NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / साइबर जालसाजों ने महिला से की 1.85 करोड़ रुपये की ठगी, जानिए कैसे बनाया शिकार
    अगली खबर
    साइबर जालसाजों ने महिला से की 1.85 करोड़ रुपये की ठगी, जानिए कैसे बनाया शिकार
    जालसाजों ने महिला से की 1.85 करोड़ रुपये की ठगी (तस्वीर: पिक्साबे)

    साइबर जालसाजों ने महिला से की 1.85 करोड़ रुपये की ठगी, जानिए कैसे बनाया शिकार

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jan 25, 2025
    11:51 am

    क्या है खबर?

    देश में साइबर अपराध के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

    महाराष्ट्र के ठाणे शहर से हाल ही में साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां साइबर जालसाजों ने एक 47 वर्षीय महिला से कथित तौर पर 1.85 करोड़ रुपये की ठगी की है।

    ठगी की आशंका होने पर पीड़िता ने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत जालसाजों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है और फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

    ठगी

    जालसाजों ने कैसे की ठगी? 

    साइबर जालसाजों ने अक्टूबर, 2024 में व्हाट्सऐप के माध्यम से महिला से संपर्क किया और उसे शेयर ट्रेडिंग में आकर्षक रिटर्न का लालच दिया।

    इसके बाद जालसाजों ने उसे अलग-अलग व्हाट्सऐप ग्रुप्स में जोड़ा और लिंक के जरिए निवेश करने के लिए उकसाया।

    महिला ने अक्टूबर से इस महीने के बीच 1.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया। जब उसे अपने निवेश पर कोई रिटर्न नहीं मिला, तब महिला को एहसास हुआ कि उसे ठगी का शिकार बनाया गया है।

    बचाव

    ऐसी ठगी से कैसे बचें?

    साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान कॉल या संदेशों में दिए गए निर्देशों पर भरोसा न करें। भुगतान करने से पहले संबंधित बैंक अकाउंट जानकारी की सही पुष्टि करें।

    अपनी निजी और वित्तीय जानकारी किसी अजनबी से साझा न करें और अनजान व्यक्तियों से वित्तीय लेन-देन से बचें। अगर ठगी का शक हो, तो तुरंत साइबर अपराध सेल से संपर्क करें।

    इससे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिलेगी और आप अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    साइबर अपराध
    साइबर अपराध सेल

    ताज़ा खबरें

    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    हेट स्पीच मामला: अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना उत्तर प्रदेश
    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा

    महाराष्ट्र

    मुंबई बोट हादसा: बोट के स्टीयरिंग में थी खराबी, चालक दल को पहले से था पता मुंबई
    बर्खास्त IAS पूजा खेडकर की जमानत याचिका दिल्ली हाई कोर्ट से खारिज, हो सकती हैं गिरफ्तार दिल्ली हाई कोर्ट
    महाराष्ट्र: इंजीनियर ने पत्नी को बॉस संग सोने को कहा, इंकार करने पर दिया तीन तलाक ठाणे
    महाराष्ट्र की 'फूलों की घाटी' है कास पठार, यहां लें इन गतिविधियों का आनंद यात्रा

    साइबर अपराध

    गुरुग्राम पुलिस की व्हाट्सऐप पर र्कारवाई, सूचना न देने पर निदेशकों के खिलाफ दर्ज की FIR गुरूग्राम
    ट्रेन टिकट बुक करते समय रहें सावधान, हो सकते हैं साइबर ठगी के शिकार  साइबर अपराध सेल
    वर्धमान ग्रुप के CEO एसपी ओसवाल से हुई 7 करोड़ रुपये की ठगी, 2 लोग गिरफ्तार  पंजाब पुलिस
    साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार बंद करेगी 2.17 करोड़ मोबाइल कनेक्शन गृह मंत्रालय

    साइबर अपराध सेल

    व्हाट्सऐप पर निवेश का झांसा देकर ठगी कर रहे जालसाज, ऐसे रहें सुरक्षित व्हाट्सऐप
    बिटकॉइन ट्रेडिंग में फंसा व्यक्ति, जालसाजों ने ठग लिए 1.12 करोड़ रुपये साइबर अपराध
    पूर्व बैंककर्मी हुआ साइबर ठगी का शिकार, जालसाजों ने ठगे 30 लाख रुपये साइबर अपराध
    टास्क स्कैम में फंसाकर जालसाजों ने महिला से की ठगी, लगाया 10 लाख रुपये का चूना साइबर अपराध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025