह प्रक्रिया पहले इंफोसिस जैसी IT कंपनियों में शुरू हुई थी और अब इंटरनेट कंपनियों में लोकप्रिय है। इस प्रकार की योजनाएं संस्थापकों और प्रबंधन के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी लाभ पहुंचाती हैं।

अन्य

कई कंपनियों ने ESOP से किया बायबैक

इस साल स्विगी के साथ-साथ कई अन्य कंपनियों ने भी ESOP के तहत बायबैक की सुविधा दी है। इनमें स्विगी के साथ मीशो, पर्पल, अर्बन कंपनी और पॉकेट FM जैसे नाम शामिल हैं। इन योजनाओं से कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलता है और यह उन्हें कंपनी के साथ जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है। ESOP योजनाएं न केवल प्रबंधन बल्कि कर्मचारियों के व्यापक समूह को भी लाभ देती हैं।