NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 
    जोस बटलर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@josbuttler)

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 26, 2025
    12:45 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए दूसरे टी-20 में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 45 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए।

    बटलर इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

    इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भी अर्धशतकीय पारी (68) खेली थी।

    ऐसे में आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    रोहित शर्मा 

    इस सूची में पहले स्थान पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 2007 में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

    159 मैचों की 151 पारियों में इस खिलाड़ी ने 205 छक्के जड़े थे। वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

    इस खिलाड़ी के बल्ले से 151 पारियों में 32.05 की औसत से 4,231 रन निकले थे। उन्होंने 5 शतक भी लगाए थे।

    #2

    मार्टिन गुप्टिल

    सूची में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हैं। उन्होंने 122 मैच की 118 पारियों में 173 छक्के लगाए थे।

    गुप्टिल ने अपना पहला मुकाबला साल 2009 में खेला था। आखिरी बार वह 2022 में खेलते हुए नजर आए थे।

    इस खिलाड़ी ने 31.81 की औसत और 135.70 की स्ट्राइक रेट से 3,531 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 20 अर्धशतक निकले थे।

    #3

    मोहम्मद वसीम

    UAE क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद वसीम इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 69 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

    इसकी 69 पारियों में वह 158 छक्के लगाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 39.29 की औसत और 155.53 की स्ट्राइक रेट से 2,515 रन निकले हैं।

    उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 3 शतक के अलावा 20 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 112 रन का रहा है।

    #4

    जोस बटलर

    बटलर अब इस सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने साल 2011 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेला था।

    अब तक इस खिलाड़ी ने 131 मैच खेले हैं। इसकी 120 पारियों में 151 छक्के लगाने में सफल रहे हैं।

    उन्होंने 36.10 और 147.20 की स्ट्राइक रेट से अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 3,502 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    रोहित शर्मा

    अलविदा 2024: इन भारतीय बल्लेबाजों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बनाए सर्वाधिक रन  टी-20 क्रिकेट
    अलविदा 2024: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास विराट कोहली
    क्या बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद खुद कप्तानी छोड़ेंगे रोहित शर्मा? सुनील गावस्कर ने दिया दिलचस्प बयान सुनील गावस्कर
    टेस्ट क्रिकेट: अश्विन का रोहित, कोहली और धोनी की कप्तानी में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े रविचंद्रन अश्विन

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: तीसरे टेस्ट से बाहर हुए डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन को मिला मौका  डेवोन कॉनवे
    न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, पॉट्स को मिला मौका न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: केन विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर का 33वां शतक लगाया, बनाए ये रिकॉर्ड्स केन विलियमसन
    न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त, दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    पथुम निसांका ने खेली अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, ये बनाए रिकॉर्ड्स   श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित हुए अर्शदीप सिंह, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन अर्शदीप सिंह
    न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराया, सीरीज में 2-0 से बनाई अजेय बढ़त न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: कुसल परेरा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहला शतक लगाया, पूरे किए 2,000 रन  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली: चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा रहा है दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन?  रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा को लेकर अजिंक्य रहाणे बोले- उन्हें कुछ बताने की जरूरत नहीं रणजी ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम पहनेगी 'पाकिस्तान' लिखी हुई जर्सी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025