LOADING...
जापान का यह व्यक्ति 200 जर्जर घरों से कर रहा करोड़ों रुपये की कमाई, जानिए कैसे
जापान का व्यक्ति 200 घर खरीदकर बना करोड़पति

जापान का यह व्यक्ति 200 जर्जर घरों से कर रहा करोड़ों रुपये की कमाई, जानिए कैसे

लेखन सयाली
Jan 25, 2025
11:20 am

क्या है खबर?

रियल एस्टेट के माध्यम से पैसे कमाने का सबसे आसान और प्रचलित तरीका अपनी संपत्ति को किराए पर देना है। इसी तरीके का फायदा उठाते हुए जापान का एक व्यक्ति करोड़पति बन गया है। दरअसल, इस व्यक्ति ने अब तक करीब 200 टूटे-फूटे और जर्जर मकान खरीदे हैं। वह उन सभी घरों को किराए पर देता है और करोड़ों रुपये की कमाई करता है। अब यह व्यक्ति सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बन गया है।

कावामुरा

कावामुरा को बचपन से ही थी घरों में दिलचस्पी

इस व्यक्ति का नाम हयातो कावामुरा है और इनकी उम्र 38 साल है। वह होंशू द्वीप पर स्थित खूबसूरत शहर ओसाका के रहने वाले हैं। कावामुरा को बचपन से ही घरों में दिलचस्पी थी और वह पहाड़ की चोटियों पर बैठकर छोटे-छोटे घरों को देखा करते थे। कॉलेज के दिनों में ही कावामुरा ने तय किया था कि वह रियल एस्टेट में अपना करियर बनाएंगे। वह अपनी प्रेमिका के साथ प्रॉपर्टी विजिट पर भी जाया करते थे।

नौकरी

कावामुरा को नौकरी करके नहीं मिल रही थी संतुष्टि

कॉलेज के दिनों में कावामुरा के पास घर खरीदने के पैसे तो नहीं थे, लेकिन वह रियल एस्टेट के बारे में पढ़ते हुए अपना समय बिताते थे। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने संपत्ति किराए पर देने वाली कंपनी में नौकरी शुरू कर दी थी। हालांकि, कावामुरा जल्द यह बात समझ गए थे कि उन्हें उनकी मेहनत के मुकाबले काफी कम वेतन मिलता था। इसके बाद उन्होंने पैसे बचाना शुरू किया, ताकि वह घर खरीद सकें।

Advertisement

जर्जर घर

23 साल की उम्र में खरीदा था पहला फ्लैट

कावामुरा ने 23 साल की उम्र में एक फ्लैट खरीदा, जिसकी कीमत 9 लाख रुपये से अधिक थी। उसे किराए पर उठाकर उन्होंने सालाना 1.87 लाख रुपये कमाए और 6 साल बाद उसे 23 लाख में बेच दिया। कावामुरा ने दूरदराज इलाकों में बने जर्जर घरों को खरीदने का फैसला किया, जिनकी कीमत 5 लाख रुपये से कम थी। उन्होंने सोचा कि कम पैसों में इन घरों की मरम्मत करवा कर इनके जरिए अच्छी कमाई की जा सकती है।

Advertisement

कमाई

200 घरों के जरिए कर चुके हैं 7.72 करोड़ रुपये की कमाई

2018 में कावामुरा ने मेरीहोम नाम की रियल एस्टेट कंपनी शुरू की थी। पिछले कुछ सालों में उन्होंने 200 टूटे-फूटे घर खरीदे हैं और उन्हें किराए पर उठाकर 7.72 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। कावामुरा ने अपनी सफलता के बारे में कहा, "मैंने कभी रातों-रात अमीर बनने की उम्मीद नहीं की थी। रियल एस्टेट निवेश एक दीर्घकालिक खेल है, जिसमें धैर्य की जरूरत होती है।" उनकी सफलता की कहानी इंटरनेट पर लोगों को प्रेरित कर रही है।

Advertisement