NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली चुनाव: भाजपा ने संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया, शाह ने केजरीवाल को घेरा
    अगली खबर
    दिल्ली चुनाव: भाजपा ने संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया, शाह ने केजरीवाल को घेरा
    दिल्ली चुनावों के लिए भाजपा ने नई घोषणाएं की हैं

    दिल्ली चुनाव: भाजपा ने संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया, शाह ने केजरीवाल को घेरा

    लेखन आबिद खान
    Jan 25, 2025
    04:35 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया है।

    इसमें भाजपा ने कई बड़े वादे किए हैं। इनमें युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरी देने और 1,700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने जैसी बातें शामिल हैं।

    इस दौरान शाह ने आम आदमी पार्टी (AAP) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल केवल वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं।

    वादे

    भाजपा ने की ये घोषणाएं

    13,000 सील दुकानों को दोबारा खोला जाएगा।

    शरणार्थी कॉलोनियों को मालिकाना हक मिलेगा।

    युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरी मिलेगी।

    20,000 करोड़ के निवेश के माध्यम से इंटीग्रेटेड पब्लिक नेटवर्क बनाया जाएगा।

    साबरमती रिवर फ्रंट की तरह यमुना रिवर विकास फ्रंट बनाया जाएगा।

    13,000 बसों को ई-बस में परिवर्तित कर दिल्ली को 100 प्रतिशत ई-बस सेवा दी जाएगी।

    टेक्सटाइल कर्मचारियों को 10 लाख का बीमा और 5 लाख दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।

    बयान

    शाह बोले- यमुना में डुबकी लगाए केजरीवाल

    शाह ने कहा, "दिल्ली की जनता केजरीवाल से जवाब मांग रही है। ये कहते थे कि गाड़ी नहीं लेंगे, बंगला नहीं लेंगे, सुरक्षा नहीं लेंगे। दिल्ली में बड़े-बड़े घोटाले हुए लेकिन हमने किसी शिक्षा मंत्री को घोटाला करते नहीं देखा। उन्होंने कहा था कि 7 साल में यमुना को साफ कर दूंगा और दिल्ली वालों के सामने डुबकी लगाउंगा। मैं कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता आपकी राह देख रही है कि आखिर आप यमुना में डुबकी कब लगाओगे।"

    घोटाला

    दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर घोटाला हुआ- शाह

    शाह ने कहा, "दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर घोटाला किया गया। AAP ने मोहल्ला क्लिनिक बनाकर दिल्ली को ठगने का काम किया है। वो पूछते हैं कि ऑपरेशन कराना है, कहां जाएं। मोहल्ला क्लिनिक के अंदर ऑपरेशन, एक्स-रे हो रहे हैं क्या। क्या विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर आप अस्पतालों के वादे से मुकर गए। बिस्तरों की संख्या दोगुना करने, 7 दिन स्वच्छ और मुफ्त जल देने का वादा भी नहीं किया।"

    वादे

    शाह बोले- ये केवल चुनावी वादे नहीं

    शाह ने कहा, "हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं। भाजपा कोरे वादे नहीं करती है। एक लाख आठ हजार लोगों ने अपना सुझाव दिया। 62 प्रकार के समूहों की बैठक की गई। ये सुझाव, दिल्ली का बजट और दिल्ली की जरूरतों को ध्यान में रखकर ये संकल्प पत्र बनाया गया है। भाजपा का संकल्प पत्र काम करने का होता है। भाजपा ने जितने भी चुनाव में वादे किए उनको पूरा किया है।"

    चुनाव

    दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान

    दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

    यहां AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

    चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिनमें 8.49 लाख पुरुष, जबकि 71.74 लाख महिलाएं हैं। पिछले 2 चुनावों में यहां AAP ने बड़ी जीत दर्ज की है। 2020 में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    अमित शाह
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, एलिमिनेटर: इस पिच पर होगा MI बनाम GT मुकाबला, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    अमेरिकी टैरिफ पर लगी रोक हटी, कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत अमेरिका
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की पकड़ बरकरार, 50 करोड़ रुपये की ओर कमाई राजकुमार राव
    परप्लेक्सिटी ने AI टूल 'लैब्स' किया लॉन्च, रिपोर्ट और चार्ट कर सकेगा तैयार  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    भाजपा समाचार

    अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, कहा- मतदाता सूचियों में हेराफेरी के लिए चलाया ऑपरेशन लोटस आम आदमी पार्टी समाचार
    मनमोहन सिंह की अस्थियां यमुना में की गई विसर्जित, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना मनमोहन सिंह
    महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए सक्रिय हुआ RSS, भाजपा की जीत के लिए बना रहा रणनीति  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    उत्तर प्रदेश: संभल में कार चालक ने बाइक को टक्कर मारकर 2 किमी तक घसीटा उत्तर प्रदेश

    अमित शाह

    कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने अमित शाह को लिखा पत्र, अधिकारी से जान को खतरा बताया जिग्नेश मेवाणी
    जम्मू-कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, शीतकालीन सत्र में प्रस्ताव ला सकती है सरकार जम्मू-कश्मीर
    कनाडाई NSA बोलीं- निज्जर हत्याकांड में अमित शाह के कथित हस्तक्षेप की जानकारी लीक की थी कनाडा
    भारत ने अमित शाह के खिलाफ आरोपों को लेकर कनाडाई अधिकारी को तलब किया कनाडा

    दिल्ली

    रमेश बिधूड़ी ने आतिशी के खिलाफ फिर दिया विवादित बयान, कहा- हिरणी की तरह घूम रहीं रमेश बिधूड़ी
    #NewsBytesExplainer: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा, दिल्ली चुनावों पर क्या होगा असर? दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR, महिलाओं को बांटे थे जूते  दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, GRAP-4 के प्रतिबंध लागू  वायु प्रदूषण

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025