Page Loader
एड शीरन ने रचा इतिहास, बने भूटान में शो करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय कलाकार
एड शीरन के नाम जुड़ी नई उपलब्धि (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@teddysphotos)

एड शीरन ने रचा इतिहास, बने भूटान में शो करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय कलाकार

Jan 26, 2025
05:20 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी गायक एड शीरन किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी आवाज और गानों के दीवाने दुनियाभर में हैं। शीरन एक बार फिर चर्चा में हैं। अब उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है, जिससे बेशक उनके प्रशंसकों को भी उन पर नाज होगा। दरअसल, भूटान में प्रस्तुति देने वाले शीरन पहले अंतरराष्ट्रीय गायक बन गए हैं। भूटान में अपनी परफॉमेंर्स के बाद गायक ने इसकी झलकियां भी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ साझा की हैं।

पोस्ट

शीरन ने भूटान का यूं किया शुक्रिया                                    

33 साल के शीरन ने इंस्टाग्राम पर भूटान में अपनी परफॉर्मेंस की की झलकियां दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'कल रात भूटान में परफॉर्म किया और इसी के साथ वहां प्रदर्शन कर दुनियाभर में पहला अंतरराष्ट्रीय कलाकार होने का सौभाग्य प्राप्त हुअ। क्या कार्यक्रम था, क्या देश है, अविश्वसनीय लोग और कितनी खूबसूरत जगह है। इस ऐतिहसिक शो और मेरे साथ-साथ मेरे क्रू का स्वागत करने के लिए शुक्रिया भूटान। जल्द ही फिर वापसी होगी।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

लोकप्रियता

एड शीरन भारत में भी बेहद लोकप्रिय

ED शीरन का पूरा नाम एडवर्ड क्रिस्टोफर शीरन है। ये जाने-माने ब्रिटिश गायक और संगीतकार हैं। उनका पहला सिंगल 'द ए टीम' यूके सिंगल्स चार्ट में तीसरे नंबर पर था। 2017 में शीरन का गाना 'शेप ऑफ यू' जबरदस्त लोकप्रिय हुआ, जिसने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया। भारत में भी उनकी गजब की दीवानगी है। वह 2 बार शो के लिए भारत का दौरा कर चुके हैं। कपिल शर्मा के शो में भी शीरन खूब धमाचौकड़ी मचा चुके हैं।

पुरस्कार

4 ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके शीरन

शीरन​ ने चार साल की उम्र में एक चर्च में गाना शुरू कर दिया था। बाद में वह अपने गाने के वीडियो यू-ट्यूब पर भी अपलोड करते थे। शीरन​ ने अपने शरीर पर कई अलग-अलग तरह के टैटू भी बनाए हुए हैं, जो ध्यान आक​र्षित करते हैं। शीरन 4 ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। वह भारतीय गायक अरमान मलिक के साथ भी काम कर चुके हैं। दोनों ने साल 2022 में 2 स्टेप गाना साथ में गाया था।

शो

भारत में फिर धूम मचाने वाले हैं शीरन

शीरन फिर भारत आ रहे हैं। उनके इस टूर को लेकर भारतीय प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। शीरन भारत के 6 शहरों में परफाॅर्म करेंगे, जिनमें दिल्ली-एनसीआर, पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, शिलॉन्ग और चेन्नई शामिल हैं। उनका इंडिया टूर 30 जनवरी 2025 को पुणे से शुरू होगा और 15 फरवरी को दिल्ली NCR में खत्म होगा। शीरन ने भारत में आखिरी बार मार्च 2024 में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में परफॉर्म किया था। इस दौरान वह शाहरुख खान से भी मिले थे।