Page Loader
दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद पहली बार रैंप पर उतरीं, लोग समझ बैठे रेखा
दीपिका पादुकोण की रैंप पर वापसी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukoneslover)

दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद पहली बार रैंप पर उतरीं, लोग समझ बैठे रेखा

Jan 26, 2025
10:45 am

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण पिछले साल सितंबर में मां बनी थीं, जिसके बाद से ही वह अपनी नन्ही बेटी दुआ के साथ वक्त बिता रही हैं। उन्होंने काम से ब्रेक लिया हुआ था, लेकिन अब दीपिका धीरे-धीरे काम पर वापसी कर रही हैं। मां बनने के बाद पहली बार दीपिका रैंप पर उतरीं। वो फैशन डिजाइनर सब्यसाची के लिए शो स्टॉपर बनीं। दीपिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उनकी तुलना रेखा से कर रहे हैं।

तुलना

लोगों को याद आईं रेखा

दीपिका के लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा। वह सफेद रंग का लॉन्ग कोट और ढीली-ढाली सफेद पैंट पहनी दिखीं। उनका लुक देखने के बाद लोगों को रेखा का पुराना स्टाइल याद आ गया है। हालांकि, काफी हद तक उनका लुक रेखा से मेल खाता भी है। उनके हेयर स्टाइल से लेकर कपड़े तक रेखा के दौर की याद दिला रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रेखा की बहन लग रहीं।' एक लिखते है, 'मुझे लगा रेखा जी हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

खुशखबरी

पिछले साल सितंबर में दीपिका-रणवीर ने किया था दुआ का स्वागत

दीपिका ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। पिछले साल 8 सितंबर को दीपिका-रणवीर ने दुआ का इस दुनिया में स्वागत किया था। काम के मोर्चे पर बात करें तो दीपिका को पिछली बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करती दिखीं। इस फिल्म में रणवीर भी थे। इससे पहले दीपिका फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में दिखी थीं।

पद्मावत

रिलीज होने वाली है दीपिका की फिल्म 'पद्मावत'

दीपिका और रणवीर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पद्मावत' सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देने वाली है। साल 2017 में आई 'पद्मावत' को रिलीज के 7 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा लाया जा रहा है। रानी पद्मावती के जौहर की महान गाथा को रुपहले पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का एक पोस्टर जारी कर इसकी नई रिलीज तारीख का ऐलान हुआ है। 'पद्मावत' अब 6 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी।

वापसी

1,000 करोड़ी फिल्म से सेट पर वापसी करेंगी दीपिका

'कल्कि 2898 AD' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी इस फिल्म का अब सीक्वल बनने जा रहा है और दीपिका इसी फिल्म से सेट पर वापसी करने वाली हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है। दीपिका जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगी। हालांकि, उन्होंने अभी इस खबर पर अपनी मोहर नहीं लगाई है। 'कल्कि 2898 AD' में प्रभास और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में थे।