NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कामिंदु मेंडिस बने 'ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर', जानिए उनके शानदार आंकड़े 
    अगली खबर
    कामिंदु मेंडिस बने 'ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर', जानिए उनके शानदार आंकड़े 
    कामिंदु मेंडिस 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' बने हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    कामिंदु मेंडिस बने 'ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर', जानिए उनके शानदार आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 26, 2025
    05:31 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे कामिंदु मेंडिस को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2024 के लिए 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' चुना है।

    साल 2024 में मेंडिस ने 50 से अधिक की प्रभावशाली औसत के साथ सभी प्रारूपों में 1,451 रन बनाए थे।

    साल 2024 से पहले वह श्रीलंका के लिए सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेल पाए थे। ऐसे में आइए पूरी खबर पर एक नजर डाल लेते हैं।

    टेस्ट

    साल 2024 में ऐसे थे मेंडिस के आंकड़े 

    साल 2024 में मेंडिस ने 9 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 16 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 1,049 रन बनाने में सफल रहे थे। उनकी औसत 74.92 की रही थी।

    उनके बल्ले से 5 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 182* रन रहा था।

    मेंडिस 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें स्थान पर थे। उनके आगे हैरी ब्रूक (1,100), बेन डकेट (1,149), यशस्वी जायसवाल (1,478) और जो रूट (1,556) थे।

    वनडे

    वनडे और टी-20 क्रिकेट में ऐसे थे मेंडिस के आंकड़े 

    पिछले साल वनडे क्रिकेट में मेंडिस को 7 मैचों में मौका मिला था। इसकी 6 पारियों में उन्होंने 52 की शानदार औसत के साथ 104 रन बनाए थे।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 18 मैच खेले थे और इसकी 16 पारियों में 122.48 की स्ट्राइक रेट और 20.33 की औसत से 305 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65* रन रहा था।

    रन

    मेंडिस ने पिछले साल हर जगह बनाए थे रन 

    मेंडिस की शानदार बल्लेबाजी कौशल ने श्रीलंका को न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट मुकाबलों में जीत दिलाने में मदद की।

    उन्होंने घरेलू और विदेशी दोनों ही तरह की परिस्थितियों में अपनी काबिलियत साबित की थी।

    इंग्लैंड में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में मेंडिस श्रीलंका के शीर्ष रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने एक दशक के लंबे इंतजार के बाद इंग्लिश धरती पर पहली टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

    करियर

    मेंडिस के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

    मेंडिस ने श्रीलंका के लिए अब तक 10 टेस्ट खेले हैं। इसकी 17 पारियों में 74 की शानदार औसत के साथ 1,110 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 182* रन रहा है।

    वनडे क्रिकेट में इस खिलाड़ी के बल्ले से 17 मैच की 16 पारियों में 31.27 की औसत से 344 रन निकले हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इस खिलाड़ी ने 23 मैच में 381 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: एंजेलो मैथ्यूज शतक से चुके, जानिए उनके आंकड़े   एंजेलो मैथ्यूज
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: कामिंदु मेंडिस ने जड़ा 5वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: कुसल मेंडिस ने जड़ा 10वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: प्रभात जयसूर्या ने टेस्ट में 9वीं बार झटका 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े  प्रभात जयसूर्या

    टेस्ट क्रिकेट

    सिडनी टेस्ट: भारत की दूसरी पारी 157 पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया को मिला 162 रन का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम
    सिडनी टेस्ट: स्कॉट बोलैंड ने मैच में लिए कुल 10 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि  भारतीय क्रिकेट टीम
    सिडनी टेस्ट: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस को दिलाई सैंडपेपर कांड की याद, देखें वीडियो  विराट कोहली
    ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में भारत को हराया, एक दशक बाद जीती बॉर्डर-गावस्कर सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली: चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा रहा है दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन?  रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा को लेकर अजिंक्य रहाणे बोले- उन्हें कुछ बताने की जरूरत नहीं रणजी ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम पहनेगी 'पाकिस्तान' लिखी हुई जर्सी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    अभिषेक शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, बोले- इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज आखिरी मौका  अभिषेक शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025